Loading...
भाजपा के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी ICU में भर्ती, अस्पताल ने बताया अब कैसी है हालत
भाजपा के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी ICU में भर्ती कराए गए हैं

भाजपा के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी ICU में भर्ती, अस्पताल ने बताया अब कैसी है हालत

Oct 17, 2026
12:32 pm

क्या है खबर?

भाजपा के सबसे वरिष्ठ नेता और पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को सीने में गंभीर संक्रमण के बाद नई दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 98 वर्षीय आउवाणी को फिलहाल गहन देखभाल इकाई (ICU) में रखा गया है, जहां डॉक्टरों की एक विशेष टीम 24 घंटे उनकी सेहत की निगरानी कर रही है। अस्पताल प्रशासन ने शनिवार को उनके स्वास्थ्य को लेकर एक स्वास्थ्य बुलेटिन भी जारी किया है। आइए उनकी हालत जानते हैं।

भर्ती

आडवाणी को कब कराया गया था अस्पताल में भर्ती?

आजतक के अनुसार, आडवाणी को शुक्रवार (16 अक्टूबर) शाम करीब 7:30 बजे सीने में संक्रमण के कारण होने वाली परेशानियों के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अस्पताल की ओर से जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, आडवाणी फिलहाल वे ICU में हैं और तंत्रिका-विज्ञान के वरिष्ठ सलाहकार डॉ विनीत सूरी की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।

उनकी हालत अभी स्थिर बनी हुई है और डॉक्टरों की टीम लगातार उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है।

मुलाकात

जेपी नड्डा पहुंचे अस्पताल

आडवाणी के अस्पताल में भर्ती होने की सूचना मिलते ही केंद्रीय चिकित्सा मंत्री जेपी नड्डा तुरंत अपोलो अस्पताल पहुंचे।

उन्होंने डॉ सूरी और अन्य डॉक्टरों से बात कर इलाज की पूरी जानकारी ली।

अस्पताल के सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी डॉक्टरों और आडवाणी के परिवार के माध्यम से उनके स्वास्थ्य पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने गत 7 अक्टूबर को आडवाणी के आवास पहुंचकर उनसे मुलाकात की थी।

ADVERTISEMENT

राजनीति

भारतीय राजनीति के दिग्गज नेता हैं आडवाणी

आडवाणी 2002 से 2004 तक देश के उप प्रधानमंत्री रहे और राम जन्मभूमि आंदोलन के शिल्पकार माने जाते हैं।

उन्होंने 3 बार देश के गृह मंत्री का पद संभाला था। वह 7 बार लोकसभा और 4 बार राज्यसभा के सदस्य भी रहे हैं।

भाजपा को शून्य से शिखर तक पहुंचाने में उनकी भूमिका अतुलनीय है।

वह कई बार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर भी रह चुके हैं। उन्होंनें सूचना प्रसारण मंत्री जैसे अहम पदों की जिम्मेदारी भी संभाली है।

ADVERTISEMENT