LOADING...
भारत से पाकिस्तान गई अंजू ने अपने प्रेमी से निकाह किया, इस्लाम धर्म अपनाया- रिपोर्ट
भारत से पाकिस्तान पहुंची अंजू ने इस्लाम धर्म अपनाकर निकाह किया (तस्वीर: ट्विटर/@NKMalazai)

भारत से पाकिस्तान गई अंजू ने अपने प्रेमी से निकाह किया, इस्लाम धर्म अपनाया- रिपोर्ट

लेखन गजेंद्र
Jul 25, 2023
06:22 pm

क्या है खबर?

अपने प्रेमी नसरुल्लाह से मिलने भारत से पाकिस्तान गईं अंजू ने इस्लाम धर्म कबूल करते हुए उससे निकाह कर लिया है। धर्म परिवर्तन के बाद वह फातिमा नाम से जानी जाएंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों परिवार के सदस्यों, पुलिसकर्मियों और वकीलों की उपस्थिति में एक जिला कोर्ट में पेश हुई। मलकंद डिवीजन के उप महानिरीक्षक नासिर महमूद सत्ती ने अंजू (35) और नसरुल्लाह (29) के निकाह की पुष्टि की। नसरुल्लाह खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के एक गांव में रहता है।

निकाह

पुलिस सुरक्षा के बीच अंजू को कोर्ट से ससुराल तक पहुंचाया गया

निकाह के बाद अंजू को पुलिस सुरक्षा में ससुराल पहुंचाया गया। दोनों का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें अंजू और नसरुल्लाह खूबसूरत पहाड़ियों के बीच घूमते देखे जा रहे हैं। बता दें, अंजू ने एक दिन पहले दावा किया था कि उसका नसरुल्लाह से शादी का कोई इरादा नहीं। वह 20 अगस्त को वीजा समाप्त होने पर भारत लौट आएगी। नसरुल्लाह ने भी शादी को खारिज किया था। दोनों 2019 में फेसबुक पर दोस्त बने थे।

ट्विटर पोस्ट

अंजू और नसरुल्लाह का वीडियो