NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / बिहार: मधुबनी में पत्रकार और RTI कार्यकर्ता की हत्या, फर्जी क्लिनिक्स के खिलाफ चलाता था मुहिम
    अगली खबर
    बिहार: मधुबनी में पत्रकार और RTI कार्यकर्ता की हत्या, फर्जी क्लिनिक्स के खिलाफ चलाता था मुहिम
    बिहार में पत्रकार की हत्या

    बिहार: मधुबनी में पत्रकार और RTI कार्यकर्ता की हत्या, फर्जी क्लिनिक्स के खिलाफ चलाता था मुहिम

    लेखन मुकुल तोमर
    Nov 14, 2021
    12:15 pm

    क्या है खबर?

    बिहार के मधुबनी में एक पत्रकार और सूचना का अधिकार (RTI) कार्यकर्ता की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 22 वर्षीय बुद्धिनाथ झा उर्फ अविनाश झा चार दिन से लापता था और शुक्रवार सुबह उसका जला हुआ शव एक सड़क के किनारे बरामद हुआ।

    अविनाश ने अपने काम के जरिए इलाके में चल रहे कई फर्जी मेडिकल क्लिनिक का पर्दाफाश किया था और इसके कारण उसे कई दिन से धमकी मिल रही थीं।

    मामला

    आखिरी बार मंगलवार रात 10 बजे देखा गया था अविनाश

    एक लोकल न्यूज पोर्टल के साथ काम करने वाले अविनाश को आखिरी बार मंगलवार रात लगभग 10 बजे बेनीपट्टी के लोहिया चौक स्थित उसके घर के पास देखा गया था।

    CCTV फुटेज में उसे रात 9 बजे घर से बाहर आते हुए और फोन पर बात करते हुए मुख्य सड़क और क्लिनिक के आसपास घूमते हुए देखा जा सकता है।

    फुटेज में आखिरी बार उसे रात 9:58 बजे 400 मीटर दूर बेनीपट्टी थाने के पास से गुजरते हुए देखा गया।

    खोज

    सुबह होने पर परिजनों ने शुरू की खोज, शाम को शिकायत दर्ज कराई

    अगली सुबह जब परिजनों ने अविनाश को घर पर नहीं पाया तो उन्होंने उसकी खोजबीन शुरू की। उन्हें उसकी बाइक घर पर ही मिली और उसका क्लिनिक और लैपटॉप भी खुले हुए थे।

    ये देखकर उन्होंने मान लिया कि अविनाश सुबह जल्दी किसी काम से निकल गया है और जल्द घर वापस आ जाएगा।

    लेकिन जब वह शाम तक घर नहीं आया तो परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

    जांच

    आखिरी मोबाइल लोकेशन के अलावा पुलिस को नहीं मिला अन्य कोई सुराग

    शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने अविनाश की आखिरी मोबाइल लोकेशन निकाली जो उसके घर से पांच किलोमीटर दूर स्थित बेतौना गांव में मिली। हालांकि इसके बाद पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा।

    कई दिन की खोज के बाद शुक्रवार शाम अविनाश के चचेरे भाई विकास के नंबर पर उड़ेन गांव के एक शख्स का फोन आया और उसने गांव के पास हाईवे के किनारे एक लाश मिलने की बात कही।

    जानकारी

    हाथ की अंगूठी से पहचान में आया अविनाश का शव

    जब परिजन मौके पर पहुंचे तो हाथ की अंगूठी, पैर पर मस्से के निशान और गले मे चेन की मदद से अविनाश के शव की शिनाख्त की। उसके शव को जलाकर सड़क किनारे फेंका गया था। शनिवार को शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

    संभावित कारण

    15 नवंबर को फर्जी क्लिनिक्स के खिलाफ खुलासा करने वाला था अविनाश

    अविनाश के साथियों ने बताया कि अविनाश अपने काम के जरिए कई फर्जी मेडिकल क्लिनिकों को बंद करा चुका था और कईयों पर भारी आर्थिक जुर्माना लगवा चुका था।

    15 नवंबर को वह एक बार फिर से कई क्लिनिक्स के खिलाफ मुहिम चलाने वाला था और उसने 7 नवंबर को इन क्लीनिक्स के नाम फेसबुक पर शेयर किए थे।

    हालांकि इससे पहले 9 नवंबर को ही वह गायब हो गया। दोनों का आपस में संबंध होने की आशंका है।

    विवाद

    काफी पुराना था अविनाश और फर्जी क्लिनिक्स के बीच विवाद

    अविनाश और मेडिकल क्लिनिक्स के बीच विवाद की जड़ें काफी पुरानी हैं। दरअसल, 2019 में अविनाश ने बेनीपट्टी में खुद का नर्सिंग होम खोला था, हालांकि प्रतिद्वंद्वियों ने उसके नर्सिंग होम में साजिशन हंगामा करा दिया जिसके बाद अविनाश को इसे बंद करना पड़ा।

    इसके बाद से ही वह फर्जी क्लिनिक्स के पीछे पड़ा हुआ था और RTI लगा कर उनके खिलाफ कार्रवाई करा रहा था। इस बीच उसे कई बार जानलेवा धमकी और लाखों रुपये का प्रलोभन भी मिला।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बिहार
    हत्या

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप ने फिर लिया भारत-पाकिस्तान युद्धविराम का श्रेय, जानिए क्या दिया बयान अमेरिका
    IPL 2025, एलिमिनेटर: GT बनाम MI मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025 में खत्म हुआ गुजरात टाइटंस का सफर, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: MI ने एलिमिनेटर में GT को हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    बिहार

    कोरोना वायरस: बिहार में 15 मई तक लगा पूर्ण लॉकडाउन, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की घोषणा नीतीश कुमार
    कोरोना वारयरस: ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ा दूसरी लहर का प्रकोप, चार गुना हुई संक्रमितों की संख्या भारत की खबरें
    बिहार: गंगा में तैरते मिले 40 से अधिक शव, कोरोना संक्रमितों के होने की आशंका उत्तर प्रदेश
    बिहार के बाद अब उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में गंगा में बहती मिली लाशें उत्तर प्रदेश

    हत्या

    त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देव की हत्या का प्रयास करने वाले तीन युवक गिरफ्तार त्रिपुरा
    जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग में आतंकियों ने भाजपा नेता और उनकी पत्नी की गोली मारकर की हत्या जम्मू-कश्मीर
    अफगानिस्तान: राजधानी काबुल पर कब्जा करने के करीब पहुंचा तालिबान तालिबान
    तालिबान ने शांति के वादे के बीच बुर्का नहीं पहनने पर की महिला की हत्या अफगानिस्तान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025