NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए 43,393 नए मामले, 911 मरीजों की मौत
    अगली खबर
    कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए 43,393 नए मामले, 911 मरीजों की मौत
    भारत में कोरोना वायरस के मामले

    कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए 43,393 नए मामले, 911 मरीजों की मौत

    लेखन प्रमोद कुमार
    Jul 09, 2021
    09:28 am

    क्या है खबर?

    भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 43,393 नए मामले सामने आए और 911 मरीजों की मौत हुई।

    इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 3,07,52,950 हो गई है। इनमें से 4,05,939 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।

    सक्रिय मामलों की संख्या कम होकर 4,58,727 रह गई है।

    देश में बीते कई हफ्तों से कोरोना मामलों में गिरावट आ रही है और हालात बेहतर हो रहे हैं।

    रिकवरी रेट और टेस्टिंग

    बीते दिन ठीक हुए 44,000 से अधिक मरीज

    कोरोना वायरस के संक्रमण को हराकर ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 44,459 मरीज ठीक हुए।

    इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 2,98,88,284 हो गई है। देश की रिकवरी रेट 97.18 प्रतिशत है।

    इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देशभर में 17,90,708 टेस्ट किए गए। महामारी की शुरुआत से अब तक देश में लगभग 42.70 करोड़ कोरोना वायरस टेस्ट किए जा चुके हैं।

    कोरोना वायरस

    ये हैं सबसे अधिक प्रभावित राज्य

    सबसे अधिक प्रभावित राज्यों पर नजर डालें तो महाराष्ट्र में अब तक 61,32,007 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 1,24,296 लोगों की मौत हुई है।

    दूसरे सर्वाधिक प्रभावित राज्य केरल में अब तक 31,21,830 लोगों को संक्रमित पाया गया है और 14,250 मौतें हुई हैं।

    इसी तरह 28,64,868 ​मामलों और 35,663 मौतों के साथ कर्नाटक और 25,10,059 मामलों और 33,253 मौतों के साथ तमिलनाडु अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।

    नए मामले और मौतें

    कैसे हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्यों के हालात?

    नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 9,114 लोगों को संक्रमित पाया गया, वहीं 121 मरीजों की मौत हुई। राज्य में कुछ दिनों से संक्रमण की रफ्तार काबू में नजर आ रही है।

    इसी तरह केरल में 13,772 लोगों को संक्रमित पाया गया और 142 मरीजों की मौत हुई, वहीं कर्नाटक में 2,530 मामले सामने आए और 62 मौतें हुईं।

    तमिलनाडु में 3,211 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई और 57 मरीजों को अपनी जान गंवानी पड़ी।

    जानकारी

    वैक्सीनेशन अभियान की क्या स्थिति?

    देश में चल रहे दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीनेशन अभियान की बात करें तो अब तक वैक्सीन की 36,89,91,222 खुराकें लगाई जा चुकी हैं। बीते दिन 40,23,173 खुराकें लगाई गईं। धीरे-धीरे वैक्सीनेशन अभियान रफ्तार पकड़ रहा है।

    वैश्विक स्थिति

    दुनियाभर में 18.55 करोड़ लोग संक्रमित

    जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 18.55 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 40.09 लाख लोगों की मौत हुई है।

    सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में 3.38 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और 6.06 लाख लोगों की मौत हुई है। अमेरिका के बाद भारत दूसरा सर्वाधिक प्रभावित देश है।

    वहीं तीसरे सबसे अधिक प्रभावित देश ब्राजील में 1.89 करोड़ संक्रमितों में से 5.30 लाख मरीजों की मौत हुई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महाराष्ट्र
    केरल
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस के मामले

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    महाराष्ट्र

    कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए 60,471 नए मामले, 2,726 मरीजों की मौत कर्नाटक
    क्या कोरोना वैक्सीन लगने के बाद शरीर में आ सकते हैं चुंबकीय गुण? राजस्थान
    'डेल्टा प्लस' वेरिएंट के कारण महाराष्ट्र में आ सकती है तीसरी लहर- राज्य टास्क फोर्स कोरोना वायरस
    आने वाले समय में साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगी शिवसेना और NCP- सामना शिवसेना समाचार

    केरल

    विधानसभा चुनाव का महाचरण: तमिलनाडु, असम, केरल, बंगाल और पुडुचेरी की 475 सीटों का मतदान जारी पश्चिम बंगाल
    पांच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वोटिंग समाप्त, असम में पड़े रिकॉर्ड 82 प्रतिशत वोट पुदुचेरी
    कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए 1.15 लाख मामले, आज तक के सबसे ज्यादा भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: फिर टूटा रिकॉर्ड, देश में बीते दिन सामने आए 1.26 लाख मामले भारत की खबरें

    कोरोना वायरस

    हरियाणा: निजी स्कूलों में कम हुए 12.5 लाख दाखिले, मंत्री ने कही जांच की बात हरियाणा
    100 से अधिक देशों में फैला डेल्टा वेरिएंट, WHO प्रमुख बोले- महामारी का बेहद खतरनाक दौर अमेरिका
    कोरोना: भारत दूसरी लहर में कैसे रोक सकता था 1.3 करोड़ संक्रमण और 1.1 लाख मौतें? भारत की खबरें
    भिखारियों और बेघरों को काम करना चाहिए, राज्य सब कुछ नहीं दे सकता- बॉम्बे हाई कोर्ट महाराष्ट्र

    कोरोना वायरस के मामले

    कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए 91,702 नए मामले, 3,400 से अधिक मौतें कर्नाटक
    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 84,332 नए मरीज, 4,000 से अधिक मौतें हुईं दर्ज कर्नाटक
    कोरोना: दैनिक मामलों में गिरावट जारी, बीते दिन देश में मिले 80,834 नए मरीज कर्नाटक
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले 70,000 संक्रमित, 10 लाख से कम हुए सक्रिय मामले कोरोना वायरस
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025