NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना वायरस: भारत में संक्रमितों की संख्या 40 लाख पार, बीते दिन रिकॉर्ड 86,432 नए मामले
    अगली खबर
    कोरोना वायरस: भारत में संक्रमितों की संख्या 40 लाख पार, बीते दिन रिकॉर्ड 86,432 नए मामले

    कोरोना वायरस: भारत में संक्रमितों की संख्या 40 लाख पार, बीते दिन रिकॉर्ड 86,432 नए मामले

    लेखन मुकुल तोमर
    Sep 05, 2020
    09:42 am

    क्या है खबर?

    भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के रिकॉर्ड 86,432 नए मामले सामने आए और 1,089 मरीजों ने इसकी वजह से दम तोड़ा। ये अब तक एक दिन में सामने आए सबसे अधिक मामले हैं।

    इसी के साथ देश में कुल मामलों की संख्या 40 लाख के आंकड़े को पार करके 40,23,179 हो गई है, वहीं 69,561 लोगों को इस खतरनाक वायरस के संक्रमण के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है। सक्रिय मामलों की संख्या 8,46,395 है।

    दोगुने होने की दर

    29 दिन में 20 लाख से 40 लाख हुए मामले

    भारत में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख से 40 लाख होने में 29 दिन लगे हैं। देश में 7 अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख से अधिक हुई थी।

    इससे पहले मामलों को 10 से 20 लाख पहुंचने में 21 दिन और पांच से 10 लाख पहुंचने में 20 दिन लगे थे।

    इसका मतलब रोजाना सामने आने वाले मामलों की संख्या बढ़ने के बावजूद देश में मामलों के दोगुने होने की दर कम होती जा रही है।

    रिकवरी रेट और टेस्टिंग

    पिछले 24 घंटे में ठीक हुए 70,000 से अधिक मरीज

    ठीक होने वाले मरीजों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में कोरोना के 70,072 मरीज ठीक हुए, जो अब तक एक दिन में सबसे अधिक हैं। इसी के साथ देश में ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 31,07,223 हो गई है और रिकवरी रेट 77.23 प्रतिशत है।

    इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देशभर में 10,59,346 टेस्ट किए गए गए। महामारी की शुरूआत से अब तक देश में कुल 4.77 करोड़ टेस्ट किए जा चुके हैं।

    राज्यों की स्थिति

    ये हैं सबसे अधिक प्रभावित राज्य

    सबसे अधिक प्रभावित राज्यों की बात करें तो महाराष्ट्र पहले स्थान पर बना हुआ है। यहां अब तक 8,63,062 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 25,964 मरीजों की मौत हुई है।

    वहीं दूसरे सबसे अधिक प्रभावित राज्य आंध्र प्रदेश में अब तक 4,76,506 मामले सामने आए हैं और 4,276 मरीजों की मौत हुई है।

    4,51,827 मामलों और 7,687 मौतों के साथ तमिलनाडु और 3,79,486 मामलों और 6,170 मौतों के साथ कर्नाटक अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।

    नए मामले

    महाराष्ट्र में रिकॉर्ड 19,000 से अधिक नए मामले

    नए मामलों की बात करें तो सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र में बीते दिन 19,218 नए मामले सामने आए और 378 मरीजों ने दम तोड़ा। ये राज्य में एक दिन में सामने आए सबसे अधिक नए मामले हैं।

    वहीं आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 10,776 नए मामले सामने आए। ये लगातार दसवां ऐसा दिन है जब राज्य में 10,000 से अधिक नए मामले सामने आए हैं।

    कर्नाटक में 9,280 और तमिलनाडु में 5,976 नए मामले सामने आए।

    डाटा

    दिल्ली में पिछले 69 दिन में सबसे अधिक नए मामले

    देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां पिछले 24 घंटे में 2,914 नए मामले सामने आए जो पिछले 69 दिन में सबसे अधिक हैं। इसी के साथ शहर में कुल संक्रमितों की संख्या 1,85,220 हो गई है, वहीं 4,513 की मौत हुई है।

