NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना वायरस: देश में बीते सामने आए 20,021 नए मामले, 279 मरीजों की मौत
    अगली खबर
    कोरोना वायरस: देश में बीते सामने आए 20,021 नए मामले, 279 मरीजों की मौत

    कोरोना वायरस: देश में बीते सामने आए 20,021 नए मामले, 279 मरीजों की मौत

    लेखन प्रमोद कुमार
    Dec 28, 2020
    09:37 am

    क्या है खबर?

    भारत में बीते दिन कोरोना वायरस से संक्रमण के 20,021 नए मामले सामने आए और 279 मरीजों ने इसकी वजह से दम तोड़ा।

    इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 1,02,07,871 हो गई है। इनमें से 1,47,901 लोगों को इस खतरनाक वायरस के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है।

    सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 2,77,301 हो गई है। देश में सितंबर के बाद से नए मामलों की संख्या लगातार कम हो रही है।

    रिकवरी रेट और टेस्टिंग

    बीते दिन हुए 7.15 लाख टेस्ट

    ठीक होने वाले मरीजों की बात करें तो बीते दिन देशभर में कोरोना वायरस के 21,131 मरीज ठीक हुए।

    इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 97,82,669 हो गई है। देश में रिकवरी 95.82 प्रतिशत पहुंच गई है।

    इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देशभर में 7,15,397 टेस्ट किए गए। महामारी की शुरूआत से अब तक देश में लगभग 16.88 करोड़ कोरोना वायरस टेस्ट किए जा चुके हैं।

    कोरोना वायरस

    ये हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्य

    सबसे अधिक प्रभावित राज्यों की बात करें तो महाराष्ट्र में अब तक 19,19,550 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 49,255 लोगों की मौत हुई है।

    दूसरे सबसे अधिक प्रभावित राज्य कर्नाटक में अब तक 9,16,256 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है, वहीं 12,062 लोगों की मौत हुई है।

    8,81,061 मामलों और 7,094 मौतों के साथ आंध्र प्रदेश और 8,14,170 मामलों और 12,069 मौतों के साथ तमिलनाडु अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।

    राहत

    सुधर रहे हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्यों के हालात

    नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 3,314 लोगों को संक्रमित पाया गया, वहीं 66 मरीजों की मौत हुई। राज्य में स्थिति काबू में बनी हुई है और यहां मामले लगातार कम बने हुए हैं।

    इसी तरह आंध्र प्रदेश में 349 नए मामले सामने आए। राज्य में बीते कई दिनों से रोजाना 500 से कम नए मामले आ रहे हैं।

    वहीं तमिलनाडु में पिछले 24 घंटे में 1,009 और कर्नाटक में 911 लोगों को संक्रमित पाया गया।

    वैश्विक स्थिति

    दुनियाभर में 8.07 करोड़ लोग संक्रमित

    जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 8.07 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 17.64 लाख की मौत हुई है।

    सबसे अधिक प्रभावित अमेरिका में 1.91 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और 3.33 लाख लोगों की मौत हुई है। केवल अमेरिका में कोरोना संक्रमितों की संख्या भारत से अधिक है।

    तीसरे नंबर पर काबिज ब्राजील में 74.84 लाख संक्रमितों में से लगभग 1.91 लाख मरीजों की मौत हुई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    कर्नाटक
    महाराष्ट्र
    ब्राजील

    ताज़ा खबरें

    रिहाना के पिता रोनाल्ड फेंटी का निधन, कुछ साल पहले गायिका ने किया था केस रिहाना
    पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश: 2 दिन में 32 की मौत, सिक्किम में 1,500 पर्यटक फंसे भूस्खलन
    एलन मस्क ने ड्रग्स लेने की बात स्वीकारी, मीडिया के दावों को किया खारिज  एलन मस्क
    गूगल ने AI मॉडल के चलाने के लिए पेश किया ऐप, जानिए क्या मिलती है सुविधा  गूगल

    भारत की खबरें

    दक्षिण अफ्रीका में मिला कोरोना वायरस का नया वेरिएंट, बना दूसरी लहर की कारण यूनाइटेड किंगडम (UK)
    केजरीवाल बोले- दिल्ली में काबू आती दिख रही है कोरोना महामारी की तीसरी लहर दिल्ली
    भारत सरकार ने दिए कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण से जुड़े सवालों के जवाब वैक्सीन समाचार
    कोरोना वायरस: देश में लगातार सातवें दिन 30,000 से कम नए मामले, 350 से कम मौतें दिल्ली

    कर्नाटक

    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 50,129 नए मामले, 578 मौतें; रिकवरी रेट लगभग 90 प्रतिशत दिल्ली
    भारत में कोरोना वायरस टेस्ट की किस राज्य में कितनी फीस है? भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन लगभग 44,000 नए मामले, दिल्ली में रिकॉर्ड उछाल दिल्ली
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 48,648 नए मामले, छह लाख से कम हुए सक्रिय मामले दिल्ली

    महाराष्ट्र

    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 36,604 नए मामले, रिकवरी रेट 94 प्रतिशत के पार दिल्ली
    योगी आदित्यनाथ का मुंबई दौरा, उद्धव ठाकरे बोले- कारोबार नहीं ले जाने देंगे मुंबई
    इटली: तीसरी बार कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई 101 वर्षीय महिला, संक्रमण के लक्षण नहीं भारत की खबरें
    मुंबई: खेलते समय गले में गुब्बारा फंसने से चार वर्षीय मासूम की मौत मुंबई

    ब्राजील

    दुनिया में हर 10 में से एक व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित: WHO भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 61,267 नए मामले, पिछले 49 दिनों में सबसे कम भारत की खबरें
    देश में 70 लाख के करीब पहुंची कोरोना संक्रमितों की संख्या, अब तक 1.07 लाख मौतें चीन समाचार
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 63,509 नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 72 लाख पार भारत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025