NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना वायरस: भारत में संक्रमितों की संख्या 20 लाख पार, बीते दिन रिकॉर्ड 62,538 मामले
    अगली खबर
    कोरोना वायरस: भारत में संक्रमितों की संख्या 20 लाख पार, बीते दिन रिकॉर्ड 62,538 मामले

    कोरोना वायरस: भारत में संक्रमितों की संख्या 20 लाख पार, बीते दिन रिकॉर्ड 62,538 मामले

    लेखन मुकुल तोमर
    Aug 07, 2020
    10:16 am

    क्या है खबर?

    भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 20 लाख पार कर गई है। अब तक 20,27,074 लोगों को इस खतरनाक वायरस से संक्रमित पाया जा चुका है जिनमें से 41,585 की मौत हुई है।

    पिछले 24 घंटे में देश में संक्रमण के 62,538 मामले सामने आए और 886 मरीजों की मौत हुई। ये अब तक एक दिन में आए सबसे अधिक मामले और मौतें हैं। सक्रिय मामलों की संख्या 6,07,384 है।

    अन्य देश

    20 लाख से अधिक संक्रमितों वाला केवल तीसरा देश बना भारत

    भारत के अलावा पूरी दुनिया में केवल दो ऐसे देश हैं जहां 20 लाख से अधिक लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया जा चुका है।

    सबसे अधिक प्रभावित अमेरिका में अब तक 48.82 लाख लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 1.60 लाख लोगों की मौत हुई है। वहीं ब्राजील में 29.1 लाख लोग संक्रमित हुए हैं और 98,493 मरीजों की मौत हुई है।

    मौतों के मामले में भारत पांचवें स्थान पर है।

    दोगुने

    21 दिन में 10 लाख से 20 लाख हुई मामले

    भारत में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 10 लाख से 20 लाख होने में 21 दिन लगे हैं। देश में 17 जुलाई को संक्रमितों की संख्या 10 लाख से अधिक हुई थी।

    इससे पहले मामलों को 50,000 से एक लाख मामले होने में 12 दिन, एक लाख से दो लाख होने में 15 दिन और दो लाख से चार लाख पहुंचने में 18 दिन लगे थे।

    मामलों को पांच लाख से 10 लाख पहुंचने में 20 दिन लगे थे।

    राज्यों की स्थिति

    ये हैं चार सबसे अधिक प्रभावित राज्य

    महाराष्ट्र सबसे अधिक प्रभावित राज्य बना हुआ है और यहां अब तक 4,79,779 मामले सामने आए हैं जिनमें से 16,792 मरीजों की मौत हुई है।

    वहीं दूसरे स्थान पर काबिज तमिलनाडु में अब तक 2,79,144 मामले सामने आए हैं और 4,571 की मौत हुई है।

    1,753 मौत और 1,96,789 मामलों के साथ आंध्र प्रदेश और 2,897 मौत और 1,58,254 मामलों के साथ कर्नाटक अगले दो सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य हैं।

    नए मामले

    चार सबसे अधिक प्रभावित राज्यों में से तीन में बीते दिन रिकॉर्ड नए मामले

    देश के चार सबसे अधिक प्रभावित राज्यों में से तीन में गुरूवार को रिकॉर्ड नए मामले दर्ज किए ग। महाराष्ट्र में बीते दिन 11,514 नए मामले सामने आए जो अब तक एक दिन में सामने आए सबसे अधिक मामले हैं।

    इसी तरह आंध्र प्रदेश में 10,328 और कर्नाटक में 6,805 नए मामले सामने आए जो अब तक एक दिन में सबसे अधिक मामले हैं।

    वहीं तमिलनाडु में बीते दिन दिन 5,684 मामले सामने आए।

    रिकवरी रेट और टेस्टिंग

    पिछले 24 घंटे में ठीक हुए 49,769 मरीज

    ठीक होने वाले मरीजों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में कोरोना के 49,769 मरीज ठीक हुए। इसी के साथ देश में ठीक होने वालों मरीजों की कुल संख्या 13,78,105 हो गई है, जोकि कुल मामलों के 67.98 प्रतिशत हैं।

    इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देशभर में 6,39,042 टेस्ट किए गए गए और इसी के साथ देश में कुल टेस्टों की संख्या 2.27 करोड़ हो गई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    ब्राजील
    कोरोना वायरस

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025, क्वालीफायर-2: श्रेयस अय्यर ने जड़ा मैच जिताऊ अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 को जीतकर फाइनल में किया प्रवेश, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025 में खत्म हुआ मुंबई इंडियंस का सफर, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 में MI को हराया, दूसरी बार फाइनल में किया प्रवेश  IPL 2025

    भारत की खबरें

    आंध्र प्रदेश: शराब नहीं मिली तो पी लिया हैंड सैनिटाइजर, नौ लोगों की मौत आंध्र प्रदेश
    केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट को बताया, चार राज्यों ने चिकित्साकर्मियों को नहीं किया समय पर भुगतान महाराष्ट्र
    रंगीन टीवी के निर्यात पर लगी पाबंदी, क्या बढ़ जाएगी इनकी कीमत? चीन समाचार
    केरल: ट्रेन में चढ़ा कोरोना संक्रमित मरीज, यात्रियों और अधिकारियों में मचा हड़कंप केरल

    ब्राजील

    भेष बदलकर अपनी मां की जगह ड्राइविंग टेस्ट देने पहुंचा बेटा, गिरफ्तार ड्राइविंग लाइसेंस
    क्या है दावोस में हो रही वर्ल्ड इकॉनोमिक फोरम की बैठक? मुकेश अंबानी
    गणतंत्र दिवस: महिला को "तुम रेप करने लायक भी नहीं" कहने वाला व्यक्ति है मुख्य अतिथि भारत की खबरें
    अब तक किन-किन देशों से आए हैं गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि? चीन समाचार

    कोरोना वायरस

    कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा भी हुए कोरोना वायरस से संक्रमित, अस्पताल में भर्ती कर्नाटक
    कोरोना वायरस: भारत में संक्रमितों की संख्या 18 लाख पार, 38,000 से अधिक की मौत भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: एक साथ इतनी वैक्सीन क्यों तैयार की जा रही है? भारत की खबरें
    कोरोना संक्रमित मिलने से चार दिन पहले प्रधानमंत्री के साथ बैठक में शामिल थे अमित शाह नरेंद्र मोदी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025