Loading...
झारखंड में भर्ती परीक्षा अनियमितता को लेकर CID ने JSSC कार्यालय में छापा मारा
झारखंड में भर्ती परीक्षा अनियमितता के आरोपों के बीच CID ने JSSC कार्यालय में छापा मारा

झारखंड में भर्ती परीक्षा अनियमितता को लेकर CID ने JSSC कार्यालय में छापा मारा

लेखन गजेंद्र
Aug 17, 2026
02:52 pm

क्या है खबर?

झारखंड में भर्ती परीक्षा में अनियमितता को लेकर छात्रों के आंदोलन के बीच राज्य की आपराधिक जांच विभाग (CID) ने सोमवार को झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) के कार्यालय पर छापेमारी की। CID के ADG ​​एडीजी मनोज कौशिक ने बताया कि विभिन्न परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के संबंध में हम JSSC कार्यालय में छापेमारी कर रहे हैं। बता दें कि जांच की मांग को लेकर पिछले 24 दिन से छात्र आंदोलन कर रहे हैं।

जांच

अब तक 20 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है CID

राज्य की जांच एजेंसी ने भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितताओं के सिलसिले में अब तक 20 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के पूर्व अध्यक्ष एल खियांगते भी शामिल हैं।

एजेंसी की ओर से लगातार परीक्षा अनियमितता से जुड़े लोगों के ठिकानों पर जांच कर रही है। यह पहली बार है, जब JSSC के कार्यालय पर छापा मारा गया है।

रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने JSSC-CGL परीक्षा रद्द करने की मांग की है।

प्रदर्शन

आज सरकार की छात्रों से तीसरे दौर की वार्ता

छात्रों के प्रदर्शन के बीच सोमवार को छात्रों और सरकार के बीच तीसरे दौर की वार्ता हो रही है।

राज्य सरकार ने अभी तक छात्रों की मांग मानते हुए JPSC की 14वीं और बैकलॉग परीक्षा को रद्द कर दिया है और मामले की जांच में प्रवर्तन निदेशालय को शामिल करने की बात कही है।

छात्र JSSC-CGL परीक्षा रद्द कर करने और CBI जांच की मांग कर रहे हैं, जिस पर सरकार छात्रों से बात करेगी।

ADVERTISEMENT