NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    जम्मू-कश्मीर
    क्राइम समाचार
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस वैक्सीन
    लखीमपुर रेप-हत्याकांड
    हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH)
    भू-धंसाव
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / कर्नाटक के मंत्री ने महिला को जड़ा थप्पड़, मुख्यमंत्री ने सफाई मांगी
    देश

    कर्नाटक के मंत्री ने महिला को जड़ा थप्पड़, मुख्यमंत्री ने सफाई मांगी

    कर्नाटक के मंत्री ने महिला को जड़ा थप्पड़, मुख्यमंत्री ने सफाई मांगी
    लेखन प्रमोद कुमार
    Oct 23, 2022, 03:02 pm 1 मिनट में पढ़ें
    कर्नाटक के मंत्री ने महिला को जड़ा थप्पड़, मुख्यमंत्री ने सफाई मांगी
    कर्नाटक के मंत्री ने महिला को जड़ा थप्पड़, मुख्यमंत्री ने सफाई मांगी

    कर्नाटक सरकार में मंत्री वी सोमन्ना एक महिला को थप्पड़ मारकर विवादों में घिर गए हैं। कांग्रेस ने जहां मंत्री को पद से हटाने की मांग की है, वहीं मुख्यमंत्री बसवराज बोम्ममई ने उनसे सफाई मांगी है। शनिवार शाम की बताई जा रही यह घटना चामराजनगर जिले के गुंडलुपेट तालुक की है। यहां एक कार्यक्रम के दौरान मंत्री जमीन के मालिकाना हक के दस्तावेज वितरित कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने महिला को थप्पड़ जड़ दिया।

    वीडियो में कैद हुई मंत्री की करतूत

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान महिला ने मंत्री से कुछ सवाल-जवाब किए थे, जिसके बाद उन्हें गुस्सा आ गया और उन्होंने सबके सामने महिला को थप्पड़ मार दिया। उनकी यह करतूत कैमरे में कैद हो गई और यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर शेयर हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि थप्पड़ मारने के बाद वहां मौजूद कई लोग बीच-बचाव के लिए आते हैं, वहीं महिला मंत्री के पैर छूने लगती है।

    मंत्री ने मांगी महिला से माफी

    बताया जा रहा है कि थप्पड़ मारने के बाद मंत्री ने महिला से माफी मांग ली है। वहीं महिला ने भी कहा है कि मंत्री ने उसकी मदद करने का आश्वासन दिया है। सोमन्ना कर्नाटक में बुनियादी ढांचा विकास मंत्री हैं।

    कांग्रेस ने की मंत्री के इस्तीफे के मांग

    कांग्रेस ने मंत्री के इस बर्ताव की आलोचना करते हुए मुख्यमंत्री से उन्हें हटाने की मांग की है। वहीं पार्टी ने आरोप लगाया कि मालिकाना हक के वितरण के लिए लाभार्थियों का चयन अनुचित तरीकों से किया गया था। कांग्रेस ने दावा किया कि इसी गड़बड़ के खिलाफ महिला ने आवाज उठाई थी, जिसके चलते मंत्री ने थप्पड़ मारा था। कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा नेता अहंकारी हो गए हैं।

    यहां देखिये वीडियो

    कर्नाटक की BJP सरकार के मंत्री वी सोमन्ना ने एक महिला को थप्पड़ जड़ दिया।

    महिला का अपराध था कि वो अपनी फरियाद लेकर BJP के मंत्री के पास चली गई।

    अब PM मोदी का बयान पढ़ लीजिये - 'क्या हम स्वभाव से, संस्कार से, नारी को अपमानित करने वाली हर बात से मुक्ति का संकल्प ले सकते हैं?' pic.twitter.com/eSdyRZaFqv

    — Congress (@INCIndia) October 23, 2022

    कांग्रेस ने याद दिलाया मोदी का बयान

    कांग्रेस ने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से वीडियो शेयर कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बयान याद दिलाया है। इसमें लिखा है, 'कर्नाटक की BJP सरकार के मंत्री वी सोमन्ना ने एक महिला को थप्पड़ जड़ दिया। महिला का अपराध था कि वो अपनी फरियाद लेकर BJP के मंत्री के पास चली गई। अब PM मोदी का बयान पढ़ लीजिये - 'क्या हम स्वभाव से, संस्कार से, नारी को अपमानित करने वाली हर बात से मुक्ति का संकल्प ले सकते हैं?''

