Page Loader
लालकृष्ण आडवाणी को दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया
भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को अस्पताल में भर्ती कराया गया

लालकृष्ण आडवाणी को दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया

Dec 14, 2024
10:19 am

क्या है खबर?

देश के पूर्व गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को शनिवार सुबह दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, उन्हें तबीयत बिगड़ने के बाद जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गत 2 सप्ताह से उनकी तबीयत नासाज चल रही है। वर्तमान में वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं। इससे पहले जुलाई महीने में भी आडवाणी को तबीयत बिगड़ने पर अपोलो अस्पताल में ही भर्ती कराया गया था।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें पोस्ट

सेहत

आडवाणी की पिछले कुछ समय से खराब चल रही है तबीयत

रिपोर्ट के अनुसार, जुलाई में तबीयत बिगड़ने के बाद आडवाणी को न्यूरोलॉजिस्ट डॉ विनीत सूरी की देखरेख में रखा गया था। हालांकि, एक सप्ताह बाद सेहत में सुधार होने के बाद उन्हें छुट्‌टी दे दी गई थी। उसके एक महीने पहले 26 जून की रात 10:30 बजे उन्हें दिल्ली AIIMS के यूरोलॉजी डिपार्टमेंट में भर्ती कराया गया था। उनका इलाज डॉ अमलेश सेठ की निगरानी में किया गया था और उन्हें अगले दिन छुट्‌टी भी मिल गई थी।

सम्मान

आडवाणी को इसी साल भारत रत्न से किया गया था सम्मानित

आडवाणी को 30 मार्च, 2024 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा भारत रत्न से सम्मानित किया था। आडवाणी ने 8 नवंबर को अपना 98वां जन्मदिन मनाया था। उस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके लिए शुभकामना संदेश दिया था। इसमें उन्होंने कहा था कि देश के लिए यह वर्ष और भी विशेष है, क्योंकि देश के प्रति आडवाणी की उत्कृष्ट सेवा के लिए उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया है। वह भारत के सबसे प्रशंसित राजनेताओं में से एक हैं।