LOADING...
पहलगाम हमले के बाद सोशल मीडिया पर आतंकियों को कहा धन्यवाद, झारखंड का युवक गिरफ्तार
पहलगाम में आतंकी हमले पर खुशी जताने वाला झारखंड का युवक गिरफ्तार

पहलगाम हमले के बाद सोशल मीडिया पर आतंकियों को कहा धन्यवाद, झारखंड का युवक गिरफ्तार

लेखन गजेंद्र
Apr 23, 2025
03:36 pm

क्या है खबर?

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर गोलीबारी के बाद पूरा देश गम में डूबा है, लेकिन झारखंड के एक व्यक्ति को घटना पर खुशी जताने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी बोकारो का रहने वाला मोहम्मद नौशाद (35) है, जिसने निर्दोष पर्यटकों की हत्या पर खुशी जताई थी और सोशल मीडिया पर उर्दू में एक पोस्ट लिखकर आतंकी वारदात का समर्थन किया था। मामला प्रकाश में आने के बाद पुलिस ने उसे बुधवार सुबह गिरफ्तार कर लिया है।

समर्थन

आरोपी ने क्या लिखा था?

नौशाद अपने पिता के साथ बोकारो में रहता है और उसने बिहार के मदरसे से शिक्षा ली है। उसका भाई दुबई में है। पुलिस ने बताया कि नौशाद दुबई में अपने भाई के जरिए प्राप्त सिम कार्ड का उपयोग करके फेसबुक, एक्स और इंस्टाग्राम पर सक्रिय है। उसने एक्स पर उर्दू में लिखा, 'शुक्रिया पाकिस्तान, शुक्रिया लश्कर-ए-तैयबा। अल्लाह तुम्हें हमेशा खुश रखे। आमीन, आमीन। हमें और भी खुशी होगी अगर RSS, भाजपा, बजरंग दल और मीडिया को निशाना बनाया जाए।'

ट्विटर पोस्ट

आरोपी पुलिस की गिरफ्त में