Page Loader
कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 46,232 नए मामले, कुल टेस्टों की संख्या 13 करोड़ पार

कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 46,232 नए मामले, कुल टेस्टों की संख्या 13 करोड़ पार

Nov 21, 2020
10:16 am

क्या है खबर?

भारत में बीते दिन कोरोना वायरस से संक्रमण के 46,232 नए मामले सामने आए और 564 मरीजों ने इसकी वजह से दम तोड़ा। इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 90,50,597 हो गई है, वहीं 1,32,726 लोगों को इस खतरनाक वायरस के संक्रमण के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है। सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 4,39,747 पर आ गई है। देश में पिछले कई दिनों से 50,000 से कम नए मामले सामने आ रहे हैं।

रिकवरी रेट और टेस्टिंग

बीते दिन ठीक हुए लगभग 50,000 मरीज, टेस्टों की संख्या 13 करोड़ पार

ठीक होने वाले मरीजों की बात करें तो बीते दिन देशभर में कोरोना वायरस के 49,715 मरीज ठीक हुए। इसी के साथ ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 84,78,124 हो गई है। देश की रिकवरी रेट 93.67 प्रतिशत है। इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देशभर में 10,66,022 टेस्ट किए गए गए। महामारी की शुरूआत से अब तक देश में लगभग 13.06 करोड़ कोरोना वायरस टेस्ट हो चुके हैं।

राज्यों की स्थिति

ये हैं सबसे अधिक प्रभावित राज्य

सबसे अधिक प्रभावित राज्यों की बात करें तो महाराष्ट्र में अब तक 17,68,695 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 46,511 लोगों की मौत हुई है। दूसरे सबसे अधिक प्रभावित राज्य कर्नाटक में अब तक 8,69,561 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है, वहीं 11,621 की मौत हुई है। 8,59,932 मामलों और 6,920 मौतों के साथ आंध्र प्रदेश और 7,66,677 मामलों और 11,568 मौतों के साथ तमिलनाडु अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।

नए मामले

महाराष्ट्र में लगातार तीसरे दिन 5,000 से अधिक नए मामले

नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में लगातार तीसरे दिन 5,000 से अधिक नए मामले सामने आए और कल 5,640 लोगों को संक्रमित पाया गया। इसके अलावा 155 मरीजों की मौत हुई। इसी तरह पिछले 24 घंटे में कर्नाटक में 1,781, आंध्र प्रदेश में 1,221 और तमिलनाडु में 1,688 नए मामले सामने आए। इन तीनों राज्यों में बीते दो महीनों में स्थिति सुधरी है और कर्नाटक और आंध्र में तो एक जगह रोजाना 10,000 मामले सामने आ रहे थे।

डाटा

दिल्ली में फिर 100 से अधिक मरीजों की मौत

देश की राजधानी दिल्ली में बीते दिन 6,608 नए मामले सामने आए और 118 मरीजों ने दम तोड़ा। इसी के साथ शहर में कुल संक्रमितों की संख्या 5,17,238 हो गई है, वहीं 8,159 मरीजों की मौत हुई है।

वैश्विक स्थिति

दुनियाभर में अब तक 5.75 करोड़ लोग संक्रमित

जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 5.75 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 13.72 लाख की मौत हुई है। सबसे अधिक प्रभावित अमेरिका में 1.19 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और लगभग 2.54 लाख लोगों की मौत हुई है। अमेरिका एकमात्र ऐसा देश है जो भारत से अधिक प्रभावित है। तीसरे नंबर पर काबिज ब्राजील में 60.20 लाख संक्रमितों में से लगभग 1.69 लाख मरीजों की मौत हुई है।