NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना: बीते दिन देश में सामने आए 35,871 मामले, महाराष्ट्र में मिले 23,000 से ज्यादा मरीज
    अगली खबर
    कोरोना: बीते दिन देश में सामने आए 35,871 मामले, महाराष्ट्र में मिले 23,000 से ज्यादा मरीज

    कोरोना: बीते दिन देश में सामने आए 35,871 मामले, महाराष्ट्र में मिले 23,000 से ज्यादा मरीज

    लेखन प्रमोद कुमार
    Mar 18, 2021
    09:29 am

    क्या है खबर?

    भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 35,871 नए मामले सामने आए और 172 मरीजों की मौत हुई है।

    इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 1,14,74,605 हो गई है। इनमें से 1,59,216 लोगों को इस खतरनाक वायरस के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है।

    सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 2,52,364 हो गई है। देश में पिछले कुछ दिनों से सक्रिय मामलों में लगातार इजाफा देखा जा रहा है।

    रिकवरी रेट और टेस्टिंग

    बीते दिन ठीक हुए 17,000 से अधिक मरीज

    कोरोना वायरस के संक्रमण को हराकर ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 17,741 मरीज ठीक हुए।

    इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 1,10,63,025 हो गई है। देश की रिकवरी रेट 96.56 प्रतिशत है।

    इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देशभर में 10,63,379 टेस्ट किए गए। महामारी की शुरुआत से अब तक देश में लगभग 22.94 करोड़ कोरोना वायरस टेस्ट किए जा चुके हैं।

    कोरोना वायरस

    ये हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्य

    अगर सबसे अधिक प्रभावित राज्यों पर नजर डालें तो महाराष्ट्र में अब तक 23,70,507 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 53,080 लोगों की मौत हुई है।

    दूसरे सर्वाधिक प्रभावित राज्य केरल में अब तक 10,96,392 लोगों को संक्रमित पाया गया है और 4,435 मौतें हुई हैं।

    इसी तरह 9,63,614 मामलों और 12,407 मौतों के साथ कर्नाटक और 8,92,522 मामलों और 7,186 मौतों के साथ आंध्र प्रदेश अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।

    नए मामले और मौतें

    कैसे हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्यों के हालात?

    नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 23,179 लोगों को संक्रमित पाया गया, वहीं 84 मरीजों की मौत हुई। राज्य में संक्रमण की तेज रफ्तार के कारण हालात बिगड़ रहे हैं।

    इसी तरह केरल में बीते दिन 2,098 लोगों को संक्रमित पाया गया और 13 मरीजों की मौत हुई।

    आंध्र प्रदेश में 253 नए मामले सामने आए और एक मौत हुई, वहीं कर्नाटक में 1,275 मामले सामने आए और चार मरीजों की मौत हुई।

    डाटा

    वैक्सीनेशन अभियान की क्या स्थिति?

    देश में चल रहे दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीनेशन अभियान की बात करें तो अब तक वैक्सीन की 3,71,43,255 खुराकें दी जा चुकी हैं। बीते दिन 20,78,719 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। अभी वैक्सीनेशन अभियान का दूसरा चरण चल रहा है।

    वैश्विक स्थिति

    दुनियाभर में 12.11 करोड़ लोग संक्रमित

    जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 12.11 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 26.80 लाख लोगों की मौत हुई है।

    सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में 2.96 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और 5.38 लाख लोगों की मौत हुई है।

    वहीं दूसरे सबसे अधिक प्रभावित देश ब्राजील में 1.16 करोड़ संक्रमितों में से लगभग 2.84 लाख मरीजों की मौत हुई है।

    संक्रमितों की संख्या के मामले में भारत तीसरे स्थान पर है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    महाराष्ट्र
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस के मामले

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    भारत की खबरें

    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन सामने आए लगभग 18,000 मामले, 133 मरीजों की मौत महाराष्ट्र
    भारत की कोरोना वैक्सीन उत्पादन क्षमता को बढ़ाने के लिए आर्थिक मदद देंगे क्वॉड देश कोरोना वायरस
    LAC पर कई विवादित जगहों से पीछे नहीं हटी है चीन की सेना- अमेरिकी सैन्य कमांडर चीन समाचार
    फरवरी में नए वाहनों के रजिस्ट्रेशन में आई गिरावट, यह रहा कारण ऑटोमोबाइल

    महाराष्ट्र

    बढ़ते कोरोना मामलों के बीच मुंबई के लिए महत्वपूर्ण है अगले 10 दिन- टास्क फोर्स विशेषज्ञ मुंबई
    मुकेश अंबानी के घर के पास मिली विस्फोटक सामग्री से भरी कार मुकेश अंबानी
    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 16,577 नए मरीज, महाराष्ट्र में 8,500 से ज्यादा मामले भारत की खबरें
    22 साल बाद ऐसे गिरफ्तार हुआ गैंगरेप का आरोपी, मामले में गई थी मुख्यमंत्री की कुर्सी ओडिशा

    कोरोना वायरस

    कोरोना वायरस संक्रमित हुए आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा दिल्ली
    वैक्सीनेशन अभियान: अगले चरण में अब 50 साल से अधिक उम्र वालों को लगाई जाएगी वैक्सीन वैक्सीन समाचार
    महाराष्ट्र: बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच नागपुर में 15 मार्च से लगेगा पूर्ण लॉकडाउन महाराष्ट्र
    कोरोना वायरस: कैसा रहा है भारत में वैक्सीनेशन अभियान का अब तक का सफर? भारत की खबरें

    कोरोना वायरस के मामले

    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले 12,881 नए मरीज, फिर बढ़े सक्रिय मामले कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन लगभग 14,000 नए मामले, सक्रिय मामलों में फिर इजाफा कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस: महाराष्ट्र और केरल के अलावा इन तीन राज्यों में भी बढ़ रहे दैनिक मामले महाराष्ट्र
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले 14,199 नए संक्रमित, लगातार पांचवें दिन बढ़े सक्रिय मामले कोरोना वायरस
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025