भारत और स्विट्जरलैंड के बीच 6 प्रमुख समझौते, भारत में 10 लाख नौकरियों का लक्ष्य
क्या है खबर?
स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाई पार्मेलिन ने सोमवार को अपने 3 दिवसीय भारत दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच 6 प्रमुख समझौते हुए हैं, जिसमें मुख्य रूप से आवागमन, युवा पेशेवरों, परिवहन तकनीक, विज्ञान और नवाचार शामिल है। प्रधानमंत्री मोदी ने प्रेस को संबोधित करते हुए समझौते को यूरोपीय आर्थिक ब्लॉक के साथ भारत का पहला मुक्त व्यापार समझौता बताया है, जिसका लक्ष्य 10 लाख नौकरियां सृजित करना है।
समझौता
युवाओं और वीजा के लिए समझौता
दोनों देशों के बीच 5 साल के लिए मल्टीपल-एंट्री वीजा की छूट दी गई है। छात्रों का परमिट 1 साल के लिए नवीनीकरण हो सकेगा।
युवाओं के लिए बेहतर नौकरी के अवसरों को सुविधाजनक बनाया जाएगा और यह भारतीय छात्रों, शोधकर्ताओं और युवाओं के लिए स्विट्जरलैंड में आवागमन को आसान बनाएगा।
दोनों देश से सालाना 300 युवा पेशेवरों का आदान-प्रदान किया जाएगा, जो बाद में 500 तक बढ़ेगा।
राष्ट्रीयता की वेरिफिकेशन का समय घटाकर 30/90 दिन कर दिया गया है।
समझौता
तकनीक और शोध को बढ़ावा
दोनों देश इलेक्ट्रिक वाहन, रोपवे, सर्कुलर इकोनॉमी, सुरंग, सस्टेनेबल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट में सहयोग करेंगे।
इंडस्ट्री-अकादमिक लिंकेज, टेक्नोलॉजी ट्रांसफर, पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप और सस्टेनेबल इंफ्रास्ट्रक्चर निवेश को बढ़ावा दिया जाएगा।
भारत का विज्ञान और तकनीक विभाग और स्विस राष्ट्रीय विज्ञान फाउंडेशन के बीच खोजपूर्ण वैज्ञानिक सहयोग को समर्थन करने के लिए समझौता किया गया है।
भविष्य के संयुक्त अनुसंधान के लिए साझेदारी और भारतीय और स्विस शोध समुदायों के बीच दीर्घकालिक सहयोग को बढ़ावा दिया जाएगा।
बयान
अगले 15 साल में 9.62 लाख करोड़ रुपये निवेश का लक्ष्य
प्रधानमत्री मोदी ने सोमवार को कहा कि यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (EFTA) के साथ भारत का व्यापार और आर्थिक साझेदारी समझौता (TEPA) अगले 15 वर्षों में भारत में 100 अरब डॉलर (करीब 9.62 लाख करोड़ रुपये) के निवेश को आकर्षित करने और 10 लाख प्रत्यक्ष रोजगार सृजित करने के लिए तैयार है।
स्विस राष्ट्रपति पार्मेलिन के साथ बोलते हुए, मोदी ने कहा कि यह समझौता स्विट्जरलैंड को कृषि, दवा, वस्त्र और इंजीनियरिंग वस्तुओं के भारतीय निर्यात को बढ़ावा देगा।
ट्विटर पोस्ट
प्रधानमंत्री मोदी ने प्रेस को संबोधित किया
Addressing the press meet with Mr. Guy Parmelin, President of the Swiss Confederation. @ParmelinG https://t.co/Om5YLt3pcY
— Narendra Modi (@narendramodi) October 5, 2026