NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    जम्मू-कश्मीर
    क्राइम समाचार
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस वैक्सीन
    लखीमपुर रेप-हत्याकांड
    हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH)
    भू-धंसाव
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना: देश में बीते दिन मिले 26,294 मरीज, महाराष्ट्र में 16,000 से ज्यादा मामले
    देश

    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 26,294 मरीज, महाराष्ट्र में 16,000 से ज्यादा मामले

    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 26,294 मरीज, महाराष्ट्र में 16,000 से ज्यादा मामले
    लेखन प्रमोद कुमार
    Mar 15, 2021, 09:37 am 0 मिनट में पढ़ें
    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 26,294 मरीज, महाराष्ट्र में 16,000 से ज्यादा मामले

    भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 26,294 नए मामले सामने आए और 118 मरीजों की मौत हुई है। ये इस साल एक दिन में आए सबसे अधिक नए मामले हैं। इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 1,13,85,339 हो गई है। इनमें से 1,58,725 लोगों को इस खतरनाक वायरस के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है। सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 2,19,262 हो गई है। बीते दिन इनमें 8,718 मामलों की वृद्धि आई।

    बीते दिन ठीक हुए 17,000 से अधिक मरीज

    कोरोना वायरस के संक्रमण को हराकर ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 17,455 मरीज ठीक हुए। इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 1,10,07,352 हो गई है। देश की रिकवरी रेट 96.75 प्रतिशत है। इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देशभर में 7,03,772 टेस्ट किए गए। महामारी की शुरुआत से अब तक देश में लगभग 22.73 करोड़ कोरोना वायरस टेस्ट किए जा चुके हैं।

    ये हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्य

    अगर सबसे अधिक प्रभावित राज्यों पर नजर डालें तो महाराष्ट्र में अब तक 23,14,413 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 52,861 लोगों की मौत हुई है। दूसरे सर्वाधिक प्रभावित राज्य केरल में अब तक 10,91,270 लोगों को संक्रमित पाया गया है और 4,396 मौतें हुई हैं। इसी तरह 9,60,272 मामलों और 12,390 मौतों के साथ कर्नाटक और 8,91,861 मामलों और 7,184 मौतों के साथ आंध्र प्रदेश अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।

    कैसे हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्यों के हालात?

    नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 16,620 लोगों को संक्रमित पाया गया, वहीं 50 मरीजों की मौत हुई। राज्य में संक्रमण की तेज रफ्तार के कारण हालात बिगड़ रहे हैं। इसी तरह केरल में बीते दिन 1,792 लोगों को संक्रमित पाया गया और 15 मरीजों की मौत हुई। आंध्र प्रदेश में 298 नए मामले सामने आए और दो मौतें हुईं, वहीं कर्नाटक में 934 मामले सामने आए और तीन मरीजों की मौत हुई।

    वैक्सीनेशन अभियान की क्या स्थिति?

    देश में चल रहे दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीनेशन अभियान की बात करें तो अब तक वैक्सीन की 2,99,08,038 खुराकें दी जा चुकी हैं। बीते दिन 1,40,880 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। अभी वैक्सीनेशन अभियान का दूसरा चरण चल रहा है।

    दुनियाभर में 12 करोड़ के करीब पहुंची संक्रमितों की संख्या

    जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 11.98 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 26.53 लाख लोगों की मौत हुई है। सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में 2.94 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और 5.34 लाख लोगों की मौत हुई है। वहीं दूसरे सबसे अधिक प्रभावित देश ब्राजील में 1.14 करोड़ संक्रमितों में से लगभग 2.78 लाख मरीजों की मौत हुई है। संक्रमितों की संख्या के मामले में भारत तीसरे स्थान पर है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    भारत की खबरें
    महाराष्ट्र
    केरल
    कोरोना वायरस

    भारत की खबरें

    भारत-म्यांमार की सीमाओं के बीच स्थित है भारत का यह अनोखा गांव, जानिए इसकी खासियत नागालैंड
    'दिन में 5 बार नमाज पढ़ो', मालेगांव कोर्ट ने रिक्शा चालक को दी अनोखी सजा महाराष्ट्र
    ये हैं भारत के सबसे पॉश इलाके, जहां रहते हैं देश के 6 सबसे अमीर लोग मुकेश अंबानी
    भारत-पाकिस्तान के बीच LoC पर सीजफायर के 2 साल हुए पूरे, जानें क्या हैं हालात  पाकिस्तान समाचार

    महाराष्ट्र

    नितिन गडकरी को मिली धमकी के तार आतंकी संगठन से जुड़े, जांच को नागपुर पहुंची NIA नितिन गडकरी
    अमीरा शाह ने दुनियाभर में फैलाया पिता का बिजनेस, जानिए इनकी संपत्ति  मुंबई
    महाराष्ट्र: समुद्र के ऊपर बना देश का सबसे बड़ा पुल लगभग तैयार, दिसंबर में होगा शुरू एकनाथ शिंदे
    शरद पवार से मिले अरविंद केजरीवाल, केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ मांगा समर्थन अरविंद केजरीवाल

    केरल

    भारत का पहला ई-शासित राज्य बना केरल, ई-सेवनम पोर्टल से मिलेंगी 900 से अधिक सेवाएं पिनरई विजयन
    केरल: कन्नूर में मृत मिले 3 बच्चों समेत एक परिवार के 5 सदस्य, आत्महत्या का शक आत्महत्या
    केरल: मंदिरों में अब नहीं लग सकेंगी RSS की शाखाएं, संचालन बोर्ड ने जारी किया आदेश राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS)
    केरल में इस बार थोड़ी देर से पहुंचेगा मानसून, जानिए कब शुरू होगी बरसात भारतीय मौसम विभाग

    कोरोना वायरस

    #NewsBytesExplainer: चीन में हर हफ्ते 6.5 करोड़ कोरोना संक्रमित मिलने की आशंका, क्यों बढ़ रहे मामले? चीन समाचार
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले 1,690 नए मामले, सक्रिय मरीज 20,000 से कम हुए कोरोना वायरस के मामले
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले 2,109 नए मरीज, सक्रिय मामले घटे कोरोना वायरस के मामले
    कोरोना वायरस: बीमारी के नियंत्रण का काम नहीं होगा बंद, केंद्र सरकार ने बनाई रणनीति केंद्र सरकार

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023