NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / मध्य प्रदेशः जिस पंडित ने कराए शादी के सात फेरे, उसी के साथ भागी दुल्हन
    अगली खबर
    मध्य प्रदेशः जिस पंडित ने कराए शादी के सात फेरे, उसी के साथ भागी दुल्हन

    मध्य प्रदेशः जिस पंडित ने कराए शादी के सात फेरे, उसी के साथ भागी दुल्हन

    लेखन प्रमोद कुमार
    May 29, 2019
    03:31 pm

    क्या है खबर?

    मध्य प्रदेश में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक 21 वर्षीय महिला अपनी शादी के कुछ ही दिनों के बाद उस पंडित के साथ कथित तौर पर भाग गई, जिसने उनकी शादी करवाई थी।

    मामला राज्य के विदिशा जिले के सिरोंज इलाके का है।

    पुलिस ने बताया कि महिला की शादी 7 मई को हुई थी। शादी के बाद वह अपने मायके आई थी, जहां से वह पंडित के साथ भाग गई।

    आइये पूरी खबर जानते हैं।

    अफेयर

    दो साल से दोनों में चल रहा था अफेयर

    महिला की शादी पास के एक गांव में हुई थी। शादी के बाद होने वाली रस्मों को निभाने के लिए वह अपने मायके आई थी।

    महिला अपने साथ ससुराल पक्ष की ओर से मिले 1.5 लाख रुपये के गहने और 30,000 कैश लेकर गई है।

    पुलिस ने बताया कि इस घटना के बाद पंडित के परिजन भी गायब हैं। बताया जा रहा है कि तीन बच्चों के पिता पंडित का महिला के साथ दो साल से अफेयर चल रहा था।

    मामला

    ऐसे चला मामले का पता

    जानकारी के मुताबिक, पंडित और महिला, दोनों बीते गुरुवार से गायब हैं।

    इस मामले का पता तब चला जब गांव वाले दूसरी शादी कराने के लिए पंडित के घर गए। उन्हें पता चला कि पंडित घर से गायब है। उसी दिन महिला के घर वालों ने महिला के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

    मामले की जांच कर रही सिरोंज थाना प्रभारी शकुंतला बामनिया ने बताया कि युवती बालिग है, इसलिए गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मध्य प्रदेश

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025, फाइनल: विराट कोहली सर्वाधिक चौके जड़ने वाले बल्लेबाज बने, शिखर धवन को पछाड़ा इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: अर्शदीप सिंह और काइल जैमीसन ने फाइनल में लिए 3-3 विकेट, जानिए आंकड़े  IPL 2025
    IPL 2025 में शानदार रहा विराट कोहली का प्रदर्शन, ये रिकॉर्ड्स भी किए अपने नाम  विराट कोहली
    भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष उड़ान 10 जून तक स्थगित शुभांशु शुक्ला

    मध्य प्रदेश

    विवादों के बीच मध्यप्रदेश सरकार का नया फैसला- पुलिस बैंड के साथ गाया जाएगा वंदे मातरम कमलनाथ
    राहुल गांधी का ऐलान, अगर सत्ता में आए तो गरीबों को देंगे न्यूनतम आय की गारंटी छत्तीसगढ़
    झोपड़ी में रहते हैं ये भाजपा विधायक, घर बनाने के लिए लोग जमा कर रहे चंदा भारतीय जनता पार्टी
    मोदी की बंगाल रैली में जमा हुई भयंकर भीड़, भाषण छोटा कर खत्म करनी पड़ी रैली भारत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025