NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / मनमोहन सिंह के निधन पर 7 दिन का राष्ट्रीय शोक, भारत सरकार के सभी कार्यक्रम रद्द
    अगली खबर
    मनमोहन सिंह के निधन पर 7 दिन का राष्ट्रीय शोक, भारत सरकार के सभी कार्यक्रम रद्द
    मनमोहन सिंह के निधन पर 7 दिन का राष्ट्रीय शोक

    मनमोहन सिंह के निधन पर 7 दिन का राष्ट्रीय शोक, भारत सरकार के सभी कार्यक्रम रद्द

    लेखन गजेंद्र
    संपादन Manoj Panchal
    Dec 27, 2024
    10:03 am

    क्या है खबर?

    देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर भारत सरकार ने शुक्रवार के अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए और 7 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है।

    गृह मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को बताया गया कि डॉ सिंह का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

    शुक्रवार को सुबह 11 बजे केंद्रीय कैबिनेट की बैठक भी बुलाई गई है, जिसमें श्रद्धांजलि दी जाएगी और व्यवस्था पर चर्चा होगी।

    शोक

    राज्यों में आधे झुकाए गए राष्ट्रीय ध्वज, राजकीय शोक मनाने का निर्णय

    डॉ सिंह के निधन पर तमाम राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने राजकीय शोक मनाने का निर्णय लिया है। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुकाया गया है।

    उत्तर प्रदेश में 7 दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है, जो 26 दिसंबर से 1 जनवरी तक चलेगा। इस दौरान राज्य सरकार द्वारा कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा।

    तेलंगाना, तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र समेत अन्य राज्यों में भी राजकीय शोक की घोषणा की गई है और ध्वज झुकाया गया है।

    शोक

    गुरुवार रात को हुआ था निधन

    कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिंह 92 वर्ष के थे। उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें गुरुवार देर शाम दिल्ली अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

    सिंह पिछले लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वे इस साल की शुरुआत में राज्यसभा से सेवानिवृत्त हुए थे। संसद के ऊपरी सदन में उनका 33 साल का कार्यकाल समाप्त हुआ था।

    सिंह 2004 से 2014 तक लगातार देश के प्रधानमंत्री रहे थे।

    संस्कार

    शनिवार को होगा अंतिम संस्कार

    कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि डॉ सिंह का अंतिम संस्कार शनिवार को किया जाएगा। आज इसकी आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

    डॉ सिंह का पार्थिव शरीर उनके मोतीलाल नेहरू मार्ग स्थित आवास पर लाया गया है।

    शनिवार को कांग्रेस मुख्यालय में उनका पार्थिव शरीर लाया जाएगा, जहां जनता उनके अंतिम दर्शन कर सकेगी।

    सिंह की बेटी आज शाम तक दिल्ली पहुंचेंगी, इसके बाद शनिवार को सिंह का अंतिम संस्कार होगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मनमोहन सिंह
    केंद्र सरकार
    भारत सरकार

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExplainer: भारत और तुर्की के कैसे रहे हैं संबंध, दोनों देशों में कितना व्यापार होता है? पाकिस्तान समाचार
    कल्कि कोचलिन ने बताया बॉलीवुड के अंदर का हाल, बोलीं- करोड़ों रुपये फंसे हैं बॉलीवुड समाचार
    अंतरिक्ष का मलबा भविष्य के मिशनों के लिए कैसे बनता जा रहा है बड़ी समस्या? अंतरिक्ष
    'भूल चूक माफ': सुलटा मैडॉक फिल्म्स और PVR का विवाद, निर्माताओं ने किया ये नया ऐलान राजकुमार राव

    मनमोहन सिंह

    मनमोहन बोले- रिमोट से सरकार चलाने का आरोप गलत, नोटबंदी सुनियोजित लूट कांग्रेस समाचार
    मनमोहन का प्रधानमंत्री और सरकार पर हमला, राष्ट्रवाद से लेकर मंहगाई तक के मुद्दों पर घेरा नरेंद्र मोदी
    मुकेश अंबानी और उनके परिवार को फिर मिली धमकी, पुलिस ने दबोचा आरोपी मुकेश अंबानी
    #NewsBytesExplainer: महिला आरक्षण विधेयक पर विपक्ष एकजुट, जानिए इस विधेयक की पूरी कहानी आरक्षण

    केंद्र सरकार

    भारत का रक्षा निर्यात 22,000 करोड़ रुपये पर पहुंचा, अमेरिका सहित ये देश हैं शीर्ष खरीदार अमेरिका
    क्या है ऑनलाइन टीकाकरण पोर्टल U-WIN, जिसे प्रधानमंत्री मोदी ने किया लॉन्च? नरेंद्र मोदी
    व्यक्तिगत डाटा की सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार जल्द बनाएगी नए नियम  टेक्नोलॉजी
    वक्फ विधेयक के खिलाफ जा सकती है चंद्रबाबू नायडू की पार्टी? TDP नेता ने दिया संकेत चंद्रबाबू नायडू

    भारत सरकार

    #NewsBytesExplainer: अमेरिकी प्रीडेटर ड्रोन की विशेषताएं और ये कैसे भारत के लिए मददगार साबित होंगे? अमेरिका
    #NewsBytesExplainer: भारत रत्न समेत नागरिक पुरस्कार के लिए चयन कैसे होता है और क्या है प्रक्रिया? भारत रत्न
    इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए अब तक 12,000 से ज्यादा चार्जिंग स्टेशन स्थापित, किस राज्य में कितने? इलेक्ट्रिक वाहन
    टेस्ला को 2-3 साल के लिए मिल सकती है आयात कर में छूट, बन रही नीति टेस्ला
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025