NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना: देश में बीते दिन मिले 48,786 मरीज, कुल मृतकों की संख्या चार लाख के करीब
    अगली खबर
    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 48,786 मरीज, कुल मृतकों की संख्या चार लाख के करीब
    भारत में कोरोना वायरस के मामले

    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 48,786 मरीज, कुल मृतकों की संख्या चार लाख के करीब

    लेखन प्रमोद कुमार
    Jul 01, 2021
    09:34 am

    क्या है खबर?

    भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 48,786 नए मामले सामने आए और 1,005 मरीजों की मौत हुई।

    इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 3,04,11,634 हो गई है। इनमें से 3,99,459 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।

    सक्रिय मामलों की संख्या कम होकर 5,23,257 रह गई है।

    देश में बीते कई हफ्तों से कोरोना मामलों में गिरावट आ रही है और हालात बेहतर हो रहे हैं।

    रिकवरी रेट और टेस्टिंग

    बीते दिन ठीक हुए 61,588 मरीज

    कोरोना वायरस के संक्रमण को हराकर ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 61,588 मरीज ठीक हुए।

    इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 2,94,88,918 हो गई है। देश की रिकवरी रेट 96.92 प्रतिशत है।

    इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देशभर में 19,21,450 टेस्ट किए गए। महामारी की शुरुआत से अब तक देश में लगभग 41.20 करोड़ कोरोना वायरस टेस्ट किए जा चुके हैं।

    कोरोना वायरस

    ये हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्य

    सबसे अधिक प्रभावित राज्यों पर नजर डालें तो महाराष्ट्र में अब तक 60,61,404 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 1,21,945 लोगों की मौत हुई है।

    दूसरे सर्वाधिक प्रभावित राज्य केरल में अब तक 29,24,165 लोगों को संक्रमित पाया गया है और 13,093 मौतें हुई हैं।

    इसी तरह 28,43,810 ​मामलों और 35,040 मौतों के साथ कर्नाटक और 24,79,696 मामलों और 32,619 मौतों के साथ तमिलनाडु अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।

    नए मामले और मौतें

    कैसे हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्यों के हालात?

    नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 9,771 लोगों को संक्रमित पाया गया, वहीं 141 मरीजों की मौत हुई। राज्य में कुछ दिनों से संक्रमण की रफ्तार काबू में नजर आ रही है।

    इसी तरह केरल में 13,658 लोगों को संक्रमित पाया गया और 142 मरीजों की मौत हुई, वहीं कर्नाटक में 3,382 मामले सामने आए और 111 मौतें हुईं।

    तमिलनाडु में 4,506 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई और 113 मरीजों को अपनी जान गंवानी पड़ी।

    जानकारी

    वैक्सीनेशन अभियान की क्या स्थिति?

    देश में चल रहे दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीनेशन अभियान की बात करें तो अब तक वैक्सीन की 33,57,16,019 खुराकें लगाई जा चुकी हैं। बीते दिन 27,60,345 खुराकें लगाई गईं। एक बार तेज होने के बाद वैक्सीनेशन की रफ्तार फिर धीमी हो रही है।

    वैश्विक स्थिति

    दुनियाभर में 18.21 करोड़ लोग संक्रमित

    जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 18.21 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 39.45 लाख लोगों की मौत हुई है।

    सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में 3.36 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और 6.04 लाख लोगों की मौत हुई है। अमेरिका के बाद भारत दूसरा सर्वाधिक प्रभावित देश है।

    वहीं तीसरे सबसे अधिक प्रभावित देश ब्राजील में 1.85 करोड़ संक्रमितों में से 5.18 लाख मरीजों की मौत हुई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कर्नाटक
    महाराष्ट्र
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस के मामले

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 को जीतकर फाइनल में किया प्रवेश, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025 में खत्म हुआ मुंबई इंडियंस का सफर, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 में MI को हराया, दूसरी बार फाइनल में किया प्रवेश  IPL 2025
    नॉर्वे शतरंज 2025: डी गुकेश ने मैग्नस कार्लसन अपने करियर में पहली बार दी मात शतरंज

    कर्नाटक

    कोरोना वायरस: कर्नाटक में 14 दिन का कर्फ्यू, केवल आवश्यक सेवाएं रहेंगी जारी कोरोना वायरस
    कर्नाटक: बेंगलुरू में अपने घरों से लापता हुए 3,000 कोरोना संक्रमित, प्रशासन में मचा हड़कंप बेंगलुरु
    कोरोना वायरस: कर्नाटक के अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से 24 मरीजों की मौत कोरोना वायरस
    सुप्रीम कोर्ट से केंद्र को झटका, कर्नाटक को ऑक्सीजन सप्लाई के आदेश पर रोक से इनकार दिल्ली

    महाराष्ट्र

    कोरोना वायरस: उत्तरी राज्यों में दक्षिणी राज्यों से दोगुना तेजी से घट रहे नए मामले उत्तर प्रदेश
    महाराष्ट्र: मुख्यमंत्री ने कुछ शर्तों के साथ दी शूटिंग की इजाजत उद्धव ठाकरे
    कोरोना वायरस: घटते मामलों के साथ राज्यों ने दी लॉकडाउन में ढील, जानिए राज्यवार स्थिति दिल्ली
    अप्रैल से अब तक अनाथ हुए 3,261 बच्चे, 26,000 ने माता या पिता को गंवाया- आयोग कोरोना वायरस

    कोरोना वायरस

    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 51,667 मरीज, महाराष्ट्र में कुल मामले 60 लाख पार महाराष्ट्र
    मेडिकल कचरे के कारण 23 राज्यों में कोरोना संक्रमण तेज होने का खतरा- अध्ययन महाराष्ट्र
    दिल्ली सरकार पर ऑक्सीजन की मांग चार गुना बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने का आरोप, AAP-भाजपा आमने-सामने दिल्ली सरकार
    चीन में अक्टूबर 2019 में सामने आया था कोरोना का पहला मामला- अध्ययन चीन समाचार

    कोरोना वायरस के मामले

    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले 1.14 लाख मरीज, 2,677 मौतें कर्नाटक
    बेंगलुरू: दूसरी लहर में बढ़ी पोस्ट-कोविड मौतें, 40 प्रतिशत भर्ती होने के 10 दिन बाद बेंगलुरु
    दिल्ली: तीन महीने बाद 400 से कम कोरोना मामले, 0.5 प्रतिशत पर आई पॉजिटिविटी रेट दिल्ली
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 1 लाख नए मामले, 4 अप्रैल के बाद सबसे कम कोरोना वायरस
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025