LOADING...
लंदन जाने वाला एयर इंडिया का विमान उड़ान भरने के 3 घंटे बाद मुंबई लौटा
लंदन जाने वाली एयर इंडिया की उड़ान मुंबई लौटी

लंदन जाने वाला एयर इंडिया का विमान उड़ान भरने के 3 घंटे बाद मुंबई लौटा

लेखन गजेंद्र
Jun 13, 2025
09:23 am

क्या है खबर?

गुजरात के अहमदाबाद में लंदन जाने वाली एयर इंडिया के AI-171 उड़ान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद एयरलाइंस का एक और विमान उड़ान भरने के बाद वापस लौट आया। फ्लाइटराडार24 के अनुसार, एयर इंडिया (बोइंग 777-3FX) की उड़ान AIC-129 ने लंदन जाने के लिए मुंबई हवाई अड्डे से तड़के उड़ान भरी थी, लेकिन 3 घंटे बाद यू-टर्न ले लिया और वापस हवाई अड्डे आ गया। विमान के वापस लौटने का कारण अभी सामने नहीं आया है।

ट्विटर पोस्ट

एयर इंडिया का विमान लौटा

हादसा

गुरुवार को हुआ था बड़ा हादसा

गुरुवार 12 जून को अहमदाबाद हवाई अड्डे से एयर इंडिया के विमान ने दोपहर 1:38 बजे लंदन के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन कुछ मिनट बाद वह बीजे मेडिकल कॉलेज की इमारत से टकरा गया। हादसे के समय विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी समेत 242 यात्री सवार थे, जिसमें 2 पायलट और चालक दल के 10 सदस्य भी थे। इनमें सभी की मौत हो गई, जबकि 1 व्यक्ति बच गया।