केरल: आवारा कुत्तों ने दिव्यांग बच्चे को घेरकर हमला किया, जख्मी मासूम ने दम तोड़ा
क्या है खबर?
केरल के मुजाप्पिलगंड जिले में आवारा कुत्तों के समूह ने एक 11 वर्षीय दिव्यांग बच्चे को घेरकर उस पर हमला कर दिया। बुरी तरह जख्मी बच्चे की मौत हो गई है।
पुलिस के अनुसार, केट्टिनाकम निवासी नेहाल अपने घर के बाहर खेल रहा था। इस दौरान वह घर से 300 मीटर दूर निकल गया, जहां मौजूद कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। नेहाल ने खुद को बचाने का प्रयास किया, लेकिन कुत्तों ने उसे बुरी तरह नोंच डाला।
हमला
पुलिस की मदद से खोजा गया बच्चा
रिपोर्ट्स के मुताबिक, घर के बाहर बच्चे के न मिलने पर उसके परिजन हैरान हो गए और उन्होंने उसकी तलाश शुरू कर दी। जानकारी न मिलने पर उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस का कहना है कि बच्चा ऑटिज्म से पीड़ित था। शाम 5ः00 बजे से लापता बच्चे को खोजने के लिए पुलिस के अलावा परिजनों ने भी प्रयास किया। पुलिस को बच्चा घर से 300 मीटर दूर घायल अवस्था में मिला। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।