NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना: देश में बीते दिन 32,937 लोगों में हुई संक्रमण की पुष्टि, 417 मरीजों की मौत
    अगली खबर
    कोरोना: देश में बीते दिन 32,937 लोगों में हुई संक्रमण की पुष्टि, 417 मरीजों की मौत
    भारत में कोरोना वायरस के मामले

    कोरोना: देश में बीते दिन 32,937 लोगों में हुई संक्रमण की पुष्टि, 417 मरीजों की मौत

    लेखन प्रमोद कुमार
    Aug 16, 2021
    09:46 am

    क्या है खबर?

    भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 32,937 नए मामले सामने आए और 417 मरीजों की मौत हुई।

    इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 3,22,25,513 हो गई है। इनमें से 4,31,642 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।

    सक्रिय मामलों की संख्या कम होकर 3,81,947 हो गई है।

    बीते दिन हुए कम टेस्ट की वजह से दैनिक मामलों में भारी कमी देखी गई है।

    रिकवरी रेट और टेस्टिंग

    बीते दिन ठीक हुए लगभग 36,000 मरीज

    कोरोना वायरस के संक्रमण को हराकर ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 35,909 मरीज ठीक हुए।

    इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 3,14,11,924 हो गई है। देश की रिकवरी रेट 97.46 प्रतिशत है।

    इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देशभर में 11,81,212 टेस्ट किए गए। महामारी की शुरुआत से अब तक देश में लगभग 49.48 करोड़ कोरोना वायरस टेस्ट किए जा चुके हैं।

    कोरोना वायरस

    ये हैं सबसे अधिक प्रभावित राज्य

    सबसे अधिक प्रभावित राज्यों पर नजर डालें तो महाराष्ट्र में अब तक 63,92,660 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 1,35,039 लोगों की मौत हुई है।

    दूसरे सर्वाधिक प्रभावित राज्य केरल में अब तक 36,90,123 लोगों को संक्रमित पाया गया है और 18,601 मौतें हुई हैं।

    इसी तरह 29,29,464 ​मामलों और 36,979 मौतों के साथ कर्नाटक और 25,88,781 मामलों और 34,519 मौतों के साथ तमिलनाडु अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।

    नए मामले और मौतें

    कैसे हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्यों के हालात?

    नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 4,797 लोगों को संक्रमित पाया गया, वहीं 130 मरीजों की मौत हुई। राज्य में कुछ महीनों से संक्रमण की रफ्तार काबू में नजर आ रही है।

    इसी तरह केरल में 18,582 लोगों को संक्रमित पाया गया और 102 मरीजों की मौत हुई, वहीं कर्नाटक में 1,431 मामले सामने आए और 21 मौतें हुईं।

    तमिलनाडु में 1,896 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई और 23 मरीजों को अपनी जान गंवानी पड़ी।

    जानकारी

    वैक्सीनेशन अभियान की क्या स्थिति?

    देश में चल रहे दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीनेशन अभियान की बात करें तो अब तक वैक्सीन की 54,58,57,108 खुराकें लगाई जा चुकी हैं। बीते दिन 17,43,114 खुराकें लगाई गईं। वैक्सीनेशन की धीमी रफ्तार चिंता का विषय बनी हुई है।

    वैश्विक स्थिति

    दुनियाभर में 20.71 करोड़ लोग संक्रमित

    जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 20.71 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 43.61 लाख लोगों की मौत हुई है।

    सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में 3.66 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और 6.21 लाख लोगों की मौत हुई है। अमेरिका के बाद भारत दूसरा सर्वाधिक प्रभावित देश है।

    वहीं तीसरे सबसे अधिक प्रभावित देश ब्राजील में 2.03 करोड़ संक्रमितों में से 5.69 लाख मरीजों की मौत हुई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025