Loading...
झारखंड में छात्र आंदोलन के बीच JPSC के पूर्व चेयरमैन एल खियांग्ते गिरफ्तार
झारखंड में छात्र आंदोलन के बीच JPSC के पूर्व चेयरमैन एल खियांग्ते गिरफ्तार

झारखंड में छात्र आंदोलन के बीच JPSC के पूर्व चेयरमैन एल खियांग्ते गिरफ्तार

लेखन गजेंद्र
Aug 10, 2026
03:05 pm

क्या है खबर?

झारखंड में छात्रों के आंदोलन के बीच झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के पूर्व चेयरमैन एल खियांग्ते को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि, अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। उनको अपराध जांच विभाग (CID) के अधिकारियों ने JPSC की 14वीं संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (PT) में कथित गड़बड़ियों के आरोप में गिरफ्तार किया है। ख्यांगते ने 22 जुलाई, 2026 को JPSC चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया था। उनसे CID 4 बार पूछताछ कर चुकी है।

गिरफ्तार

28 जुलाई को हुई थी छापामारी

इससे पहले CID ने ख्यांगते को पूछताछ के लिए 28 जुलाई को बुलाया था। उनके सरकारी आवास और JPSC कार्यालय में दस्तावेज, OMR शीट और डिजिटल साक्ष्य जब्त किए गए हैं।

उनसे ब्लैकलिस्टेड कंपनी TDPL को JPSC की 14वीं सिविल सेवा परीक्षा के पैनल में शामिल करने को लेकर सवाल किया जा रहा है।

मामले में अन्य अधिकारियों और संबंधित लोगों से भी पूछताछ की संभावना बन रही है।

खियांगते झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव भी रह चुके हैं।

प्रदर्शन

छात्रों का चल रहा है प्रदर्शन

झारखंड में भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितताओं के विरोध में छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं। रांची, हजारीबाग, धनबाद, बोकारो और अन्य जिलों के छात्र सड़कों पर उतर आए हैं।

उनकी मांग है कि अनियमितताओं की केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से जांच कराई जाए औऱ पूर्व परीक्षा रद्द हो। राज्य सरकार परीक्षा रद्द करने को राजी नहीं है।

सोमवार को छात्रों ने विधानसभा तक मार्च किया है। इस दौरान आंसू गैस के गोले और पानी की बौछार की गई है।

ADVERTISEMENT