NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    जम्मू-कश्मीर
    क्राइम समाचार
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस वैक्सीन
    लखीमपुर रेप-हत्याकांड
    हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH)
    भू-धंसाव
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले 10,584 नए मरीज, पांच दिन बाद घटे सक्रिय मामले
    देश

    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले 10,584 नए मरीज, पांच दिन बाद घटे सक्रिय मामले

    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले 10,584 नए मरीज, पांच दिन बाद घटे सक्रिय मामले
    लेखन प्रमोद कुमार
    Feb 23, 2021, 10:16 am 0 मिनट में पढ़ें
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले 10,584 नए मरीज, पांच दिन बाद घटे सक्रिय मामले

    भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 10,584 नए मामले सामने आए और 78 मरीजों ने इसकी वजह से दम तोड़ा। इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 1,10,16,434 हो गई है। इनमें से 1,56,463 लोगों को इस खतरनाक वायरस के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है। सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 1,47,306 हो गई है। देश में पांच दिन बाद सक्रिय मामलों में कमी देखी गई है।

    13,000 से ज्यादा मरीज हुए ठीक

    कोरोना वायरस के संक्रमण को हराकर ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 13,255 मरीज ठीक हुए। इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 1,07,12,665 हो गई है। देश की रिकवरी रेट 97.24 प्रतिशत है। इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देशभर में 6,78,685 टेस्ट किए गए। महामारी की शुरूआत से अब तक देश में लगभग 21.22 करोड़ कोरोना वायरस टेस्ट किए जा चुके हैं।

    ये हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्य

    अगर सबसे अधिक प्रभावित राज्यों पर नजर डालें तो महाराष्ट्र में अब तक 21,06,094 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 51,806 लोगों की मौत हुई है। दूसरे सर्वाधिक प्रभावित राज्य केरल में अब तक 10,34,657 लोगों को संक्रमित पाया गया है और 4,105 मौतें हुई हैं। 9,48,466 मामलों और 12,299 मौतों के साथ कर्नाटक और 8,89,339 मामलों और 7,167 मौतों के साथ आंध्र प्रदेश अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।

    कैसे हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्यों के हालात?

    नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 5,210 लोगों को संक्रमित पाया गया, वहीं 18 मरीजों की मौत हुई। संक्रमण की तेज रफ्तार के कारण राज्य में स्थिति खराब हो रही है। इसी तरह केरल में बीते दिन 2,212 लोगों को संक्रमित पाया गया और 16 मरीजों की मौत हुई। आंध्र प्रदेश में 41 नए मामले सामने आए और कोई मौत नहीं हुई, वहीं कर्नाटक में 317 मामले सामने आए और पांच लोगों की मौत हुई।

    अब तक लगाई गई कोरोना वैक्सीन की 1.17 करोड़ खुराकें

    वैक्सीनेशन अभियान की बात करें तो देश में अब तक कोरोना वैक्सीन की 1,17,45,552 खुराक लगाई जा चुकी हैं। बीते दिन 6,28,696 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। अभी स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन कर्मचारियों को वैक्सीन लगाई जा रही है।

    दुनियाभर में 11.17 करोड़ लोग संक्रमित

    जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 11.17 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 24.73 लाख लोगों की मौत हुई है। सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में 2.81 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और पांच लाख लोगों की मौत हुई है। संक्रमितों की संख्या के मामले में केवल अमेरिका भारत से आगे है। तीसरे नंबर पर काबिज ब्राजील में 1.02 संक्रमितों में से लगभग 2.47 लाख से अधिक मरीजों की मौत हुई है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    भारत की खबरें
    महाराष्ट्र
    केरल
    ब्राजील

    भारत की खबरें

    भारत-म्यांमार की सीमाओं के बीच स्थित है भारत का यह अनोखा गांव, जानिए इसकी खासियत नागालैंड
    'दिन में 5 बार नमाज पढ़ो', मालेगांव कोर्ट ने रिक्शा चालक को दी अनोखी सजा महाराष्ट्र
    ये हैं भारत के सबसे पॉश इलाके, जहां रहते हैं देश के 6 सबसे अमीर लोग मुकेश अंबानी
    भारत-पाकिस्तान के बीच LoC पर सीजफायर के 2 साल हुए पूरे, जानें क्या हैं हालात  पाकिस्तान समाचार

    महाराष्ट्र

    नितिन गडकरी को मिली धमकी के तार आतंकी संगठन से जुड़े, जांच को नागपुर पहुंची NIA नितिन गडकरी
    अमीरा शाह ने दुनियाभर में फैलाया पिता का बिजनेस, जानिए इनकी संपत्ति  मुंबई
    महाराष्ट्र: समुद्र के ऊपर बना देश का सबसे बड़ा पुल लगभग तैयार, दिसंबर में होगा शुरू एकनाथ शिंदे
    शरद पवार से मिले अरविंद केजरीवाल, केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ मांगा समर्थन अरविंद केजरीवाल

    केरल

    भारत का पहला ई-शासित राज्य बना केरल, ई-सेवनम पोर्टल से मिलेंगी 900 से अधिक सेवाएं पिनरई विजयन
    केरल: कन्नूर में मृत मिले 3 बच्चों समेत एक परिवार के 5 सदस्य, आत्महत्या का शक आत्महत्या
    केरल: मंदिरों में अब नहीं लग सकेंगी RSS की शाखाएं, संचालन बोर्ड ने जारी किया आदेश राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS)
    केरल में इस बार थोड़ी देर से पहुंचेगा मानसून, जानिए कब शुरू होगी बरसात भारतीय मौसम विभाग

    ब्राजील

    ब्राजील: खांसी की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचा था युवक, जांच के बाद डॉक्टर खुद हुए हैरान अजब-गजब खबरें
    ब्राजील: विमान में भयंकर टर्बुलेंस; इधर-उधर बिखरा खाने-पीने का पूरा सामान, चिल्लाने लगे यात्री अजब-गजब खबरें
    ब्राजील: 12 वर्षीय बच्चे ने बनाई शानदार बॉडी, 'मिनी हल्क' के नाम से मिली पहचान एक्सरसाइज
    ब्राजील में बना 'दुनिया का सबसे बड़ा ईस्टर अंडा', 3 जिराफ से भी बड़ा है आकार गिनीज बुक

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023