कोरोना वायरस: भारत में 27 लाख से ज्यादा संक्रमित, बीते दिन हुए लगभग नौ लाख टेस्ट
क्या है खबर?
भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 55,079 नए मामले सामने आए और 876 मरीजों ने इसकी वजह से दम तोड़ा।
इसी के साथ देश में कुल मामलों की संख्या 27,02,742 हो गई है, वहीं 51,797 लोगों को इस खतरनाक वायरस के संक्रमण के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है। सक्रिय मामलों की संख्या 6,73,166 हो गई है।
देश में पिछले दो दिन से 60,000 से कम नए मामले सामने आ रहे हैं।
रिकवरी रेट और टेस्टिंग
पिछले 24 घंटे में ठीक हुए रिकॉर्ड मरीज, टेस्टिंग भी रिकॉर्ड
पिछले 24 घंटे में देशभर में कोरोना के 57,937 मरीज ठीक हुए, जो अब तक एक दिन में सबसे अधिक हैं। इसी के साथ ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 19,77,779 हो गई है, जोकि कुल मामलों के 73.17 प्रतिशत हैं।
इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देशभर में 8,99,864 टेस्ट किए गए गए, जो एक दिन में सबसे अधिक हैं। इसी के साथ देश में कुल टेस्ट की संख्या 3.09 करोड़ हो गई है।
राज्यों की स्थिति
महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या छह लाख के पार
सबसे अधिक प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या छह लाख पार कर गई है। यहां अब तक 6,04,358 मामले सामने आए हैं जिनमें से 20,265 मरीजों की मौत हुई है।
वहीं दूसरे स्थान पर काबिज तमिलनाडु में अब तक 3,43,945 मामले सामने आए हैं और 5,886 मरीजों की मौत हुई है।
2,732 मौत और 2,96,609 मामलों के साथ आंध्र प्रदेश और 4,062 मौत और 2,33,283 मामलों के साथ कर्नाटक अगले दो सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य हैं।
नए मामले
ज्यादातर राज्यों में नए मामलों में कमी
नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 8,493 नए मामले सामने आए और 228 मरीजों की मौत हुई। राज्य में पिछले दो दिन से 9,000 से कम नए मामले सामने आ रहे हैं।
वहीं आंध्र प्रदेश में भी कई दिन बाद 7,000 से कम नए मामले सामने आए और बीते दिन 6,780 नए मामले आए।
इसी तरह पिछले 24 घंटे में तमिलनाडु में 5,890 और कर्नाटक में 6,317 नए मामले सामने आए।
डाटा
दिल्ली में बीते दिन 787 नए मामले
देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां अब तक 1,53,367 लोगों को इस खतरनाक वायरस से संक्रमित पाया जा चुका है, वहीं 4,214 लोगों की मौत हुई है। शहर में पिछले 24 घंटे में 787 नए मामले सामने आए और 18 मौतों हुईं।
दुनिया की स्थिति
पूरी दुनिया में अब तक 2.18 करोड़ संक्रमित
पूरी दुनिया की बात करें तो अब तक 2.18 करोड़ संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 7.73 लाख लोगों की मौत हुई है।
सबसे अधिक प्रभावित अमेरिका में लगभग 54.37 लाख लोग संक्रमित हुए हैं और 1.70 लाख लोगों की मौत हुई है। वहीं ब्राजील में 33.59 लाख संक्रमितों में से 1.08 लाख मरीजों की मौत हुई है।
संक्रमितों की संख्या के मामले में भारत तीसरे और मौतों के मामले में चौथे स्थान पर है।