NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / केरल: कार नदी में गिरने से 2 डॉक्टरों की मौत, गूगल मैप कर रहे थे इस्तेमाल 
    अगली खबर
    केरल: कार नदी में गिरने से 2 डॉक्टरों की मौत, गूगल मैप कर रहे थे इस्तेमाल 
    केरल के कोच्चि में कार के नदी में गिरने से 2 डॉक्टरों की मौत हो गई है

    केरल: कार नदी में गिरने से 2 डॉक्टरों की मौत, गूगल मैप कर रहे थे इस्तेमाल 

    लेखन नवीन
    Oct 02, 2023
    04:10 pm

    क्या है खबर?

    केरल के कोच्चि में पेरियार नदी में एक कार के गिरने से दो डॉक्टरों की मौत हो गई। हादसे में 3 अन्य लोग घायल हुए हैं, जिन्हें नदी से सुरक्षित निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    बताया जा रहा है कि कथित तौर पर कार सवार नेविगेशन के लिए गूगल मैप का उपयोग कर रहे थे। इस दौरान भारी बारिश और कम दृश्यता के चलते कार नदी में गिरकर हादसे का शिकार गई।

    हादसा

    देर रात 12:30 बजे हुआ हादसा

    इंडिया टुडे की रिपोर्ट्स के अनुसार, ये हादसा देर रात करीब 12:30 बजे हुआ। भारी बारिश में कार सवार 5 लोग कोडुंगल्लूर लौट रहे थे, तभी अचानक उनकी कार पेरियार नदी में गिर गई।

    इस हादसे में कोच्चि के निजी अस्पताल में काम करने वाले 2 डॉक्टरों, अद्वैत और अजमल, की मौत हो गई। इन दोनों की उम्र 29 साल थी।

    हादसे में कार सवार अन्य 3 लोग घायल हुए हैं, जिनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है।

    पुलिस

    पुलिस ने हादसे पर क्या कहा?

    समाचार एजेंसी PTI को पुलिस ने बताया कि देर रात बारिश के कारण दृश्यता बहुत कम थी और कार चालक गूगल मैप की मदद से आगे का रास्ता देखकर गाड़ी चला रहा था।

    उन्होंने आशंका जताई कि कार चालक गूगल मैप को देखते हुए बाएं मुड़ने की बजाय गलती से नदी को पानी से भरी सड़क समझकर आगे बढ़ गया और कार नदी में समा गई, जिसके चलते कार सवार 2 लोगों की मौत हो गई।

    पुलिस

    स्थानीय लोगों ने 3 को डूबने से बचाया

    इस दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस और अग्निशमन सेवा कर्मियों को सूचित किया। एक स्थानीय ने बताया कि कार के नदी में डूबने पर एक महिला समेत 3 लोगों को उन्होंने बचा लिया।

    इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने 2 मृत डॉक्टरों के शवों को बरामद करने के लिए गोताखारों की मदद ली और शवों को पानी से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।

    दुर्घटना में घायल 3 लोगों की हालत अब स्थिर है।

    बयान

    गूगल मैप के गलत रास्ता बताने के कारण हुआ हादसा- पीड़ित

    हादसे में बचे पीड़ित डॉ गाजिक थाबसीर ने बताया कि 30 सिंतबर को डॉ अद्वैत का जन्मदिन था। वह सभी अद्वैत को लेकर शॉपिंग करने गए थे और जब वो कोच्चि से कोडुंगल्लूर लौट रहे थे, तब ये हादसा हो गया।

    उन्होंने पुलिस को बताया कि बारिश के कारण वह लोग गूगल मैप की मदद से आगे बढ़ रहे थे और ये हादसा गूगल मैप के गलत रास्ता बताने के कारण हुआ है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    केरल
    कोच्चि
    गूगल मैप

    ताज़ा खबरें

    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव
    असम में विदेशी बताकर लोगों को जबरन बांग्लादेश भेजे जाने के मामले क्या हैं? असम

    केरल

    केरल: 5 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या, पुलिस बोली- माफ करना बेटी बिहार
    लूलू ग्रुप के अध्यक्ष एमए यूसुफ अली की कितनी है संपत्ति? संयुक्त अरब अमीरात (UAE)
    एयर इंडिया एक्सप्रेस की त्रिची-शारजाह फ्लाइट में तकनीकी खराबी, केरल में इमरजेंसी लैंडिंग तमिलनाडु
    केरल: कोच्चि हवाई अड्डे पर चेकिंग से परेशान महिला यात्री ने फैलाई बम की अफवाह, गिरफ्तार कोच्चि हवाई अड्डा

    कोच्चि

    श्रीलंका से नाव लेकर निकले IS के 15 आतंकी, केरल के तटीय इलाकों में हाई अलर्ट केरल
    केरल: बढ़ता जा रहा है बाढ़ का कहर, राहुल ने प्रधानमंत्री को फोन करके मांगी मदद नरेंद्र मोदी
    जल्द शुरू होने वाली है देश की पहली वाटर मेट्रो, इस शहर में होगी चालू केरल
    गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर की पत्नी की हत्या, 'दृश्यम' फिल्म देखकर आया साजिश का विचार केरल

    गूगल मैप

    साथ आए ISRO और मैपमायइंडिया, लाएंगे गूगल मैप्स की टक्कर का मैप ISRO
    गूगल मैप्स में मिलने लगा डार्क मोड फीचर, अपडेट करें ऐप गूगल
    सभी एंड्रॉयड यूजर्स को मिल रहे हैं ये फीचर्स, जानें क्यों हैं खास एंड्रॉयड
    अब लंबे रास्तों पर नहीं भटकाएगी गूगल मैप्स, आया नया फीचर गूगल अर्थ
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025