NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना: देश में बीते दिन मिले 2.67 लाख मरीज, रिकॉर्ड 4,529 मौतें
    अगली खबर
    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 2.67 लाख मरीज, रिकॉर्ड 4,529 मौतें

    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 2.67 लाख मरीज, रिकॉर्ड 4,529 मौतें

    लेखन प्रमोद कुमार
    May 19, 2021
    09:35 am

    क्या है खबर?

    भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 2,67,334 नए मामले सामने आए और रिकॉर्ड 4,529 मरीजों की मौत हुई। महामारी की शुरुआत के बाद देश में एक दिन में हुई ये सबसे ज्यादा मौतें हैं।

    इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 2,54,96,330 हो गई है। इनमें से 2,83,248 लोगों को इस खतरनाक वायरस के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है।

    सक्रिय मामलों की संख्या कम होकर 32,26,719 हो गई है।

    रिकवरी रेट और टेस्टिंग

    बीते दिन ठीक हुए लगभग 3.90 लाख मरीज

    कोरोना वायरस के संक्रमण को हराकर ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 3,89,851 मरीज ठीक हुए।

    इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 2,19,86,363 हो गई है। देश की रिकवरी रेट 85.60 प्रतिशत है।

    इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देशभर में 20,08,296 टेस्ट किए गए। महामारी की शुरुआत से अब तक देश में 32.03 करोड़ कोरोना वायरस टेस्ट किए जा चुके हैं।

    कोरोना वायरस

    ये हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्य

    सबसे अधिक प्रभावित राज्यों पर नजर डालें तो महाराष्ट्र में अब तक 54,33,506 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 83,777 लोगों की मौत हुई है।

    दूसरे सर्वाधिक प्रभावित राज्य कर्नाटक में अब तक 22,72,334 लोगों को संक्रमित पाया गया है और 22,838 मौतें हुई हैं।

    इसी तरह 22,00,706 मामलों और 6,612 मौतों के साथ केरल और 16,64,350 मामलों और 18,369 मौतों के साथ तमिलनाडु अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।

    नए मामले और मौतें

    कैसे हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्यों के हालात?

    नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 28,438 लोगों को संक्रमित पाया गया, वहीं 679 मरीजों की मौत हुई। यहां पिछले कुछ दिनों से मामलों में लगातार गिरावट आ रही है।

    इसी तरह कर्नाटक में 30,309 लोगों को संक्रमित पाया गया और 525 मरीजों की मौत हुई, वहीं केरल में 31,337 मामले सामने आए और 97 मौतें हुईं।

    तमिलनाडु में 33,059 नए मामले सामने आए और 364 मरीजों की मौत हुई।

    जानकारी

    वैक्सीनेशन अभियान की क्या स्थिति?

    देश में चल रहे दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीनेशन अभियान की बात करें तो अब तक वैक्सीन की 18,58,09,302 खुराकें लगाई जा चुकी हैं। बीते दिन मात्र 13,12,155 खुराकें लगाई गईं। वैक्सीनेशन की धीमी रफ्तार बड़ी चिंता का विषय बनी हुई है।

    वैश्विक स्थिति

    दुनियाभर में 16.39 करोड़ लोग संक्रमित

    जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 16.39 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 33.99 लाख लोगों की मौत हुई है।

    सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में 3.33 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और 5.87 लाख लोगों की मौत हुई है। अमेरिका के बाद भारत दूसरा सर्वाधिक प्रभावित देश है।

    वहीं तीसरे सबसे अधिक प्रभावित देश ब्राजील में 1.57 करोड़ संक्रमितों में से लगभग 4.39 लाख मरीजों की मौत हुई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अमेरिका
    महाराष्ट्र
    केरल
    कोरोना वायरस

    ताज़ा खबरें

    इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज: जो रूट ने जड़ा 18वां वनडे शतक, बने सर्वाधिक रन वाले इंग्लिश बल्लेबाज इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स
    IPL 2025: क्वालीफायर-2 में बारिश ने डाला खलल, मैच धुला तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट? IPL 2025
    ऋतिक रोशन-कियारा आडवाणी समेत फिल्मों में आ रहीं इन 5 नई जोड़ियाें पर सबकी नजर तृप्ति डिमरी

    अमेरिका

    बाइडन ने पुतिन को कहा "हत्यारा", रूस ने अमेरिका से वापस बुलाया अपना राजदूत रूस समाचार
    कोरोना: 2023 तक सामान्य नहीं हो पाएगा भारत में विदेशी पर्यटकों का आगमन- रिपोर्ट पर्यटन
    तीन दिवसीय भारत दौरे पर पहुंचे अमेरिकी रक्षा मंत्री ऑस्टिन, संबंधों की मजबूती पर रहेगा जोर भारत की खबरें
    राजनाथ सिंह से मिले भारत आए अमेरिकी रक्षा मंत्री, इन मुद्दों पर हुई बातचीत भारत की खबरें

    महाराष्ट्र

    कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए रिकॉर्ड 3.79 लाख मामले, 3,600 से ज्यादा मौतें भारत की खबरें
    18-44 साल वालों का वैक्सीनेशन, पहले दिन 1.33 करोड़ लोगों ने किया रजिस्ट्रेशन वैक्सीन समाचार
    कोरोना वायरस: किल्लत के बाद भी रेलवे के आइसोलेशन कोचों में खाली पड़े हैं 2,900 बेड भारत की खबरें
    कोरोना संकट: 67 प्रतिशत बढ़ी मेडिकल ऑक्सीजन की मांग, 22 राज्यों ने बताई जरूरत दिल्ली

    केरल

    केरल: विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस को झटका, चार नेताओं ने छोड़ी पार्टी पुदुचेरी
    केरल: 'मेट्रो मैन' श्रीधरन होंगे भाजपा की तरफ से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार ई श्रीधरन
    केरल: मुख्यमंत्री और तीन मंत्रियों पर लगे सोने की तस्करी में शामिल होने के आरोप क्राइम समाचार
    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 18,327 नए मरीज, अकेले महाराष्ट्र में 10,000 से ज्यादा मामले भारत की खबरें

    कोरोना वायरस

    कोरोना महामारी की पहली लहर के बाद लापरवाह हो गई थी सरकार और जनता- मोहन भागवत भारत की खबरें
    तेज हुआ चक्रवाती तूफान टाउते, मुंबई में शिफ्ट किए गए सैकड़ों कोरोना संक्रमित मुंबई
    कोराना पीड़ितों की मदद के लिए विराट और अनुष्का ने जुटाए 11 करोड़ रुपये, जताया आभार विराट कोहली
    कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए 3.11 लाख नए मामले, 4,077 मौतें भारत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025