NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना: देश में बीते दिन मिले 2.59 लाख मरीज, 4,200 से अधिक मौतें
    अगली खबर
    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 2.59 लाख मरीज, 4,200 से अधिक मौतें

    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 2.59 लाख मरीज, 4,200 से अधिक मौतें

    लेखन प्रमोद कुमार
    May 21, 2021
    09:27 am

    क्या है खबर?

    भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 2,59,551 नए मामले सामने आए और 4,209 मरीजों की मौत हुई।

    इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 2,60,31,991 हो गई है। इनमें से 2,91,331 लोगों को इस खतरनाक वायरस के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है।

    सक्रिय मामलों की संख्या कम होकर 30,27,925 हो गई है।

    बीते कुछ दिनों से देश में महामारी के कारण बने हालात सुधरने के संकेत मिलने लगे हैं।

    रिकवरी रेट और टेस्टिंग

    बीते दिन ठीक हुए 3.57 लाख मरीज

    कोरोना वायरस के संक्रमण को हराकर ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 3,57,295 मरीज ठीक हुए।

    इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 2,27,12,735 हो गई है। देश की रिकवरी रेट 86.74 प्रतिशत है।

    इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देशभर में 20,61,683 टेस्ट किए गए। महामारी की शुरुआत से अब तक देश में 32.44 करोड़ कोरोना वायरस टेस्ट किए जा चुके हैं।

    कोरोना वायरस

    ये हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्य

    सबसे अधिक प्रभावित राज्यों पर नजर डालें तो महाराष्ट्र में अब तक 54,97,448 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 85,355 लोगों की मौत हुई है।

    दूसरे सर्वाधिक प्रभावित राज्य कर्नाटक में अब तक 23,35,524 लोगों को संक्रमित पाया गया है और 23,854 मौतें हुई हैं।

    इसी तरह 22,63,959 मामलों और 6,852 मौतों के साथ केरल और 17,34,804 मामलों और 19,131 मौतों के साथ तमिलनाडु अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।

    नए मामले और मौतें

    कैसे हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्यों के हालात?

    नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 29,911 लोगों को संक्रमित पाया गया, वहीं 738 मरीजों की मौत हुई। यहां पिछले कुछ दिनों से मामलों में लगातार गिरावट आ रही है।

    इसी तरह कर्नाटक में 28,869 लोगों को संक्रमित पाया गया और 548 मरीजों की मौत हुई, वहीं केरल में 30,491 मामले सामने आए और 128 मौतें हुईं।

    तमिलनाडु में 35,579 नए मामले सामने आए और 297 मरीजों की मौत हुई।

    जानकारी

    वैक्सीनेशन अभियान की क्या स्थिति?

    देश में चल रहे दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीनेशन अभियान की बात करें तो अब तक वैक्सीन की 19,18,79,503 खुराकें लगाई जा चुकी हैं। बीते दिन मात्र 14,82,754 खुराकें लगाई गईं। वैक्सीनेशन की धीमी रफ्तार बड़ी चिंता का विषय बनी हुई है।

    वैश्विक स्थिति

    दुनियाभर में 16.52 करोड़ लोग संक्रमित

    जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 16.52 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 34.25 लाख लोगों की मौत हुई है।

    सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में 3.30 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और 5.88 लाख लोगों की मौत हुई है। अमेरिका के बाद भारत दूसरा सर्वाधिक प्रभावित देश है।

    वहीं तीसरे सबसे अधिक प्रभावित देश ब्राजील में 1.59 करोड़ संक्रमितों में से लगभग 4.44 लाख मरीजों की मौत हुई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महाराष्ट्र
    केरल
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस के मामले

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    महाराष्ट्र

    मुंंबई: वैक्सीन की कमी के कारण तीन दिनों के लिए बंद हुआ वैक्सीनेशन अभियान मुंबई
    महाराष्ट्र में जुलाई-अगस्त में आ सकती है कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर- राज्य सरकार कोरोना वायरस
    गुजरात: भरूच स्थित निजी अस्पताल में आग लगने से 18 कोरोना संक्रमितों की मौत गुजरात
    कोरोना: देश में बीते दिन पहली बार सामने आए चार लाख से ज्यादा मामले, 3,523 मौतें भारत की खबरें

    केरल

    केरल: मुख्यमंत्री और तीन मंत्रियों पर लगे सोने की तस्करी में शामिल होने के आरोप क्राइम समाचार
    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 18,327 नए मरीज, अकेले महाराष्ट्र में 10,000 से ज्यादा मामले भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन सामने आए 18,711 नए मामले, 100 मरीजों की मौत भारत की खबरें
    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 18,599 नए मरीज, महाराष्ट्र में 11,000 से अधिक मामले भारत की खबरें

    कोरोना वायरस

    कोरोना के चलते पति को खोने वाली विधवाओं की मदद के लिए करीना ने की पहल इंस्टाग्राम
    सिंगापुर में मिला कोरोना का नया स्ट्रेन, मुख्यमंत्री केजरीवाल ने की उड़ानें रद्द करने की मांग दिल्ली
    कोरोना वायरस महामारी में छलका हिमानी शिवपुरी का दर्द, बोलीं- काम न मिलने से कमाई बंद बॉलीवुड समाचार
    कोरोना से जान गंवाने वालों के परिवार को मिलेगी 50,000 रुपये की आर्थिक मदद- अरविंद केजरीवाल अरविंद केजरीवाल

    कोरोना वायरस के मामले

    उत्तर प्रदेश में एक और हफ्ते के लिए बढ़ाया गया लॉकडाउन, 17 मई तक रहेगा लागू उत्तर प्रदेश
    उत्तर प्रदेश: भाजपा विधायक ने कहा- कोरोना वायरस से सुरक्षा प्रदान करता है गोमूत्र उत्तर प्रदेश
    सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद दिल्ली को नहीं मिल रही 700 मीट्रिक टन ऑक्सीजन दिल्ली
    उत्तर प्रदेश: बरेली में ऑक्सीजन की कमी और कालाबाजारी, केंद्रीय मंत्री ने योगी को लिखा पत्र योगी आदित्यनाथ
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025