Loading...
दिल्ली आ रहे छात्रों को गोवा एक्सप्रेस ट्रेन में मध्य प्रदेश पुलिस ने हिरासत में लिया
दिल्ली आ रहे छात्रों को गोवा एक्सप्रेस ट्रेन में मध्य प्रदेश पुलिस ने हिरासत में लिया

दिल्ली आ रहे छात्रों को गोवा एक्सप्रेस ट्रेन में मध्य प्रदेश पुलिस ने हिरासत में लिया

लेखन गजेंद्र
Oct 09, 2026
02:59 pm

क्या है खबर?

दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन से पहले छात्रों को हिरासत में लेने की खबरें आ रही हैं। मध्य प्रदेश में इटारसी रेलवे स्टेशन पर कई छात्रों को हिरासत में लिया गया है। पुणे से दिल्ली आ रहे कई छात्रों को गोवा एक्सप्रेस ट्रेन से उतार लिया गया। इसमें 22 छात्र सवार थे। उन्हें इटारसी स्टेशन पर उतारा गया। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि छात्रों को हिरासत में लिया गया है।

आरोप

महिलाओं ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए

ट्रेन में सवार कई महिला प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पुलिसकर्मियों ने उनके साथ बदसलूकी की और कपड़े खींचे।

बताया जा रहा है कि पहले महिला पुलिसकर्मियों को नहीं लाया गया था, जो बाद में बुलाई गईं। उन्हें कोई जानकारी दिए बिना दूसरी जगह ले जाया गया था।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वह शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उनको जबरन हिरासत में लिया है।

सवाल

पुलिस की कार्रवाई पर उठ रहे सवाल

पुणे से दिल्ली आ रहे छात्रों को इस तरह से जबरन हिरासत में लेने की कड़ी आलोचना हो रही है। बताया जा रहा है कि उनको इटारसी के द पार्क रिसॉर्ट में ठहराया गया है और मेडिकल निरीक्षण भी हुआ था।

CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके ने इस कार्रवाई को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने एक्स पर लिखा, 'नरेंद्र मोदी ने अभी-अभी आपातकाल को आधिकारिक बना दिया है।'

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

छात्रों को हिरासत में लिया गया

ADVERTISEMENT