NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना: देश में बीते दिन मिले 18,732 नए मरीज, दुनियाभर में आठ करोड़ से अधिक मामले
    अगली खबर
    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 18,732 नए मरीज, दुनियाभर में आठ करोड़ से अधिक मामले

    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 18,732 नए मरीज, दुनियाभर में आठ करोड़ से अधिक मामले

    लेखन प्रमोद कुमार
    Dec 27, 2020
    09:48 am

    क्या है खबर?

    भारत में बीते दिन कोरोना वायरस से संक्रमण के 18,732 नए मामले सामने आए और 279 मरीजों ने इसकी वजह से दम तोड़ा।

    देश में 1 जुलाई के बाद एक दिन में मिले ये सबसे कम मामले हैं।

    इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 1,01,87,850 हो गई है। इनमें से 1,47,622 लोगों को इस खतरनाक वायरस के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है। सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 2,78,690 हो गई है।

    रिकवरी रेट और टेस्टिंग

    96 प्रतिशत के करीब पहुंची रिकवरी रेट

    ठीक होने वाले मरीजों की बात करें तो बीते दिन देशभर में कोरोना वायरस के 21,430 मरीज ठीक हुए।

    इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 97,61,538 हो गई है। देश में रिकवरी 95.78 प्रतिशत पहुंच गई है।

    इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देशभर में 9,43,368 टेस्ट किए गए। महामारी की शुरूआत से अब तक देश में लगभग 16.81 करोड़ कोरोना वायरस टेस्ट किए जा चुके हैं।

    कोरोना वायरस

    ये हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्य

    सबसे अधिक प्रभावित राज्यों की बात करें तो महाराष्ट्र में अब तक 19,16,236 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 49,189 लोगों की मौत हुई है।

    दूसरे सबसे अधिक प्रभावित राज्य कर्नाटक में अब तक 9,15,345 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है, वहीं 12,051 लोगों की मौत हुई है।

    8,80,712 मामलों और 7,092 मौतों के साथ आंध्र प्रदेश और 8,13,161 मामलों और 12,059 मौतों के साथ तमिलनाडु अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।

    राहत

    लगातार सुधर रहे हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्यों के हालात

    नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 2,854 लोगों को संक्रमित पाया गया, वहीं 60 मरीजों की मौत हुई। राज्य में स्थिति काबू में बनी हुई है और यहां मामले लगातार कम बने हुए हैं।

    इसी तरह आंध्र प्रदेश में 282 नए मामले सामने आए। राज्य में बीते कई दिनों से रोजाना 500 से कम नए मामले आ रहे हैं।

    वहीं तमिलनाडु में पिछले 24 घंटे में 1,019 और कर्नाटक में 857 लोगों को संक्रमित पाया गया।

    वैश्विक स्थिति

    दुनियाभर में संक्रमितों की संख्या आठ करोड़ पार

    जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 8.03 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 17.57 लाख की मौत हुई है।

    सबसे अधिक प्रभावित अमेरिका में 1.90 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और 3.32 लाख लोगों की मौत हुई है। केवल अमेरिका में कोरोना संक्रमितों की संख्या भारत से अधिक है।

    तीसरे नंबर पर काबिज ब्राजील में 74.66 लाख संक्रमितों में से लगभग 1.91 लाख मरीजों की मौत हुई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    कर्नाटक
    महाराष्ट्र
    ब्राजील

    ताज़ा खबरें

    इंग्लैंड बनाम जिम्बाब्वे: बेन डकेट ने टेस्ट में लगाया अपना 5वां शतक, जानिए उनके आंकड़े इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    कोलकाता के दक्षिणेश्वर काली मंदिर पहुंचीं काजोल, बोलीं- मैं अपने मायके आई हूं काजोल
    टी-20 इतिहास के सबसे कम स्कोर, सिर्फ 7 रन पर ऑलआउट हुई थी ये टीम  टी-20 क्रिकेट
    अब तक किन सितारों ने संभाली है 'कौन बनेगा करोड़पति' की मेजबानी? अमिताभ बच्चन

    भारत की खबरें

    दिल्ली में जल्द दौड़ेगी पहली चालक रहित मेट्रो, प्रधानमंत्री दिखा सकते हैं हरी झंडी दिल्ली
    देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या एक करोड़ पार, अब तक 1.45 लाख मौतें कर्नाटक
    कोरोना वायरस: भारत के 70 प्रतिशत लोग नहीं लगवाना चाहते हैं वैक्सीन- सर्वे वैक्सीन समाचार
    ब्राजील के राष्ट्रपति का अजीब बयान, बोले- लोगों को मगरमच्छ में बदल सकती है कोरोना वैक्सीन ब्राजील

    कर्नाटक

    कोरोना वायरस: देश में सात लाख से नीचे आए सक्रिय मामले, टेस्ट 10 करोड़ पार दिल्ली
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 50,129 नए मामले, 578 मौतें; रिकवरी रेट लगभग 90 प्रतिशत दिल्ली
    भारत में कोरोना वायरस टेस्ट की किस राज्य में कितनी फीस है? भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन लगभग 44,000 नए मामले, दिल्ली में रिकॉर्ड उछाल दिल्ली

    महाराष्ट्र

    शिवसेना में शामिल होंगी उर्मिला मातोंडकर, कांग्रेस की टिकट पर लड़ चुकी हैं चुनाव शिवसेना समाचार
    कोरोना वायरस: दिल्ली में अब 800 रुपये में होगा RT-PCR टेस्ट, केजरीवाल ने दिए आदेश दिल्ली
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 36,604 नए मामले, रिकवरी रेट 94 प्रतिशत के पार दिल्ली
    योगी आदित्यनाथ का मुंबई दौरा, उद्धव ठाकरे बोले- कारोबार नहीं ले जाने देंगे मुंबई

    ब्राजील

    कोरोना वायरस: देश में संक्रमितों की संख्या 65 लाख पार, बीते दिन 75,829 नए मामले भारत की खबरें
    दुनिया में हर 10 में से एक व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित: WHO भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 61,267 नए मामले, पिछले 49 दिनों में सबसे कम भारत की खबरें
    देश में 70 लाख के करीब पहुंची कोरोना संक्रमितों की संख्या, अब तक 1.07 लाख मौतें चीन समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025