NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    जम्मू-कश्मीर
    क्राइम समाचार
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस वैक्सीन
    लखीमपुर रेप-हत्याकांड
    हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH)
    भू-धंसाव
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना वायरस: भारत में बीते दिन एक दिन में सबसे अधिक 32,695 मामले, 606 की मौत
    देश

    कोरोना वायरस: भारत में बीते दिन एक दिन में सबसे अधिक 32,695 मामले, 606 की मौत

    कोरोना वायरस: भारत में बीते दिन एक दिन में सबसे अधिक 32,695 मामले, 606 की मौत
    लेखन मुकुल तोमर
    Jul 16, 2020, 10:37 am 1 मिनट में पढ़ें
    कोरोना वायरस: भारत में बीते दिन एक दिन में सबसे अधिक 32,695 मामले, 606 की मौत

    भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 32,695 नए मामले सामने आए और 606 मरीजों ने इसकी वजह से दम तोड़ा। ये अब तक एक दिन में सामने आए सबसे अधिक मामले हैं। इससे पहले कल 29,429 नए मामले सामने आए थे। इसी के साथ देश में कुल मामलों की संख्या नौ लाख के पार 9,68,876 हो गई है, वहीं 24,915 लोगों की कोरोना के संक्रमण से मौत हुई है। सक्रिय मामलों की संख्या 3,31,146 है।

    पिछले 24 घंटे में ठीक हुए 20,783 मरीज

    ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है और पिछले 24 घंटे में 20,783 मरीज ठीक हुए। इसी के साथ देश में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 6,12,815 हो गई है, जो कुल मामलों के 63.25 प्रतिशत हैं। अगर टेस्ट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 3,26,826 टेस्ट किए गए, जो अब तक एक दिन में सबसे अधिक हैं। देश में अब तक कुल 1.27 करोड़ टेस्ट किए जा चुके हैं।

    महाराष्ट्र सबसे अधिक प्रभावित, बीते दिन 7,975 नए मामले

    महाराष्ट्र देश का सर्वाधिक प्रभावित राज्य बना हुआ है और यहां अब तक 2,75,640 लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया जा चुका है, जिनमें से 10,928 की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे में राज्य में 7,975 नए मामले सामने आए और 233 मरीजों की मौत हुई। राज्य में पिछले दो हफ्ते से 6,000 से 8,000 के बीच नए मामले सामने आ रहे हैं। 1,374 नए मामलों के साथ मुंबई में संक्रमितों की संख्या 96,474 हो गई है।

    महाराष्ट्र के बाद ये हैं सबसे अधिक प्रभावित राज्य

    महाराष्ट्र के बाद तमिलनाडु दूसरा सबसे अधिक प्रभावित राज्य है और यहां अब तक 1,51,820 लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया जा चुका है, वहीं 2,167 की मौत हुई है। राज्य में पिछले 24 घंटे में 4,496 नए मामले सामने आए। वहीं दिल्ली में बीते दिन 1,647 नए मामले सामने आए और कुल संक्रमितों की संख्या 1,16,993 हो गई है। शहर में 3,487 मरीजों की मौत हुई है। कर्नाटक में 928 मौत समेत 47,253 मामले सामने आए हैं।

    भारत की दूसरी वैक्सीन का इंसानी ट्रायल शुरू

    इस बीच एक राहत देने वाली खबर भी सामने आई है और भारत की दूसरी कोरोना वायरस वैक्सीन के इंसानी ट्रायल भी शुरू हो गए हैं। 'जायडस सैडिला' नामक कंपनी ये वैक्सीन बना रही है और पहले और दूसरे चरण में 1,048 लोगों पर इसका ट्रायल किया जाएगा। इससे पहले भारत बायोटेक कंपनी की वैक्सीन के इंसानी ट्रायल भी शुरू हो चुके हैं। भारत बायोटक ये वैक्सीन भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के साथ साझेदारी में बना रही है।

    पूरी दुनिया में 1.35 करोड़ संक्रमित

    पूरी दुनिया की बात करें तो अब तक 1.35 करोड़ लोग इस खतरनाक वायरस से संक्रमित हो चुके हैं और 5.83 लाख लोगों की मौत हुई है। सबसे अधिक प्रभावित देश अमेरिका में 34.95 लाख लोग संक्रमित हुए हैं और 1.37 लाख लोगों की मौत हुई है। वहीं ब्राजील में 19.66 लाख संक्रमितों में से 75,366 की मौत हुई है। संक्रमितों की संख्या के मामले में भारत तीसरे और मौतों के मामले में आठवें स्थान पर है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    भारत की खबरें
    कोरोना वायरस

    भारत की खबरें

    भारत-म्यांमार की सीमाओं के बीच स्थित है भारत का यह अनोखा गांव, जानिए इसकी खासियत नागालैंड
    'दिन में 5 बार नमाज पढ़ो', मालेगांव कोर्ट ने रिक्शा चालक को दी अनोखी सजा महाराष्ट्र
    ये हैं भारत के सबसे पॉश इलाके, जहां रहते हैं देश के 6 सबसे अमीर लोग मुकेश अंबानी
    भारत-पाकिस्तान के बीच LoC पर सीजफायर के 2 साल हुए पूरे, जानें क्या हैं हालात  पाकिस्तान समाचार

    कोरोना वायरस

    #NewsBytesExplainer: चीन में हर हफ्ते 6.5 करोड़ कोरोना संक्रमित मिलने की आशंका, क्यों बढ़ रहे मामले? चीन समाचार
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले 1,690 नए मामले, सक्रिय मरीज 20,000 से कम हुए कोरोना वायरस के मामले
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले 2,109 नए मरीज, सक्रिय मामले घटे कोरोना वायरस के मामले
    कोरोना वायरस: बीमारी के नियंत्रण का काम नहीं होगा बंद, केंद्र सरकार ने बनाई रणनीति केंद्र सरकार

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023