झारखंड: पश्चिमी सिंहभूम में सुरक्षा बलों के साथ नक्सलियों की मुठभेड़, 4 नक्सली ढेर
क्या है खबर?
झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में सोमवार को सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें 4 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है।
मुठभेड़ कोल्हान के जंगलों में तड़के शुरू हुई थी। गोलीबारी में मारे गए 4 नक्सलियों के शवों के साथ भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है।
पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान घात लगाए नक्सलियों ने गोलीबारी की थी जिसके बाद जवाबी कार्रवाई की गई।
मुठभेड़
कुछ अन्य नक्सलियों को भी गोली लगने की संभावना
पुलिस अधिकारी की ओर से बताया गया कि इलाके में अभी तलाशी अभियान जारी है। कुछ अन्य नक्सलियों को भी गोली लगने की सूचना है।
मारे गए नक्सलियों में पुरुष और महिला नक्सली के अलावा एक जोनल कमांडर और सब-जोनल कमांडर शामिल हैं। पुलिस ने एक महिला नक्सली को मौके से गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधिकारी का कहना है कि सुरक्षा बल के सभी जवान सुरक्षित हैं। यह कार्रवाई संयुक्त रूप से की गई है।
घटना
छत्तीसगढ़ में मारे गए थे 8 नक्सली
शनिवार 15 जून को छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 8 नक्सली मारे गए थे।
इन 8 नक्सलियों में 6 वरिष्ठ कैडर के थे और उन पर कुल 48 लाख रुपये का नकद इनाम घोषित किया गया था। ये पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (PLGA) की सैन्य कंपनी नंबर 1 और माड डिवीजन की आपूर्ति टीम के थे।
इससे पहले 5 जून को नारायणपुर में 6 नक्सली मारे गए थे।