Page Loader
भारतीय रेलवे का पहला केबल ब्रिज 193 मीटर ऊंचा, रेल मंत्री ने साझा किया वीडियो
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अंजी ब्रिज का वीडियो जारी किया (तस्वीर: ट्विटर/@ganidar2)

भारतीय रेलवे का पहला केबल ब्रिज 193 मीटर ऊंचा, रेल मंत्री ने साझा किया वीडियो

लेखन गजेंद्र
Jan 30, 2023
06:52 pm

क्या है खबर?

जम्मू-कश्मीर के अंजी खंड में बन रहा देश का पहला 193 मीटर ऊंचा केबल स्टे ब्रिज जल्द ही बनकर तैयार हो जाएगा। सोमवार को रेल और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसका वीडियो साझा किया। हालांकि, मंत्री ने यह जानकारी नहीं दी है कि पुल कब तक शुरू होगा, लेकिन वीडियो में ब्रिज का अधिकतर काम पूरा दिख रहा है। केबल ब्रिज अंजी नदी के ऊपर बना है और यह जम्मू के कटरा को रियासी से जोड़ेगा।

कार्य

70 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरा

जानकारी के मुताबिक, इस रेलवे ब्रिज का करीब 318 मीटर डेक का काम पूरा हो चुका है, जो करीब 77 प्रतिशत है। अब अंतिम चरण का काम चल रहा है। अंजी रेल ब्रिज उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक (USBRL) रेल परियोजना का हिस्सा है। पुल की कुल लंबाई 473.25 मीटर है और यह 96 केबल के सहारे जुड़ा है। परियोजना पूरी होने पर यह पेरिस के एफिल टॉवर से भी ऊंचा होगा। यह नदी से 359 मीटर की ऊंचाई पर है।

ट्विटर पोस्ट

अश्विनी वैष्णव ने वीडियो शेयर किया