NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले 12,059 नए मरीज, कई दिन बाद बढे सक्रिय मामले
    अगली खबर
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले 12,059 नए मरीज, कई दिन बाद बढे सक्रिय मामले

    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले 12,059 नए मरीज, कई दिन बाद बढे सक्रिय मामले

    लेखन प्रमोद कुमार
    Feb 07, 2021
    10:39 am

    क्या है खबर?

    भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 12,059 नए मामले सामने आए और 78 मरीजों ने इसकी वजह से दम तोड़ा।

    इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 1,08,26,363 हो गई है। इनमें से 1,54,996 लोगों को इस खतरनाक वायरस के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है।

    सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 1,48,766 हो गई है। देश में कई दिन बाद सक्रिय मामले बढ़े हैं।

    रिकवरी रेट और टेस्टिंग

    नए मामलों से कम रही ठीक होने वाले मरीजों की संख्या

    कोरोना वायरस के संक्रमण को हराकर ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 11,805 मरीज ठीक हुए।

    इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 1,05,22,601 हो गई है। देश की रिकवरी रेट 97.19 प्रतिशत हो गई है।

    इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देशभर में 6,95,789 टेस्ट किए गए। महामारी की शुरूआत से अब तक देश में लगभग 20.13 करोड़ कोरोना वायरस टेस्ट किए जा चुके हैं।

    कोरोना वायरस

    ये हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्य

    अगर देश के चार सर्वाधिक प्रभावित राज्यों पर नजर डालें तो महाराष्ट्र में अब तक 20,41,398 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 51,280 लोगों की मौत हुई है।

    दूसरे सर्वाधिक प्रभावित राज्य केरल में अब तक 9,62,363 लोगों को संक्रमित पाया गया है और 3,848 मौतें हुई हैं।

    9,42,031 मामलों और 12,233 मौतों के साथ कर्नाटक और 8,88,350 मामलों और 7,159 मौतों के साथ आंध्र प्रदेश अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।

    नए मामले और मौतें

    सर्वाधिक प्रभावित राज्यों के हालात कैसे?

    नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 2,768 लोगों को संक्रमित पाया गया, वहीं 25 मरीजों की मौत हुई। राज्य में स्थिति नियंत्रण में है।

    केरल में बीते दिन 5,942 लोगों को संक्रमित पाया गया और 16 मरीजों की मौत हुई।

    इसी तरह आंध्र प्रदेश में 75 नए मामले सामने आए और एक मरीज की मौत हुई, वहीं कर्नाटक में 531 मामले सामने आए और तीन लोगों की मौत हुई।

    जानकारी

    अब तक 57.75 लाख लोगों को लगाई गई वैक्सीन

    वैक्सीनेशन अभियान की बात करें तो देश में अब तक 57,75,322 लाख लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक लगाई जा चुकी है। शनिवार को 3,58,473 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। अभी स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन कर्मचारियों को वैक्सीन लगाई जा रही है।

    वैश्विक स्थिति

    दुनियाभर में 10.57 करोड़ लोग संक्रमित

    जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 10.57 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 23.08 लाख की मौत हुई है।

    सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में 2.69 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और 4.62 लाख लोगों की मौत हुई है। संक्रमितों की संख्या के मामले में केवल अमेरिका भारत से आगे है।

    तीसरे नंबर पर काबिज ब्राजील में 94.47 लाख संक्रमितों में से लगभग 2.30 लाख से अधिक मरीजों की मौत हुई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस के मामले
    भारत में कोरोना वायरस

    ताज़ा खबरें

    कान्स 2025: करण जौहर की 'होमबाउंड' को मिला स्टैंडिंग ओवेशन, 9 मिनट तक बजी तालियां करण जौहर
    ऐपल एयरप्ले की सुरक्षा खामी से आईफोन पर साइबर हमले का खतरा, ऐसे रहें सुरक्षित ऐपल
    'ऑपरेशन सिंदूर' पर बना नया गाना हुआ रिलीज, सुखविंदर सिंह ने लगाए सुर ऑपरेशन सिंदूर
    इंडिगो ने शुरू की अब तक की सबसे लंबी उड़ान, मिलेगी मुफ्त भोजन की सुविधा  इंडिगो

    कोरोना वायरस

    कोरोना वायरस: देश में पिछले 24 घंटों में मिले 18,855 नए मरीज, 163 लोगों की मौत भारत की खबरें
    सीरम इंस्टीट्यूट ने भारत में एक और वैक्सीन के ट्रायल शुरू करने की मांगी मंजूरी वैक्सीन समाचार
    मुंबई में 1 फरवरी से आम नागरिकों के लिए शुरू होगी लोकल ट्रेन सेवा मुंबई
    अभिनेता सलमान खान मार्च में फिल्म 'टाइगर 3' की शूटिंग करेंगे शुरू मुंबई

    कोरोना वायरस के मामले

    कोरोना वायरस: दसवां सबसे अधिक प्रभावित देश बना भारत, पिछले 24 घंटे में फिर रिकॉर्ड मामले भारत की खबरें
    कोरोना वायरस के खिलाफ भारत का नेतृत्व कर रहा ICMR क्या-क्या काम करता है? भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: देश में पिछले 24 घंटे में 9,987 नए मामले, रिकॉर्ड 331 की मौत भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: भारत में बीते दिन 16,922 नए मामले, सबसे अधिक प्रभावित शहर बना दिल्ली भारत की खबरें

    भारत में कोरोना वायरस

    भारत में प्रत्येक चार में से एक व्यक्ति हो चुका है कोरोना वायरस से संक्रमित- रिपोर्ट भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद
    भारत में मार्च-अप्रैल तक उपलब्ध हो सकती है रूस में बनी कोरोना वैक्सीन स्पूतनिक-V कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले 12,899 नए मरीज, दूसरा सर्वाधिक प्रभावित राज्य बना केरल कोरोना वायरस
    सरकार का कोरोना से 162 डॉक्टरों की मौत का दावा, IMA ने 734 बताई संख्या भारत सरकार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025