कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए 3.26 लाख मामले, 3,890 मरीजों की मौत
क्या है खबर?
भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 3,26,098 नए मामले सामने आए और 3,890 मरीजों की मौत हुई। कुछ दिनों से नए मामलों की संख्या में कमी देखी जा रही है।
इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 2,43,72,907 हो गई है। इनमें से 2,66,207 लोगों को इस खतरनाक वायरस के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है।
सक्रिय मामलों की संख्या कम होकर 36,73,802 हो गई है।
रिकवरी रेट और टेस्टिंग
बीते दिन ठीक हुए 3.53 लाख मरीज
कोरोना वायरस के संक्रमण को हराकर ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 3,53,299 मरीज ठीक हुए।
इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 2,04,32,898 हो गई है। देश की रिकवरी रेट 83.50 प्रतिशत है।
इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देशभर में 16,93,093 टेस्ट किए गए। महामारी की शुरुआत से अब तक देश में 31.30 करोड़ कोरोना वायरस टेस्ट किए जा चुके हैं।
कोरोना वायरस
ये हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्य
सबसे अधिक प्रभावित राज्यों पर नजर डालें तो महाराष्ट्र में अब तक 53,09,215 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 79,552 लोगों की मौत हुई है।
दूसरे सर्वाधिक प्रभावित राज्य कर्नाटक में अब तक 21,30,267 लोगों को संक्रमित पाया गया है और 21,085 मौतें हुई हैं।
इसी तरह 20,85,583 मामलों और 6,243 मौतों के साथ केरल और 15,31,377 मामलों और 17,056 मौतों के साथ तमिलनाडु अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।
नए मामले और मौतें
कैसे हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्यों के हालात?
नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 39,923 लोगों को संक्रमित पाया गया, वहीं 695 मरीजों की मौत हुई। बीते कुछ दिनों से यहां दैनिक मामलों की संख्या में गिरावट आ रही है।
इसी तरह कर्नाटक में 41,779 लोगों को संक्रमित पाया गया और 373 मरीजों की मौत हुई, वहीं केरल में 34,694 मामले सामने आए और 93 मौतें हुईं।
तमिलनाडु में 31,892 नए मामले सामने आए और 288 मरीजों की मौत हुई।
जानकारी
वैक्सीनेशन अभियान की क्या स्थिति?
देश में चल रहे दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीनेशन अभियान की बात करें तो अब तक वैक्सीन की 18,04,57,579 खुराकें लगाई जा चुकी हैं। बीते दिन 11,03,625 खुराकें लगाई गईं। वैक्सीनेशन की धीमी रफ्तार बड़ी चिंता का विषय बनी हुई है।
वैश्विक स्थिति
दुनियाभर में 16.15 करोड़ लोग संक्रमित
जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 16.15 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 33.53 लाख लोगों की मौत हुई है।
सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में 3.29 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और 5.85 लाख लोगों की मौत हुई है। अमेरिका के बाद भारत दूसरा सर्वाधिक प्रभावित देश है।
वहीं तीसरे सबसे अधिक प्रभावित देश ब्राजील में 1.55 करोड़ संक्रमितों में से लगभग 4.32 लाख मरीजों की मौत हुई है।