NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना वायरस: देश में संक्रमितों की संख्या 70 लाख पार, बीते दिन 74,383 नए मामले
    अगली खबर
    कोरोना वायरस: देश में संक्रमितों की संख्या 70 लाख पार, बीते दिन 74,383 नए मामले

    कोरोना वायरस: देश में संक्रमितों की संख्या 70 लाख पार, बीते दिन 74,383 नए मामले

    लेखन मुकुल तोमर
    Oct 11, 2020
    10:01 am

    क्या है खबर?

    भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 70 लाख से पार हो गई है। पिछले 24 घंटे में 74,383 नए मामलों के साथ देश में संक्रमित लोगों की संख्या 70,53,806 हो गई है। देश में पिछले 10 लाख मामले आने में 13 दिन लगे।

    मौतों की बात करें तो बीते दिन 918 मौतों के साथ देश में वायरस के संक्रमण से मरने वालों की संख्या 1,08,334 हो गई है। सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 8,67,496 हो गई है।

    रिकवरी रेट और टेस्टिंग

    ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 60 लाख पार

    ठीक होने वाले मरीजों की बात करें तो बीते दिन देशभर में कोरोना वायरस के 89,154 मरीज ठीक हुए। इसी के साथ ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 60,77,976 हो गई है और देश की रिकवरी रेट 86.16 प्रतिशत हो गई है।

    इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देशभर में 10,78,544 टेस्ट किए गए गए। महामारी की शुरूआत से अब तक देश में लगभग 8.69 करोड़ टेस्ट हो चुके हैं।

    राज्यों की स्थिति

    ये हैं सबसे अधिक प्रभावित राज्य

    सबसे अधिक प्रभावित राज्यों की बात करें तो महाराष्ट्र में अब तक 15,17,434 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 40,040 लोगों की मौत हुई है।

    वहीं दूसरे सबसे अधिक प्रभावित राज्य आंध्र प्रदेश में अब तक 7,50,517 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है, वहीं 6,194 मरीजों की मौत हुई है।

    7,00,786 मामलों और 9,891 मौतों के साथ कर्नाटक और 6,51,370 मामलों और 10,187 मौतों के साथ तमिलनाडु अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।

    नए मामले

    कर्नाटक को छोड़ बाकी राज्यों में सुधर रही स्थिति

    नए मामलों की बात करें तो सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र में बीते दिन 11,416 नए सामने सामने आए और 308 मरीजों ने दम तोड़ा। इसी तरह आंध्र प्रदेश में 5,653 और तमिलनाडु में 5,242 नए मामले सामने आए। इन तीनों राज्यों में स्थिति स्थिर होती हुई नजर आ रही है।

    वहीं कर्नाटक में 10,000 से अधिक नए मामले आने का सिलसिला जारी है और बीते दिन राज्य में 10,517 नए मामले सामने आए।

    डाटा

    दिल्ली में बीते दिन 2,866 नए मामले

    राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 2,866 नए मामले सामने आए और 48 मरीजों की मौत हुई। इसी के साथ शहर में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 3,06,559 हो गई है, वहीं 5,740 लोगों की मौत हुई है।

    वैश्विक स्थिति

    दुनियाभर में 3.71 करोड़ हुए संक्रमित

    जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 3.71 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं और 10.71 लाख लोगों की मौत हुई है।

    सबसे अधिक प्रभावित अमेरिका में 77.16 लाख लोग संक्रमित हुए हैं और लगभग 2.14 लाख लोगों की मौत हुई है। अमेरिका एकमात्र ऐसा देश है जहां भारत से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं।

    तीसरे नंबर पर काबिज ब्राजील में 50.55 लाख संक्रमितों में से लगभग 1.50 लाख मरीजों की मौत हुई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    कोरोना वायरस

    ताज़ा खबरें

    मारुति सुजुकी एरिना मॉडल्स पर छूट घोषित, जानिए कितना मिलेगा फायदा  मारुति सुजुकी
    बिना इंटरनेट के गूगल मैप्स का उपयोग कैसे करें? यहां जानिए तरीका इंटरनेट
    रूस-यूक्रेन युद्ध में हताहत हुए 14 लाख सैनिक, किसे हुआ ज्यादा नुकसान? रूस समाचार
    IPL 2025: चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB ने निकाली 'विजय परेड', देखें वीडियो  IPL 2025

    भारत की खबरें

    अगस्त तक कोरोना की चपेट में आ चुका था हर 15 में से एक भारतीय- सर्वे स्वास्थ्य मंत्रालय
    सीरम इंस्टीट्यूट गरीब देशों के लिए करेगा कोरोना वैक्सीन की 10 करोड़ अतिरिक्त खुराक का उत्पादन वैक्सीन समाचार
    चीन ने कही लद्दाख पर भारत के गैरकानूनी कब्जे की बात, भारत ने दिया करारा जवाब चीन समाचार
    क्या भारत में कोरोना वायरस के मामले चरम सीमा पार चुके हैं? दिल्ली

    कोरोना वायरस

    भारत में कोरोना से एक लाख मौतें, कहां से बढ़ रही मौत की रफ्तार? भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: देश में संक्रमितों की संख्या 65 लाख पार, बीते दिन 75,829 नए मामले भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: ममता बनर्जी ने माना- पश्चिम बंगाल में शुरू हो चुका है कम्युनिटी ट्रांसमिशन भारत की खबरें
    महामारी के बढ़ते प्रकोप के कारण दिल्ली में 31 अक्टूबर तक बंद रहेंगे स्कूल दिल्ली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025