Page Loader
कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 28,591 नए मामले, 338 की मौत
भारत में कोरोना वायरस के मामले

कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 28,591 नए मामले, 338 की मौत

Sep 12, 2021
09:23 am

क्या है खबर?

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 28,591 नए मामले सामने आए और 338 मरीजों की मौत हुई। इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 3,32,36,921 हो गई है। इनमें से 4,42,655 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 3,84,921 हो गई है। देश में पिछले कुछ महीनों में हालात बेहतर हुए हैं, लेकिन सरकार का कहना है कि दूसरी लहर अभी खत्म नहीं हुई है।

रिकवरी रेट और टेस्टिंग

बीते दिन ठीक हुए लगभग 35,000 मरीज

कोरोना वायरस के संक्रमण को हराकर ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 34,848 मरीज ठीक हुए। इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 3,24,09,345 हो गई है। देश की रिकवरी रेट 97.51 प्रतिशत है। इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देशभर में 15,30,125 टेस्ट किए गए। महामारी की शुरुआत से अब तक देश में लगभग 54.18 करोड़ कोरोना वायरस टेस्ट किए जा चुके हैं।

राज्यों की स्थिति

ये हैं सबसे अधिक प्रभावित राज्य

सबसे अधिक प्रभावित राज्यों पर नजर डालें तो महाराष्ट्र में अब तक 64,94,254 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 1,38,096 लोगों की मौत हुई है। दूसरे सर्वाधिक प्रभावित राज्य केरल में अब तक 43,55,191 लोगों को संक्रमित पाया गया है और 22,484 मौतें हुई हैं। इसी तरह 29,60,932 ​मामलों और 37,487 मौतों के साथ कर्नाटक और 26,32,231 मामलों और 35,146 ​मौतों के साथ तमिलनाडु अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।

नए मामले और मौतें

कैसे हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्यों के हालात?

नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 3,075 लोगों को संक्रमित पाया गया, वहीं 35 मरीजों की मौत हुई। इसी तरह केरल में 20,487 लोगों को संक्रमित पाया गया और 181 मरीजों की मौत हुई। यहां बीते कई दिनों से देश में सर्वाधिक मरीज मिल रहे हैं। कर्नाटक में 801 मामले सामने आए और 15 मौतें हुईं। वहीं तमिलनाडु में 1,639 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई और 27 मरीजों को अपनी जान गंवानी पड़ी।

डाटा

वैक्सीनेशन अभियान की क्या स्थिति?

देश में चल रहे दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीनेशन अभियान की बात करें तो अब तक वैक्सीन की 73,82,07,378 खुराकें लगाई जा चुकी हैं। बीते दिन 72,86,883 खुराकें लगाई गईं। धीरे-धीरे वैक्सीनेशन अभियान रफ्तार पकड़ रहा है।

वैश्विक स्थिति

दुनियाभर में 22.42 करोड़ लोग संक्रमित

जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 22.42 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 46.24 लाख लोगों की मौत हुई है। सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में 4.09 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और 6.60 लाख लोगों की मौत हुई है। अमेरिका के बाद भारत दूसरा सर्वाधिक प्रभावित देश है। वहीं तीसरे सबसे अधिक प्रभावित देश ब्राजील में 2.10 करोड़ संक्रमितों में से 5.87 लाख मरीजों की मौत हुई है।