
कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 25,467 नए मामले, 354 की मौत
क्या है खबर?
भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 25,467 नए मामले सामने आए और 354 मरीजों की मौत हुई।
इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 3,24,74,773 हो गई है। इनमें से 4,35,110 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।
सक्रिय मामलों की संख्या कम होकर 3,19,551 हो गई है।
देश में पिछले दो महीने से दैनिक मामले लगभग स्थिर हो गए हैं और ये एक चिंता का विषय है।
रिकवरी रेट और टेस्टिंग
बीते दिन ठीक हुए 39,000 से अधिक मरीज
कोरोना वायरस के संक्रमण को हराकर ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 39,486 मरीज ठीक हुए।
इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 3,17,20,112 हो गई है। देश की रिकवरी रेट 97.68 प्रतिशत है।
इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देशभर में 16,47,526 टेस्ट किए गए। महामारी की शुरुआत से अब तक देश में लगभग 50.94 करोड़ कोरोना वायरस टेस्ट किए जा चुके हैं।
राज्यों की स्थिति
ये हैं सबसे अधिक प्रभावित राज्य
सबसे अधिक प्रभावित राज्यों पर नजर डालें तो महाराष्ट्र में अब तक 64,28,294 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 1,36,067 लोगों की मौत हुई है।
दूसरे सर्वाधिक प्रभावित राज्य केरल में अब तक 38,27,688 लोगों को संक्रमित पाया गया है और 19,584 मौतें हुई हैं।
इसी तरह 29,39,767 मामलों और 37,155 मौतों के साथ कर्नाटक और 26,02,489 मामलों और 34,734 मौतों के साथ तमिलनाडु अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।
नए मामले और मौतें
कैसे हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्यों के हालात?
नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 3,643 लोगों को संक्रमित पाया गया, वहीं 105 मरीजों की मौत हुई। राज्य में कुछ महीनों से संक्रमण की रफ्तार काबू में नजर आ रही है।
इसी तरह केरल में 13,383 लोगों को संक्रमित पाया गया और 90 मरीजों की मौत हुई, वहीं कर्नाटक में 1,151 मामले सामने आए और 10 मौतें हुईं।
तमिलनाडु में 1,604 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई और 25 मरीजों को अपनी जान गंवानी पड़ी।
डाटा
वैक्सीनेशन अभियान की क्या स्थिति?
देश में चल रहे दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीनेशन अभियान की बात करें तो अब तक वैक्सीन की 58,89,97,805 खुराकें लगाई जा चुकी हैं। बीते दिन 63,85,298 खुराकें लगाई गईं। वैक्सीनेशन की धीमी रफ्तार चिंता का विषय बनी हुई है।
वैश्विक स्थिति
दुनियाभर में 21.25 करोड़ लोग संक्रमित
जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 21.25 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 44.40 लाख लोगों की मौत हुई है।
सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में 3.79 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और 6.29 लाख लोगों की मौत हुई है। अमेरिका के बाद भारत दूसरा सर्वाधिक प्रभावित देश है।
वहीं तीसरे सबसे अधिक प्रभावित देश ब्राजील में 2.06 करोड़ संक्रमितों में से 5.75 लाख मरीजों की मौत हुई है।