Page Loader
प्रयागराज: महाकुंभ में स्नान के बाद पिछले 2 दिन में 11 लोगों को आया हार्ट अटैक 
महाकुंभ में श्रद्धालुओं को आया हार्ट अटैक (प्रतीकात्मक तस्वीर: पिक्सल)

प्रयागराज: महाकुंभ में स्नान के बाद पिछले 2 दिन में 11 लोगों को आया हार्ट अटैक 

लेखन गजेंद्र
Jan 13, 2025
03:13 pm

क्या है खबर?

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे एतिहासिक महाकुंभ 2025 में पिछले 2 दिन में 11 लोगों को हार्ट अटैक आया है। सभी मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। इनमें 6 मरीजोंं को मेले के परेड मैदान में खोले गए केंद्रीय अस्पताल और 5 मरीजों को सेक्टर-20 स्थित अस्पताल में लाया गया है। यहां 9 मरीजों को घर भेज दिया गया है, बाकि 2 की हालत गंभीर है। केंद्रीय अस्पताल में 10 बेड का ICU वार्ड रविवार को भरा था।

मरीज

ठंडा पानी होने से समस्या

सोमवार को पौष पूर्णिमा के कारण यहां भोर से ही स्नान करने वालों का तांता लगा रहा। इससे पहले रविवार को 50 लाख और शनिवार को 33 लाख लोगों ने स्नान किया था। डॉक्टरों का कहना है भोर में नदी का पानी काफी ठंडा होता है और लोग अचानक से नहाने के लिए नदी में जा रहे हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं को एकदम से ठंडे पानी मे जाने से मना किया है। श्रद्धालुओं को पहले शरीर का तापमान सामान्य करना चाहिए।

खतरा

60 लाख से ज्यादा आये श्रद्धालु

सोमवार 13 जनवरी को पौष पूर्णिमा के अवसर पर महाकुंभ शुरू हो गया है। पहले दिन शाही स्नान के लिए 60 लाख से अधिक श्रद्धालु संगम घाट पर पहुंचे हैं। इनकी संख्या1 करोड़ से अधिक पहुंच सकती है। मंगलवार को मकर संक्रांति पर और अधिक भीड़ होने की संभावना है। इसे देखते हुए पूरे कुंभ मेले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है। काफी संख्या में विदेशी नागरिक भी डुबकी लगाने पहुंचे हैं।