LOADING...
कोरोना वायरस: देश में 10 दिन बाद 50,000 से अधिक नए मामले, दिल्ली में रिकॉर्ड उछाल

कोरोना वायरस: देश में 10 दिन बाद 50,000 से अधिक नए मामले, दिल्ली में रिकॉर्ड उछाल

Nov 05, 2020
09:55 am

क्या है खबर?

भारत में बीते दिन कोरोना वायरस से संक्रमण के 50,210 नए मामले सामने आए और 704 मरीजों ने इसकी वजह से दम तोड़ा। इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 83,64,086 हो गई है, वहीं 1,24,315 लोगों को इस खतरनाक वायरस के संक्रमण के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है। सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 5,27,962 हो गई है। देश में 10 दिन बाद 50,000 से अधिक नए मामले सामने आए हैं।

रिकवरी रेट और टेस्टिंग

पिछले 24 घंटे में ठीक हुए 55,000 से अधिक मरीज

ठीक होने वाले मरीजों की बात करें तो बीते दिन देशभर में कोरोना वायरस के 55,331 मरीज ठीक हुए। इसी के साथ ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 77,11,809 हो गई है। देश की रिकवरी रेट 92.20 प्रतिशत है। इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देशभर में 12,09,425 टेस्ट किए गए गए। महामारी की शुरूआत से अब तक देश में लगभग 11.42 करोड़ कोरोना वायरस टेस्ट हो चुके हैं।

राज्यों की स्थिति

ये हैं चार सबसे अधिक प्रभावित राज्य

सबसे अधिक प्रभावित राज्यों की बात करें तो महाराष्ट्र में अब तक 16,98,198 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 44,548 लोगों की मौत हुई है। दूसरे सबसे अधिक प्रभावित राज्य कर्नाटक में अब तक 8,35,773 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है, वहीं 11,281 की मौत हुई है। 8,33,208 मामलों और 6,744 मौतों के साथ आंध्र प्रदेश और 7,34,429 मामलों और 11,244 मौतों के साथ तमिलनाडु अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।

Advertisement

नए मामले

आंध्र प्रदेश में 17 जुलाई के बाद सबसे कम मौतें

नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 5,505 नए सामने सामने आए और 125 मरीजों ने दम तोड़ा। राज्य में कल भी 5,000 से कम नए मामले सामने आए थे। आंध्र प्रदेश में 2,477 नए मामले सामने आए और 10 लोगों की मौत हुई, जो 17 जुलाई के बाद सबसे कम हैं। वहीं तमिलनाडु में 2,487 और कर्नाटक में 3,377 नए मामले सामने आए और इन दोनों राज्यों में भी स्थिति सुधरती हुई नजर आ रही है।

Advertisement

डाटा

दिल्ली में रिकॉर्ड 6,842 नए मामले

दिल्ली में पिछले बीते दिन 6,842 नए मामले सामने आए जो अब तक एक दिन में सबसे अधिक हैं। इसी के साथ शहर में कुल संक्रमितों की संख्या 4,09,938 हो गई है, वहीं 6,703 की मौत हुई है। बीते दिन 51 लोगों की मौत हुई।

वैश्वित स्थिति

दुनियाभर में 4.80 करोड़ लोग संक्रमित

जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 4.80 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं मरने वालों की संख्या 12.24 लाख हो गई है। सबसे अधिक प्रभावित अमेरिका में 94.80 लाख लोग संक्रमित हुए हैं और लगभग 2.33 लाख लोगों की मौत हुई है। वह भारत से ज्यादा संक्रमितों वाला एकमात्र देश है। तीसरे नंबर पर काबिज ब्राजील में 55.90 लाख संक्रमितों में से लगभग 1.61 लाख मरीजों की मौत हुई है।

Advertisement