NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले 12,923 नए मरीज, कई दिन बाद बढ़े सक्रिय मामले
    अगली खबर
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले 12,923 नए मरीज, कई दिन बाद बढ़े सक्रिय मामले

    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले 12,923 नए मरीज, कई दिन बाद बढ़े सक्रिय मामले

    लेखन प्रमोद कुमार
    Feb 11, 2021
    09:41 am

    क्या है खबर?

    भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 12,923 नए मामले सामने आए और 108 मरीजों ने इसकी वजह से दम तोड़ा।

    इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 1,08,71,294 हो गई है। इनमें से 1,55,360 लोगों को इस खतरनाक वायरस के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है।

    सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 1,42,562 हो गई है। देश में कई दिन बाद सक्रिय मामले बढ़े हैं।

    रिकवरी रेट और टेस्टिंग

    बीते दिन 12,000 से कम रहा ठीक होने वालों का आंकड़ा

    कोरोना वायरस के संक्रमण को हराकर ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 11,764 मरीज ठीक हुए।

    इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 1,05,73,272 हो गई है। देश की रिकवरी रेट 97.25 प्रतिशत हो गई है।

    इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देशभर में 6,99,185 टेस्ट किए गए। महामारी की शुरूआत से अब तक देश में लगभग 20.40 करोड़ कोरोना वायरस टेस्ट किए जा चुके हैं।

    कोरोना वायरस

    ये हैं देश के सर्वाधिक प्रभावित राज्य

    अगर सबसे अधिक प्रभावित राज्यों की बात करें तो महाराष्ट्र में अब तक 20,52,253 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 51,390 लोगों की मौत हुई है।

    दूसरे सर्वाधिक प्रभावित राज्य केरल में अब तक 9,83,374 लोगों को संक्रमित पाया गया है और 3,920 मौतें हुई हैं।

    9,43,627 मामलों और 12,244 मौतों के साथ कर्नाटक और 8,88,605 मामलों और 7,161 मौतों के साथ आंध्र प्रदेश अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।

    नए मामले और मौतें

    कैसे हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्यों के हालात?

    नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 3,451 लोगों को संक्रमित पाया गया, वहीं 30 मरीजों की मौत हुई। राज्य में स्थिति नियंत्रण में है।

    केरल में बीते दिन 5,980 लोगों को संक्रमित पाया गया और 18 मरीजों की मौत हुई।

    इसी तरह आंध्र प्रदेश में 50 नए मामले सामने आए और एक मरीज की मौत हुई, वहीं कर्नाटक में 415 मामले सामने आए और तीन लोगों की मौत हुई।

    डाटा

    अब तक 70.17 लाख लोगों को लगाई गई वैक्सीन

    वैक्सीनेशन अभियान की बात करें तो देश में अब तक 70,17,114 लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक लगाई जा चुकी है। बीते दिन 4,05,349 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। अभी स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन कर्मचारियों को वैक्सीन लगाई जा रही है।

    वैश्विक स्थिति

    दुनियाभर में 10.73 करोड़ लोग संक्रमित

    जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 10.73 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 23.53 लाख लोगों की मौत हुई है।

    सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में 2.73 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और 4.71 लाख लोगों की मौत हुई है। संक्रमितों की संख्या के मामले में केवल अमेरिका भारत से आगे है।

    तीसरे नंबर पर काबिज ब्राजील में 96.59 लाख संक्रमितों में से लगभग 2.35 लाख से अधिक मरीजों की मौत हुई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस के मामले
    भारत में कोरोना वायरस

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025, क्वालीफायर-2: श्रेयस अय्यर ने जड़ा मैच जिताऊ अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 को जीतकर फाइनल में किया प्रवेश, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025 में खत्म हुआ मुंबई इंडियंस का सफर, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 में MI को हराया, दूसरी बार फाइनल में किया प्रवेश  IPL 2025

    कोरोना वायरस

    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 11,427 नए मामले, रिकवरी रेट 97 प्रतिशत पार भारत की खबरें
    रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म '83' अंग्रेजी भाषा में भी होगी रिलीज दीपिका पादुकोण
    भारत बनाम इंग्लैंड: दूसरे टेस्ट में 50 प्रतिशत दर्शकों को आने की मिली छूट- रिपोर्ट इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन सामने आए 8,635 नए मामले, 94 मरीजों की मौत भारत की खबरें

    कोरोना वायरस के मामले

    कोरोना वायरस: दसवां सबसे अधिक प्रभावित देश बना भारत, पिछले 24 घंटे में फिर रिकॉर्ड मामले भारत की खबरें
    कोरोना वायरस के खिलाफ भारत का नेतृत्व कर रहा ICMR क्या-क्या काम करता है? भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: देश में पिछले 24 घंटे में 9,987 नए मामले, रिकॉर्ड 331 की मौत भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: भारत में बीते दिन 16,922 नए मामले, सबसे अधिक प्रभावित शहर बना दिल्ली भारत की खबरें

    भारत में कोरोना वायरस

    भारत में प्रत्येक चार में से एक व्यक्ति हो चुका है कोरोना वायरस से संक्रमित- रिपोर्ट भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद
    भारत में मार्च-अप्रैल तक उपलब्ध हो सकती है रूस में बनी कोरोना वैक्सीन स्पूतनिक-V कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले 12,899 नए मरीज, दूसरा सर्वाधिक प्रभावित राज्य बना केरल कोरोना वायरस
    सरकार का कोरोना से 162 डॉक्टरों की मौत का दावा, IMA ने 734 बताई संख्या भारत सरकार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025