NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना वायरस: भारत में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 90,632 नए मामले, 1,065 की मौत
    अगली खबर
    कोरोना वायरस: भारत में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 90,632 नए मामले, 1,065 की मौत

    कोरोना वायरस: भारत में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 90,632 नए मामले, 1,065 की मौत

    लेखन मुकुल तोमर
    Sep 06, 2020
    10:01 am

    क्या है खबर?

    भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के रिकॉर्ड 90,632 नए मामले सामने आए और 1,065 मरीजों ने इसकी वजह से दम तोड़ा। देश में पहली बार किसी दिन 90,000 से अधिक नए मामले सामने आए है।

    इसी के साथ देश में कुल मामलों की संख्या 41,13,811 हो गई है, वहीं 70,626 लोगों को इस खतरनाक वायरस के संक्रमण के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है। सक्रिय मामलों की संख्या 8,62,320 है।

    रिकवरी रेट और टेस्टिंग

    पिछले 24 घंटे में ठीक हुए रिकॉर्ड मरीज

    ठीक होने वाले मरीजों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में कोरोना के 73,642 मरीज ठीक हुए, जो अब तक एक दिन में सबसे अधिक हैं। इसी के साथ देश में ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 31,80,865 हो गई है और रिकवरी रेट 77.32 प्रतिशत है।

    इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देशभर में 10,92,654 टेस्ट किए गए गए। महामारी की शुरूआत से अब तक देश में कुल 4.88 करोड़ टेस्ट किए जा चुके हैं।

    राज्यों की स्थिति

    ये हैं सबसे अधिक प्रभावित राज्य

    सबसे अधिक प्रभावित राज्यों की बात करें तो महाराष्ट्र पहले स्थान पर बना हुआ है। यहां अब तक 8,83,862 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 26,276 मरीजों की मौत हुई है।

    वहीं दूसरे सबसे अधिक प्रभावित राज्य आंध्र प्रदेश में अब तक 4,87,331 मामले सामने आए हैं और 4,347 मरीजों की मौत हुई है।

    4,57,697 मामलों और 7,748 मौतों के साथ तमिलनाडु और 3,89,232 मामलों और 6,298 मौतों के साथ कर्नाटक अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।

    नए मामले

    महाराष्ट्र में रिकॉर्ड 20,000 से अधिक नए मामले

    नए मामलों की बात करें तो सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र में बीते दिन 20,489 नए मामले सामने आए और 312 मरीजों ने दम तोड़ा। ये राज्य में एक दिन में सामने आए सबसे अधिक नए मामले हैं।

    वहीं आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 10,825 नए मामले सामने आए। ये लगातार 11वां ऐसा दिन है जब राज्य में 10,000 से अधिक नए मामले सामने आए हैं।

    कर्नाटक में 9,746 और तमिलनाडु में 5,870 नए मामले सामने आए।

    डाटा

    दिल्ली में पिछले 71 दिन में सबसे अधिक नए मामले

    देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां पिछले 24 घंटे में 2,973 नए मामले सामने आए जो पिछले 71 दिन में सबसे अधिक हैं। इसी के साथ शहर में कुल संक्रमितों की संख्या 1,88,193 हो गई है, वहीं 4,538 की मौत हुई है।

    वैश्विक स्थिति

    ये है दुनिया की स्थिति

    जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक 2.67 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं और 8.78 लाख लोगों की मौत हुई है।

    सबसे अधिक प्रभावित अमेरिका में लगभग 62.45 लाख लोग संक्रमित हुए हैं और 1.88 लाख लोगों की मौत हुई है। वहीं ब्राजील में 41.23 लाख संक्रमितों में से लगभग 1.25 लाख मरीजों की मौत हुई है।

    भारत संक्रमितों की संख्या और मौत दोनों मामलों में तीसरा सबसे अधिक प्रभावित देश है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    दिल्ली
    कर्नाटक
    महाराष्ट्र

    ताज़ा खबरें

    कावासाकी वर्सेस-X 300 भारत में लॉन्च, जानिए फीचर और कीमत  लेटेस्ट बाइक
    आयरलैंड बनाम वेस्टइंडीज: एंडी बालबर्नी ने जड़ा वनडे करियर का 9वां शतक, जानिए उनके शानदार आंकड़े  आयरलैंड क्रिकेट टीम
    'हेरा फेरी 3' विवाद: परेश रावल को दिए गए थे 11 लाख रुपये, निर्माताओं का दावा परेश रावल
    ओला रोडस्टर X की डिलीवरी 23 मई से होगी शुरू, जानिए इसकी खासियत  ओला इलेक्ट्रिक

    भारत की खबरें

    भारत की GDP में 23.9 प्रतिशत की गिरावट, जानें क्या हैं इसके मायने कोरोना वायरस
    सीमा पर एक-दूसरे की मारक क्षमता के भीतर तैनात भारत और चीन के टैंक, स्थिति तनावपूर्ण चीन समाचार
    भारत के बेहतरीन रेल संग्रहालय जहां आपको एक बार घूमने जरूर जाना चाहिए दिल्ली
    पंजाब: दो पंचायतों में पारित हुआ प्रस्ताव, गांव में ही होगा कोरोना संक्रमितों का इलाज पंजाब

    दिल्ली

    ठीक होने के बाद फिर से अस्पताल में भर्ती क्यों हो रहे कोरोना संक्रमित? चीन समाचार
    यह है सबसे तेज चार्ज होने वाली कार, 20 मिनट की चार्जिंग में चलेगी 500 किलोमीटर इलेक्ट्रिक वाहन
    UGC NET सहित कई परीक्षाओं की नई तारीखों की हुई घोषणा, सितंबर में होगा आयोजन शिक्षा
    दिल्ली: छह महीने में दर्जनभर ATM उखाड़ ले गए चोर, पुलिस ने तीन आरोपी दबोचे दिल्ली पुलिस

    कर्नाटक

    कर्नाटक: स्टाफ कर्मचारियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने पर होम क्वारंटाइन हुए मुख्यमंत्री येदियुरप्पा भारत की खबरें
    कर्नाटक में चिंताजनक दर से बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामले महाराष्ट्र
    कर्नाटक: बेंगलुरू में आज रात से लागू होगा लॉकडाउन, जानिए क्या खुलेगा और बंद रहेगा बेंगलुरु
    कोरोना वायरस पर काबू पाने की कवायद के बीच फिर से हो रहे लॉकडाउन मध्य प्रदेश

    महाराष्ट्र

    कोरोना वायरस: दिल्ली में लगभग 90 प्रतिशत मरीज हुए ठीक, जानिए बाकी राज्यों का हाल दिल्ली
    केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट को बताया, चार राज्यों ने चिकित्साकर्मियों को नहीं किया समय पर भुगतान भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: देश में पिछले 24 घंटे में मिले रिकॉर्ड 57,118 नए मरीज, 764 की मौत भारत की खबरें
    पुणे के मेयर का दावा- शहर में 400 संदिग्ध कोरोना मरीजों की मौत रिपोर्ट नहीं हुई भारत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025