    शिवसेना सांसद बोली- किसी कार्रवाई की उम्मीद नहीं

    शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने इस भी घटना पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि अब मंत्री जी कहेंगे कि यह थप्पड़ नहीं था बल्कि उन्हें गाल पर शाबाशी दी थी। महिला और बाल विकास मंत्रालय और राष्ट्रीय महिला आयोग को टैग करते हुए उन्होंने लिखा कि ये चुप है। यहां देखने के लिए कुछ नहीं है। किसी कार्रवाई की उम्मीद नहीं है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    नरेंद्र मोदी
    कांग्रेस समाचार
    सोशल मीडिया
    कर्नाटक सरकार

    ताज़ा खबरें

    महिला टी-20 विश्व कप: जेमिमा रोड्रिगेज का कैसा रहा है टूर्नामेंट में प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  जेमिमा रोड्रिगेज
    BMW X5 और X6 हाइब्रिड इंजन के साथ जल्द होंगी लॉन्च, जानिए इनके फीचर्स  BMW कार
    ChatGPT को टक्कर देने के लिए आएगा गूगल का 'बार्ड'; क्या अभी कर सकते हैं उपयोग? गूगल
    कियारा ही नहीं, इन अभिनेत्रियों का लुक भी बना सुर्खियां कियारा आडवाणी

    नरेंद्र मोदी

    मल्लिकार्जुन खड़गे ने संसद में प्रधानमंत्री मोदी को कहा 'मौनी बाबा', उपराष्ट्रपति धनखड़ ने जताई आपत्ति राज्यसभा
    प्रधानमंत्री मोदी ने लोकसभा में विपक्ष पर जमकर निशाना साधा, जानें भाषण की प्रमुख बातें कांग्रेस समाचार
    संसद में भाजपा सांसद ने प्रधानमंत्री मोदी को 'राम' और राष्ट्रपति मुर्मू को 'शबरी' बताया  बजट सत्र
    प्रधानमंत्री मोदी ने संसद में पहनी सिंगल यूज प्लास्टिक बोतलों से बनी नीली जैकेट प्लास्टिक प्रतिबंध

    कांग्रेस समाचार

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पहना लुई वितों का मफलर, ट्विटर पर हुआ ट्रेंड बजट सत्र
    राहुल गांधी के प्रधानमंत्री पर आरोपों पर भाजपा का पलटवार, सांसद ने की कार्रवाई की मांग राहुल गांधी
    संसद में अडाणी-हिंडनबर्ग मामले पर बोले राहुल गांधी, पूछा- प्रधानमंत्री और अडाणी के बीच क्या रिश्ता राहुल गांधी
    महाराष्ट्र: कांग्रेस में कलह बढ़ी, बालासाहेब थोराट ने दिया विधायक दल के नेता पद से इस्तीफा महाराष्ट्र

    सोशल मीडिया

    मध्य प्रदेश: भाजपा विधायक को पार्टी का झंडा दिखाकर रोका, फिर काला झंडा दिखाया; वीडियो वायरल मध्य प्रदेश
    गुजरात: हनुमान चालीसा सुनाने पर बच्चों को मुफ्त खाना परोस रहा यह रेस्टोरेंट गुजरात
    भाजपा की यात्रा में बच्चे ने सुनाई महात्मा गांधी के खिलाफ कविता, ताली बजाते रहे नेता मध्य प्रदेश
    ट्विटर से चाइल्ड पोर्नोग्राफी हटाने के लिए मस्क ने लिया संकल्प, उठते रहे हैं सवाल ट्विटर

    कर्नाटक सरकार

    कर्नाटक हाई कोर्ट ने सद्गुरु के ईशा योग केंद्र के उद्घाटन पर रोक लगाई, नोटिस जारी कर्नाटक हाई कोर्ट
    महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद: फडणवीस बोले- मुंबई किसी के 'बाप' का नहीं महाराष्ट्र
    कर्नाटक: जितना चाहिए उतना लोन लो, सरकार बनाने पर सब माफ कर देंगे- JDS विधायक कर्नाटक
    कोरोना को लेकर कर्नाटक सरकार का आदेश, अब बंद जगहों पर मास्क पहनना जरूरी कर्नाटक

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023