LOADING...
दिल्ली: दोस्त की हत्या करने के बाद शव से बनाए थे संबंध, दो आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली: दोस्त की हत्या करने के बाद शव से बनाए थे संबंध, दो आरोपी गिरफ्तार

Mar 13, 2020
05:12 pm

क्या है खबर?

दक्षिणी दिल्ली के नेब सराय इलाके में दोस्त की हत्या करने के बाद उसकी लाश से संबंध बनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, लेकिन पुलिस ने गुरुवार को हत्या कर शव से अमानवीय व्यवहार करने वाले दोनों आरोपी युवकों को बिहार के पटना से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर हत्या करने के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी है। आइए जानते हैं पूरा मामला।

बहस

शराब पीने के दौरान आपस में हुई थी बहस

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अतुल ठाकुर ने बताया कि दोनो आरोपी मंगलवार शाम को मृतक युवक के घर बैठकर शराब पी रहे थे। उस दौरान उन तीनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। मृतक ने दोनों को गालियां देना शुरू कर दिया था। इससे दोनों आरोपी गुस्से से बेकाबू हो गए और उन्होंने मृतक युवक का गला दबा दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपियों ने उसके शव से संबंध भी बनाए।

खुलासा

शव को ठिकाने लगाने के दौरान मृतक की बहन ने पकड़ा

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि मंगलवार को वारदात को अंजाम देने के बाद दोनो आरोपी अपने-अपने घर चले गए। बुधवार को वे शव को ठिकाने लगाने के लिए घटना स्थल पर पहुंचे। वे शव को उठा ही रहे थे कि मृतक की बहन वहां आ गई। उसकी बहन को देखकर आरोपी सकपका गए और वहां से भाग निकले। इसके बाद मृतक की बहन ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया।

Advertisement

फरार

पुलिस से बचने के लिए बिहार चले गए थे आरोपी

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि मृतक की बहन ने आरोपियों को देख लिया था। ऐसे में उसने पुलिस को उनके बारे में बता दिया था। पुलिस ने जब उनके दिल्ली स्थित निवास पर पहुंची तो वो वहां नहीं मिले। जांच में पता चला कि वो बिहार चले गए हैं। पुलिस ने उनके मोबाइल की लोकेशन के आधार पर गुरुवार को उन्हें पटना रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि एक आरोपी झारखंड और दूसरा पटना निवासी है।

Advertisement

पहले भी हुई वारदात

गर्लफ्रेंड की हत्या कर शव से बनाए थे संबंध

मृत शरीर से संबंध बनाने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी मई 2014 में भी दिल्ली के बिंदारपुर इलाके में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ लिव इन रिलेशनशिप से में रहे एक युवक ने आपसी कहासुनी के बाद उसकी हत्या कर दी थी। इसके बाद उसने युवती के शव के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए थे। इतना ही नहीं आरोपी ने अपने दोस्तों को बुलाकर भी शव से अवैध संबंध स्थापित कराए थे।

Advertisement