NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना वायरस: देश में संक्रमितों की संख्या 80 लाख पार, दिल्ली में रिकॉर्ड नए मामले
    अगली खबर
    कोरोना वायरस: देश में संक्रमितों की संख्या 80 लाख पार, दिल्ली में रिकॉर्ड नए मामले

    कोरोना वायरस: देश में संक्रमितों की संख्या 80 लाख पार, दिल्ली में रिकॉर्ड नए मामले

    लेखन मुकुल तोमर
    Oct 29, 2020
    09:30 am

    क्या है खबर?

    भारत में बीते दिन कोरोना वायरस से संक्रमण के 49,881 नए मामले सामने आए और 517 मरीजों ने इसकी वजह से दम तोड़ा।

    इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 80 लाख के आंकड़े को पार कर गई है और अब तक 80,40,203 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है।

    वहीं 1,20,527 लोगों को इस खतरनाक वायरस के संक्रमण के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है। सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 6,03,687 हो गई है।

    रिकवरी रेट और टेस्टिंग

    बीते दिन ठीक हुए लगभग 56,480 मरीज

    ठीक होने वाले मरीजों की बात करें तो बीते दिन देशभर में कोरोना वायरस के 56,480 मरीज ठीक हुए। इसी के साथ ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 73,15,989 हो गई है और देश की रिकवरी रेट 90.99 प्रतिशत हो गई है।

    इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देशभर में 10,75,760 टेस्ट किए गए गए। महामारी की शुरूआत से अब तक देश में लगभग 10.64 करोड़ टेस्ट हो चुके हैं।

    राज्यों की स्थिति

    ये हैं चार सबसे अधिक प्रभावित राज्य

    सबसे अधिक प्रभावित राज्यों की बात करें तो महाराष्ट्र में अब तक 16,60,766 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 43,554 लोगों की मौत हुई है।

    वहीं दूसरे सबसे अधिक प्रभावित राज्य आंध्र प्रदेश में अब तक 8,14,774 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है, वहीं 6,643 मरीजों की मौत हुई है।

    8,12,784 मामलों और 11,046 मौतों के साथ कर्नाटक और 7,16,751 मामलों और 11,018 मौतों के साथ तमिलनाडु अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।

    नए मामले

    ज्यादातर राज्यों में नए मामलों में आ रही लगातार गिरावट

    नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 6,738 नए सामने सामने आए और 91 मरीजों ने दम तोड़ा। राज्य में पिछले तीन में से दो दिन 100 से कम मौतें हुई हैं।

    आंध्र प्रदेश में 2,949 और तमिलनाडु में 2,516 नए मामले सामने आए। इन दोनों ही राज्यों में दैनिक मामलों में लगातार गिरावट आ रही है।

    वहीं कर्नाटक में 3,146 नए मामले सामने आए और यहां भी स्थिति सुधरती हुई नजर आ रही है।

    डाटा

    दिल्ली में पहली बार 5,000 से अधिक नए मामले

    राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 5,673 नए मामले सामने आए जो अब तक एक दिन में सबसे अधिक हैं। इसके अलावा 40 मरीजों की मौत हुई। शहर में कुल संक्रमितों की संख्या 3,70,014 हो गई है, वहीं 6,396 लोगों की मौत हुई है।

    वैश्विक स्थिति

    दुनियाभर में 4.44 करोड़ संक्रमित, 11.73 लाख की मौत

    जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 4.44 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं और 11.73 लाख लोगों की मौत हुई है।

    सबसे अधिक प्रभावित अमेरिका में 88.55 लाख लोग संक्रमित हुए हैं और लगभग 2.28 लाख लोगों की मौत हुई है। अमेरिका एकमात्र ऐसा देश है जहां भारत से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं।

    तीसरे नंबर पर काबिज ब्राजील में 54.68 लाख संक्रमितों में से लगभग 1.58 लाख मरीजों की मौत हुई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली
    तमिलनाडु
    महाराष्ट्र
    आंध्र प्रदेश

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    दिल्ली

    वीकेंड पर कम बजट में घूमें उत्तर भारत की ये पांच जगहें राजस्थान
    दिल्ली: युवती से दोस्ती के चलते युवक की पीट-पीटकर हत्या, पांच को लिया हिरासत में दिल्ली पुलिस
    कोरोना वायरस: सात दिनों में नए मरीजों से ज्यादा रही ठीक होने वालों की संख्या भारत की खबरें
    दिल्ली: NCDC ने त्योहारी सीजन के लिए जारी की एडवाइजरी, जताई संक्रमण फैलने की आशंका दिल्ली सरकार

    तमिलनाडु

    चेन्नई: अस्पताल से लापता हुए कोरोना संक्रमित मरीज का 40 दिन भी नहीं लगा सुराग चेन्नई
    कोरोना वायरस का नया केंद्र बनकर उभरे हैं दक्षिण भारत के ये तीन राज्य भारत की खबरें
    तमिलनाडु: चार किलो सोना, 610 किलो चांदी और 8,336 किताबें; सरकार द्वारा जयललिता की संपत्ति अधिग्रहित राजनीति
    कोरोना वायरस: दिल्ली में लगभग 90 प्रतिशत मरीज हुए ठीक, जानिए बाकी राज्यों का हाल दिल्ली

    महाराष्ट्र

    महाराष्ट्र: सभी के लिए लोकल ट्रेन सुविधा बहाल करने पर विचार कर रही है सरकार मुंबई
    कोरोना वायरस: भारत के लिए सबसे खराब रहा सितंबर, सामने आए 26 लाख नए मामले भारत की खबरें
    मुंबई में 27 प्रतिशत स्वास्थ्यकर्मी हो चुके हैं कोरोना वायरस संक्रमित, सीरो सर्वे में आया सामने भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: भारत में एक लाख से ज्यादा मौतें, कुल मामले 65 लाख के पास पहुंचे भारत की खबरें

    आंध्र प्रदेश

    कोरोना वायरस: भारत में संक्रमितों की संख्या 18 लाख पार, 38,000 से अधिक की मौत भारत की खबरें
    आंध्र प्रदेश: कचरा ढोने वाली गाड़ी में अस्पताल ले जाए गए संदिग्ध कोरोना मरीज ट्विटर
    कोरोना वायरस: देश में फिर गिरी मामलों की दैनिक वृद्धि दर, लगभग सभी राज्यों में गिरावट भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: भारत की मृत्यु दर को ऊपर खींच रहे दो राज्य, जानें सभी की स्थिति दिल्ली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025