NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना वायरस: भारत में पहली बार एक दिन में 1,000 से अधिक मौतें
    अगली खबर
    कोरोना वायरस: भारत में पहली बार एक दिन में 1,000 से अधिक मौतें

    कोरोना वायरस: भारत में पहली बार एक दिन में 1,000 से अधिक मौतें

    लेखन मुकुल तोमर
    Aug 10, 2020
    10:16 am

    क्या है खबर?

    भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 62,064 नए मामले सामने आए और 1,007 मरीजों ने इसकी वजह से दम तोड़ा।देश में पहली बार एक दिन में 1,000 से अधिक मौतें हुई हैं।

    इसी के साथ देश में कुल मामलों की संख्या 22,15,074 हो गई है, वहीं 44,386 लोगों को इस खतरनाक वायरस के संक्रमण के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है। सक्रिय मामलों की संख्या 6,34,945 हो गई है।

    रिकवरी रेट और टेस्टिंग

    ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 15 लाख के पार

    पिछले 24 घंटे में देशभर में कोरोना के 54,859 मरीज ठीक हुए, जो अब तक एक दिन में सबसे अधिक हैं। इसी के साथ ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 15 लाख पार कर 15,35,743 हो गई है, जोकि कुल मामलों के 69.33 प्रतिशत हैं।

    इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देशभर में 4,77,023 टेस्ट किए गए गए। इसी के साथ देश में कुल टेस्टों की संख्या लगभग 2.45 करोड़ हो गई है।

    राज्यों की स्थिति

    ये हैं चार सबसे अधिक प्रभावित राज्य

    सबसे अधिक प्रभावित राज्यों की बात करें तो महाराष्ट्र इस सूची में पहले नंबर पर है। राज्य में अब तक 5,15,332 मामले सामने आए हैं जिनमें से 17,757 मरीजों की मौत हुई है।

    वहीं दूसरे स्थान पर काबिज तमिलनाडु में अब तक 2,96,901 मामले सामने आए हैं और 4,927 की मौत हुई है।

    2,036 मौत और 2,27,860 मामलों के साथ आंध्र प्रदेश और 3,198 मौत और 1,78,087 मामलों के साथ कर्नाटक अगले दो सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य हैं।

    नए मामले

    महाराष्ट्र में लगातार दूसरे दिन 12,000 से अधिक नए मामले

    नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 12,248 नए मामले सामने आए और 390 मरीजों की मौत हुई। राज्य में दो दिन से 12,000 से अधिक मामले सामने आ रहे हैं।

    आंध्र प्रदेश दूसरा ऐसा राज्य रहा जहां 10,000 से अधिक नए मामले सामने आए। राज्य में बीते दिन 110,820 नए मामले मिले।

    वहीं तमिलनाडु में पिछले 24 घंटे में 5,994 नए मामले और कर्नाटक में 5,985 नए मामले सामने आए।

    जानकारी

    दिल्ली में मामलों में हल्का उछाल

    देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो जहां पिछले 24 घंटे में 1,300 नए मामले सामने आए और 13 लोगों की मौत हुई। शहर में कुल संक्रमितों की संख्या 1,45,427 हो गई है, जिनमें से 4,111 मरीजों की मौत हुई है।

    दुनिया की स्थिति

    ब्राजील में एक लाख से अधिक लोगों की मौत

    पूरी दुनिया की बात करें तो अभी तक 1.97 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 7.29 लाख को अपनी जान गंवानी पड़ी है।

    सबसे अधिक प्रभावित देश अमेरिका में लगभग 50.44 लाख लोग संक्रमित हुए हैं और 1.63 लाख लोगों की मौत हुई है। वहीं ब्राजील में 30.35 लाख संक्रमितों में से 1.01 लाख मरीजों की मौत हुई है।

    संक्रमितों की संख्या के मामले में भारत तीसरे और मौतों के मामले में पांचवें स्थान पर है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    ब्राजील
    कोरोना वायरस

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025, क्वालीफायर-2: श्रेयस अय्यर ने जड़ा मैच जिताऊ अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 को जीतकर फाइनल में किया प्रवेश, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025 में खत्म हुआ मुंबई इंडियंस का सफर, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 में MI को हराया, दूसरी बार फाइनल में किया प्रवेश  IPL 2025

    भारत की खबरें

    तनाव के बीच भारत और चीन के सैन्य कमांडरों के बीच आज पांचवें दौर की बातचीत चीन समाचार
    चंद्रयान-2: चेन्नई के इंजीनियर का दावा- सुरक्षित हो सकता है रोवर, कुछ दूरी भी तय की चेन्नई
    अक्टूबर से नागरिकों को कोरोना वायरस वैक्सीन देने की योजना बना रहा रूस रूस समाचार
    कोरोना वायरस की संक्रमण और मृत्यु दर कम करने में सहायक है BCG वैक्सीन- स्टडी इटली

    ब्राजील

    अब तक किन-किन देशों से आए हैं गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि? चीन समाचार
    जानें कौन हैं ब्राजील की दो महिलाओं जिन्हें किया गया पद्म श्री से सम्मानित भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: भारत में पहली मौत, कनाडा के प्रधानमंत्री की पत्नी भी संक्रमित कर्नाटक
    ब्राजील के राष्ट्रपति बोले- कोरोना वायरस से कुछ लोग मरेंगे, निश्चित मरेंगे और यही जिंदगी है विवादित बयान

    कोरोना वायरस

    भारत में कोरोना वायरस के खतरे को कम कर सकती है भौगोलिक और मौसमी भिन्नता- स्टडी चीन समाचार
    इस साल दुल्हन नहीं बनेंगी ऋचा चड्ढा, अली फजल से शादी के लिए बनाया नया प्लान बॉलीवुड समाचार
    केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान मिले कोरोना वायरस संक्रमित, अस्पताल में भर्ती अमित शाह
    अयोध्या: राम मंदिर के भूमि पूजन के लिए क्या-क्या तैयारियां की गई हैं? नरेंद्र मोदी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025