    वैश्विक स्थिति

    पूरी दुनिया में अब तक 2.65 करोड़ संक्रमित

    जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक 2.65 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं और 8.73 लाख लोगों की मौत हुई है।

    सबसे अधिक प्रभावित अमेरिका में लगभग 61.99 लाख लोग संक्रमित हुए हैं और 1.87 लाख लोगों की मौत हुई है। वहीं ब्राजील में 40.91 लाख संक्रमितों में से लगभग 1.25 लाख मरीजों की मौत हुई है।

    भारत संक्रमितों की संख्या और मौत दोनों मामलों में तीसरा सबसे अधिक प्रभावित देश है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    दिल्ली
    महाराष्ट्र
    आंध्र प्रदेश

    ताज़ा खबरें

    सुप्रीम कोर्ट ने अशोका विश्वविद्यालय के प्रोफेसर अली खान को जमानत दी, कहा- सस्ती लोकप्रियता क्यों? अशोका यूनिवर्सिटी
    टच स्क्रीन टेक्नोलॉजी का उपयोग कर कैसे बनाएं डिजिटल आर्ट?  काम की बात
    केंद्र सरकार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा तमिलनाडु, फंड रोकने का लगाया आरोप तमिलनाडु
    बेंगलुरु: SBI में कन्नड़ भाषा विवाद को मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बताया "बहुत निदंनीय" सिद्धारमैया

    भारत की खबरें

    पैंगोंग झील: बड़ी संख्या में आए थे चीनी सैनिक, भारतीय जमीन पर कब्जे की थी नीयत चीन समाचार
    भारत की पहली महिला हृदयरोग विशेषज्ञ डॉ पद्मावती का कोरोना वायरस के कारण निधन कोरोना वायरस
    नेटफ्लिक्स पर फ्री में देखें फिल्में और वेब सीरीज, ऐसे उठाएं सुविधा का लाभ नेटफ्लिक्स
    पूर्व राष्ट्रपति 'भारत रत्न' प्रणब मुखर्जी का निधन, कई दिनों से अस्पताल में थे भर्ती प्रणब मुखर्जी

    दिल्ली

    दिल्ली में पांच महीने बाद फिर खुलेंगे होटल, ट्रायल के आधार पर खुलेंगे साप्ताहिक बाजार अरविंद केजरीवाल
    आगरा में पढ़ रही दिल्ली की मेडिकल छात्रा की हत्या, साथी डॉक्टर पर शक उत्तर प्रदेश
    भारी बारिश से दिल्ली-NCR जलमग्न; गुरूग्राम में सबसे बुरा हाल, गाड़ियां और बसें डूबीं नोएडा
    ठीक होने के बाद फिर से अस्पताल में भर्ती क्यों हो रहे कोरोना संक्रमित? चीन समाचार

    महाराष्ट्र

    देश में 15 लाख से पार पहुंची कोरोना संक्रमितों की संख्या, 34,193 की मौत ब्राजील
    मुंबई के बाद कोरोना संक्रमण का नया हॉटस्पॉट बना पुणे, लॉकडाउन के बावजूद बढ़े मामले भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: दिल्ली में लगभग 90 प्रतिशत मरीज हुए ठीक, जानिए बाकी राज्यों का हाल दिल्ली
    केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट को बताया, चार राज्यों ने चिकित्साकर्मियों को नहीं किया समय पर भुगतान भारत की खबरें

    आंध्र प्रदेश

    क्या होती है स्टाइरीन गैस जिसके विशाखापट्टनम में लीक होने से मचा हडकंप? गैस लीक
    आंध्र प्रदेश और तेलंगाना लौटे 60 से ज्यादा प्रवासियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि तेलंगाना
    आंध्र प्रदेश सरकार ने योजना के तहत किसानों के खातों में जमा किए 5,500-5,500 रुपये किसान
    हैदराबाद से वापस लौटे चंद्रबाबू नायडू के स्वागत में उमड़ी भीड़, उड़ी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां नरेंद्र मोदी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025