NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / झारखंड: कांग्रेस सांसद साहू के ठिकानों से बरामद नोटों की गिनती पूरी, 353 करोड़ रुपये मिले
    अगली खबर
    झारखंड: कांग्रेस सांसद साहू के ठिकानों से बरामद नोटों की गिनती पूरी, 353 करोड़ रुपये मिले
    झारखंड में कांग्रेस सांसद धीरज साहू के ठिकानों पर आयकर विभाग की नोटों की गिनती पूरी

    झारखंड: कांग्रेस सांसद साहू के ठिकानों से बरामद नोटों की गिनती पूरी, 353 करोड़ रुपये मिले

    लेखन गजेंद्र
    Dec 11, 2023
    11:16 am

    क्या है खबर?

    झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी और नोटों की गिनती 5 दिन बाद रविवार रात 10:00 बजे पूरी हो गई।

    हिंदुस्तान के मुताबिक, छापेमारी में कुल 353.50 करोड़ रुपये बरामद हुए हैं, जिसमें 305 करोड़ बोलांगीर में, 37.50 करोड़ रुपये संबलपुर में और 11 करोड़ रुपये टिटलागढ़ में पकड़े गए।

    अभी जब्त जेवरात का आंकलन बाकी है। आयकर विभाग सोमवार को मामले पर अपना बयान जारी कर सकता है।

    छापामारी

    176 बैग नोट निकले, गिनने में लगीं 40 मशीनें 

    रिपोर्ट के मुताबिक, साहू के यहां से 176 बैग नोट जब्त किए गए हैं। शुक्रवार तक विभाग को 156 बैग मिले थे, लेकिन शनिवार को 20 बैग और बरामद हुए, जिससे इनकी संख्या 176 हो गई।

    विभिन्न ठिकानों से जब्त नोटों की गिनती 5 दिन तक चलती रही। इस काम में 65 कर्मियों को 2 शिफ्ट में लगाया गया। नोटों की गिनती 40 मशीनों से की जा रही थी।

    नोट गिनने की 10 मशीनें रिजर्व में रखी गई थीं।

    जांच

    बैंकों से मंगवाई थी अतिरिक्त मशीनें

    जांच से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि रविवार होने से कई बैंकों से उनको नोट गिनने की मशीन मिल गई थीं, जिससे गिनती पूरी हो गई। सोमवार को मशीनों को बैंकों को लौटाना होगा।

    आजतक के मुताबिक, मशीनी की तकनीकी समस्या से निपटने के लिए मौके पर इंजीनियर भी मौजूद थे। आयकर विभाग की टीम ने मामले में विभिन्न अधिकारियों के बयान दर्ज कर लिए हैं।

    सबसे अधिक नकदी ओडिशा में बौध डिस्टिलरी प्राइवेट लिमिटेड परिसर से बरामद हुई है।

    मामला

    6 दिसंबर को शुरू हुई थी छापामार कार्रवाई

    आयकर विभाग ने धीरज साहू के झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल स्थित 10 ठिकानों पर 6 दिसंबर को छापा मारा था, जो रविवार तक जारी रहा।

    बता दें, धीरज सांसद होने के साथ एक बड़े उद्योगपति हैं। उनकी शराब कंपनी पश्चिमी ओडिशा की सबसे बड़ी देशी शराब बनाने और बेचने वाली कंपनियों में से एक है। साहू की कई और कंपनियां भी हैं।

    कांग्रेस ने साहू से स्पष्टीकरण मांगा है, वहीं भाजपा मामले में कांग्रेस को घेर रही है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    झारखंड
    आयकर विभाग
    कांग्रेस समाचार

    ताज़ा खबरें

    'आर्या 3' से कटा अल्लू अर्जुन का पत्ता, इस युवा अभिनेता के हाथ लगी फिल्म  अल्लू अर्जुन
    टोयोटा फॉर्च्यूनर और लेजेंडर के 48V माइल्ड-हाइब्रिड वेरिएंट लॉन्च, जानिए इनकी कीमत  टोयोटा
    राजीव शुक्ला बन सकते हैं BCCI के अंतरिम अध्यक्ष, जानिए इसके पीछे का कारण BCCI
    सिक्किम में सैन्य शिविर भूस्खलन की चपेट में आया; 3 की मौत, 6 लापता सिक्किम

    झारखंड

    झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले अरविंद केजरीवाल, केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ समर्थन मिला अरविंद केजरीवाल
    झारखंड: कोयला खदान धंसने से 3 की मौत, कई लोगों के मलबे दबे होने की आशंका देश
    झारखंड: 10 रुपये मांगने पर कलयुगी पिता ने 12 वर्षीय बेटे की गला दबाकर हत्या की रांची
    झारखंडः 2,000 से अधिक पदों पर निकली भर्ती, 20 जून से करें आवेदन झारखंड कर्मचारी चयन आयोग

    आयकर विभाग

    अपहरण और वसूली के आरोप में दिल्ली पुलिस के दो जवान गिरफ्तार, एक फरार दिल्ली पुलिस
    'पुष्पा' के प्रोड्यूसरों के घर आयकर विभाग का छापा, विदेशी फंडिंग का शक अल्लू अर्जुन
    महाराष्ट्र: परीक्षा में शामिल हुए बिना आयकर विभाग में काम कर रहे थे 9 अधिकारी, गिरफ्तार कर्मचारी चयन आयोग (SSC)
    बिहार में इनकम टैक्स विभाग ने मजदूर को भेजा 14 करोड़ का नोटिस बिहार

    कांग्रेस समाचार

    एग्जिट पोल्स: राजस्थान में बहुमत के करीब दिख रही भाजपा, पिछड़ी कांग्रेस विधानसभा चुनाव
    एक्जिट पोल: तेलंगाना विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और BRS के बीच कांटे की टक्कर तेलंगाना
    एग्जिट पोल: मिजोरम में कौन-सी पार्टी बनाएगी सरकार, किसको हुआ फायदा-नुकसान? मिजोरम
    तेलंगाना: कांग्रेस को सता रहा विधायकों के टूटने का डर, 'संकटमोचक' डीके शिवकुमार को हैदराबाद भेजा तेलंगाना
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025