NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / रेलवे ने शुरू की भारत गौरव यात्रा, भारत से नेपाल तक होंगे सांस्कृतिक विरासत के दर्शन 
    अगली खबर
    रेलवे ने शुरू की भारत गौरव यात्रा, भारत से नेपाल तक होंगे सांस्कृतिक विरासत के दर्शन 
    भारतीय रेलवे ने शुरू की नेपाल तक भारत गौरव यात्रा ट्रेन (तस्वीर: वेबसाइट/IRCTC)

    रेलवे ने शुरू की भारत गौरव यात्रा, भारत से नेपाल तक होंगे सांस्कृतिक विरासत के दर्शन 

    लेखन गजेंद्र
    Sep 20, 2024
    06:52 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय रेलवे ने भारत से नेपाल तक यात्रा के लिए भारत गौरव ट्रेन शुरू की है, जो भारत से नेपाल तक सांस्कृतिक विरासत के दर्शन कराएगी।

    इस ट्रेन का उद्घाटन शुक्रवार को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर किया।

    इस दौरान उन्होंने कहा कि यात्रियों को एक ही पैकेज में भारत और नेपाल दोनों देशों की सांस्कृतिक विरासतों के दर्शन कराने की व्यवस्था है, जो लोगों के लिए श्रद्धा के स्थान हैं।

    यात्रा

    कहां-कहां के दर्शन कराएगी ट्रेन?

    वैष्णव ने बताया कि पैकेज में अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर से लेकर सीतामढ़ी, जनकपुर, काशी विश्वनाथ और नेपाल में श्री पशुपतिनाथ जी का दर्शन शामिल है। इसकी सारी व्यवस्था रेलवे के माध्यम से की गई है।

    उन्होंने बताया कि दिल्ली से भारत की सीमा तक ट्रेन से सफर है, उसके बाद आगे का सफर सड़क मार्ग द्वारा होगा। यहां जाने, रुकने और दर्शन की सारी व्यवस्था रेलवे की ओर से पैकेज में की गई है।

    पैकेज

    नवंबर में शुरू होगी यात्रा

    भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (IRCTC) के मुताबिक, नेपाल यात्रा 10 नवंबर, 5 दिसंबर और 22 दिसंबर से शुरू होगी।

    यह 5 रात और 6 दिन की यात्रा होगी, जिसमें यात्रियों को भारत के अलावा नेपाल के काठमांडू और पोखरा की सैर कराई जाएगी।

    पैकेज की शुरूआत 39,600 रुपये प्रति व्यक्ति तय की गई है। बुकिंग शुरू हो चुकी है। अधिक जानकारी के लिए IRCTC के नंबर पर फोन भी कर सकते हैं।

    ट्विटर पोस्ट

    सुनिए, अश्विनी वैष्णव ने क्या कहा

    #WATCH दिल्ली: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, "यह बहुत खुशी की बात है कि प्रधानमंत्री मोदी ने रेलवे के माध्यम से भारत की सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने का संकल्प लिया, इसके तहत भारत गौरव यात्रा नाम से सेवा शुरू हुई। आज, यात्रियों को एक ही पैकेज में भारत और नेपाल… pic.twitter.com/0ae70klaVw

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) September 20, 2024

    ट्विटर पोस्ट

    इस नंबर पर ले सकते हैं अधिक जानकारी

    Get ready for an unforgettable 5N/6D journey as IRCTC Tourism brings you the ‘Best of Nepal!

    Destinations Covered - Kathmandu & Pokhara
    Package Price - ₹39,600/- onwards pp*

    Book your Himalayan adventure today at https://t.co/XL5b7zFvTW

    (packageCode=NDO04)#IRCTCForYou… pic.twitter.com/jLTQgrjAl9

    — IRCTC (@IRCTCofficial) September 20, 2024
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारतीय रेलवे
    नेपाल
    अश्विनी वैष्णव

    ताज़ा खबरें

    कौन हैं साई धनशिका, जो तमिल अभिनेता विशाल कृष्णा से जल्द रचाएंगी शादी?  तमिल सिनेमा
    मध्य प्रदेश पुलिस ने मंत्री विजय शाह के बयान की जांच के लिए SIT गठित की मध्य प्रदेश
    भारतीय सेना के अधिकारी का दावा- पूरा पाकिस्तान हमारे हथियारों की रेंज में है भारतीय सेना
    उत्तर भारत में चिलचिलाती धूप निकाल रही दम, आज तूफान के साथ होगी बारिश  गर्मी की लहर

    भारतीय रेलवे

    वंदे भारत एक्सप्रेस के खाने की गुणवत्ता पर उठे सवाल, शिवसेना सांसद बोलीं- भयानक लग रहा वंदे भारत एक्सप्रेस
    लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस में बोरे में मिला महिला का शव, रस्सी से बंधे थे हाथ-पैर लखनऊ
    झारखंड में बड़ा ट्रेन हादसा, 2 लोगों की मौत झारखंड
    उत्तर प्रदेश: अमेठी के 8 रेलवे स्टेशनों के नाम बदले गए, जानें अब क्या कहलाएंगे उत्तर प्रदेश

    नेपाल

    नेपाल: राष्ट्रपति पौडेल की तबीयत खराब, एयरलिफ्ट करके लाए जा रहे AIIMS  अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS)
    भारतीय पर्वतारोही अनुराग मालू जीवित मिले, नेपाल के अन्नपूर्णा पर्वत से उतरते समय हुए थे लापता  हिमालय
    गर्मियों में घूमने के लिए बेहतरीन हैं ये 5 बजट अनुकूल विदेशी जगहें  पर्यटन
    टाटा नेक्सन EV मैक्स नेपाल में हुई लॉन्च, भारत के मुकाबले कितनी है कीमत?  टाटा मोटर्स

    अश्विनी वैष्णव

    गंगोत्री में शुरू हुई 5G सर्विस, देश में 2 लाख तक पहुंची कुल साइट्स की संख्या  उत्तराखंड
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम का हिस्ट्री चैनल पर होगा प्रसारण  नरेंद्र मोदी
    ओडिशा ट्रेन हादसा: अब तक 261 लोगों की मौत, 900 घायल; उच्च स्तरीय समिति करेगी जांच ओडिशा
    ओडिशा ट्रेन हादसा: विराट कोहली ने जताया दुख, घायलों के स्वास्थ्य लाभ की कामना की विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025