NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / मुंबई में अब हल्के मोटर वाहनों को मिलेगा टोल-फ्री प्रवेश, मुख्यमंत्री शिंदे ने किया ऐलान
    अगली खबर
    मुंबई में अब हल्के मोटर वाहनों को मिलेगा टोल-फ्री प्रवेश, मुख्यमंत्री शिंदे ने किया ऐलान
    मुंबई में अब हल्के मोटर वाहनों को मिलेगा टोल फ्री प्रवेश

    मुंबई में अब हल्के मोटर वाहनों को मिलेगा टोल-फ्री प्रवेश, मुख्यमंत्री शिंदे ने किया ऐलान

    लेखन भारत शर्मा
    Oct 14, 2024
    11:35 am

    क्या है खबर?

    महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले राज्य सरकार ने लोगों को बड़ा तोहफा दिया है। मुंबई में प्रवेश के लिए बने सभी 5 टोल बूथों पर मंगलवार से हल्के मोटर वाहनों को अब टोल शुल्क नहीं चुकाना पड़ेगा।

    मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोमवार को इसकी घोषणा की। यह आदेश आज रात 12 बजे से लागू हो जाएगा।

    यह निर्णय विधानसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र सरकार की अंतिम कैबिनेट बैठक में लिया गया है। इससे लोगों को राहत मिलेगी।

    टोल बूथ

    इन टोल बूथों पर नहीं चुकाना पड़ेगा शुल्क

    महाराष्ट्र सरकार के इस निर्णय के बाद अब तक मुंबई में प्रवेश के लिए बने दहिसर, मुलुंड, वाशी, ऐरोली और तिन्हंत टोल प्लाजा पर हल्के मोटर वाहन बिना शुल्क चुकाए ही आवागमन कर सकेंगे।

    अब तक इन सभी बूथों से गुजरने के दौरान हल्के मोटर वाहन चालकों को 45 रुपये का शुल्क चुकाना पड़ता था।

    सरकार के इस कदम से छोटे वाहनों से शहर में प्रवेश करने वाले दैनिक यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

    बयान

    कैबिनेट मंत्री ने बताया क्रांतिकारी फैसला 

    महाराष्ट्र के मंत्री दादाजी दगडू भुसे ने कहा, "मुंबई में प्रवेश के समय 5 टोल प्लाजा हैं। इन पर 45 और 75 रुपये वसूले जाते हैं। यहां प्रतिदिन साढ़े 3 लाख वाहन निकलते हैं, जिनमें 70,000 भारी और 2.80 लाख हल्के वाहन हैं। आज सरकार ने रात 12 बजे के बाद हल्के वाहनों को टोल से छूट देने का फैसला किया है। यह एक क्रांतिकारी फैसला है। इससे लोगों की जेब से साथ कतारों में लगने वाला समय भी बचेगा।"

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महाराष्ट्र
    मुंबई
    एकनाथ शिंदे

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExplainer: भारत और तुर्की के कैसे रहे हैं संबंध, दोनों देशों में कितना व्यापार होता है? पाकिस्तान समाचार
    कल्कि कोचलिन ने बताया बॉलीवुड के अंदर का हाल, बोलीं- करोड़ों रुपये फंसे हैं बॉलीवुड समाचार
    अंतरिक्ष का मलबा भविष्य के मिशनों के लिए कैसे बनता जा रहा है बड़ी समस्या? अंतरिक्ष
    'भूल चूक माफ': सुलटा मैडॉक फिल्म्स और PVR का विवाद, निर्माताओं ने किया ये नया ऐलान राजकुमार राव

    महाराष्ट्र

    बदलापुर मामला: आरोपी की मौत पर शुरू हुई राजनीति, जानिए क्या लगे आरोप-प्रत्यारोप गोलीबारी की घटना
    कई राज्यों के सरकारी अस्पतालों में मिलावटी एंटीबायोटिक दवाइयां, दवा की जगह भरा टेलकम पाउडर दवा
    महाराष्ट्र: बदलापुर में बच्चियों के यौन शोषण के आरोपी के एनकाउंटर पर शिवसेना ने मिठाई बांटी ठाणे
    महाराष्ट्र के बदलापुर मुठभेड़ पर बॉम्बे हाई कोर्ट ने उठाए सवाल, कहा- गड़बड़ी दिख रही है बॉम्बे हाई कोर्ट

    मुंबई

    गणेश चतुर्थी: मुंबई में लालबाग के राजा को पहले दिन मिला 48 लाख रुपये का दान गणेश चतुर्थी
    घर पर आसानी से बनाया जा सकता है मुंबई का स्ट्रीट फूड पावभाजी, आसान है रेसिपी रेसिपी
    मुंबई: लालबाग के राजा के दर्शन व्यवस्था को लेकर बहस छिड़ी महाराष्ट्र
    मुंबई से थाईलैंड की इंडिगो उड़ान को मलेशिया की तरफ मोड़ा गया, खराब मौसम बना कारण इंडिगो

    एकनाथ शिंदे

    महाराष्ट्र: मराठा आरक्षण को लेकर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे करेंगे उच्च स्तरीय बैठक, हिंसा को बताया दुर्भाग्यपूर्ण महाराष्ट्र
    मराठा आरक्षण को लेकर बैकफुट पर आई महाराष्ट्र सरकार, फडणवीस ने लाठीचार्ज के लिए मांगी माफी  महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र मराठा आरक्षण: उपमुख्यमंत्री अजित ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, संगठनों ने किया ठाणे बंद का आह्वान महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र में तेज हुई मराठा आरक्षण की मांग, अब तक 3 युवकों ने की आत्महत्या महाराष्ट्र
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025