NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना वायरस: भारत में संक्रमितों की संख्या 60 लाख पार, 50 लाख से अधिक हुए ठीक
    अगली खबर
    कोरोना वायरस: भारत में संक्रमितों की संख्या 60 लाख पार, 50 लाख से अधिक हुए ठीक

    कोरोना वायरस: भारत में संक्रमितों की संख्या 60 लाख पार, 50 लाख से अधिक हुए ठीक

    लेखन मुकुल तोमर
    Sep 28, 2020
    11:05 am

    क्या है खबर?

    भारत में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 60 लाख के आंकड़ों को पार कर गई है। पिछले 24 घंटे में 82,170 नए मामलों के साथ देश में कुल मामलों की संख्या 60,74,702 हो गई है।

    इसके अलावा पिछले 24 घंटे में 1,039 मौत के साथ कोरोना वायरस से मरने वाले लोगों की संख्या 95,542 हो गई है। सक्रिय मामलों की संख्या 9,62,640 है।

    अमेरिका के बाद भारत दूसरा ऐसा देश है जहां 60 लाख से अधिक संक्रमित पाए गए हैं।

    रिकवरी रेट और टेस्टिंग

    ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 50 लाख पार

    ठीक होने वाले मरीजों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में कोरोना वायरस के 74,893 मरीज ठीक हुए जो आम दिनों के मुकाबले कम हैं। इसी के साथ देश में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 50 लाख के आंकड़े को पार करके 50,16,520 हो गई है और रिकवरी रेट 82.58 प्रतिशत है।

    इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देशभर में 7,09,394 टेस्ट किए गए गए। देश में कुल 7.19 करोड़ टेस्ट हो चुके हैं।

    राज्यों की स्थिति

    ये हैं सबसे अधिक प्रभावित राज्य

    सबसे अधिक प्रभावित राज्यों की बात करें तो महाराष्ट्र में अब तक 13,39,232 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 35,571 लोगों की मौत हुई है।

    वहीं दूसरे सबसे अधिक प्रभावित राज्य आंध्र प्रदेश में अब तक 6,75,674 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है, वहीं 5,708 मरीजों की मौत हुई है।

    5,80,808 मामलों और 9,313 मौतों के साथ तमिलनाडु और 5,75,566 मामलों और 8,582 मौतों के साथ कर्नाटक अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।

    नए मामले

    महाराष्ट्र में सामने आए 18,056 नए मामले

    नए मामलों की बात करें तो बीते दिन महाराष्ट्र में 18,056 नए सामने सामने आए और 380 मरीजों ने दम तोड़ा। कम टेस्ट किए जाने के कारण राज्य में नए मामलों में ये कमी आई है।

    आंध्र प्रदेश में बीते दिन 6,923 और तमिलनाडु में 5,791 नए मामले सामने आए। इन दोनों राज्यों में नए मामलों में स्थिरता आती हुई नजर आ रही है।

    वहीं कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में 9,543 नए मामले सामने आए।

    डाटा

    दिल्ली में लगातार दूसरे दिन 40 से अधिक मौतें

    राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 3,292 नए मामले सामने आए और 42 लोगों की मौत हुई। इसी के साथ शहर में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 2,71,114 हो गई है, वहीं 5,235 की मौत हुई है।

    वैश्विक स्थिति

    संक्रमितों की संख्या के मामले में केवल अमेरिका भारत से आगे

    पूरी दुनिया की बात करें तो अमेरिका एकमात्र ऐसा देश है जहां भारत से अधिक लोगों को संक्रमित पाया गया है। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार, यहां अब तक 71.15 लाख लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है, वहीं 2.04 लाख लोगों की मौत हुई है।

    वहीं पूरी दुनिया में अब तक लगभग 3.29 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं और 9.96 लाख लोगों की मौत हुई है। ब्राजील तीसरा सबसे अधिक प्रभावित देश है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    कोरोना वायरस

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    भारत की खबरें

    भारतीय राजनयिक को वीजा नहीं दे रहा पाकिस्तान, और बिगड़ सकते हैं दोनों देशों के संबंध पाकिस्तान समाचार
    सोमवार से किन राज्यों में खुलेंगे स्कूल और कहां रहेंगे बंद? दिल्ली
    पूर्वी लद्दाख: छह महत्वपूर्ण चोटियों पर भारतीय सेना का कब्जा, चीन की बौखलाहट बढ़ी चीन समाचार
    कोरोना वायरस: भारत में बीते दिन 86,961 नए मामले, 80 प्रतिशत से ऊपर पहुंची रिकवरी रेट दिल्ली

    कोरोना वायरस

    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन लगभग 75,000 नए मामले, एक लाख से अधिक हुए ठीक भारत की खबरें
    कोरोना वायरस के कारण दुनियाभर में जान गंवाने वाला हर पांचवां शख्स अमेरिकी डोनाल्ड ट्रंप
    नवंबर से शुरू होंगे कॉलेजों के नए सत्र, नहीं होंगी सर्दी-गर्मी की छुट्टियां- UGC भारत की खबरें
    भारत में 2021 की शुरुआत में आ सकती है कोरोना वैक्सीन, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण होगा चुनौती भारत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025