NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना वायरस: भारत में फिर 64,000 से अधिक नए मामले, अब तक 24.61 लाख हुए संक्रमित
    अगली खबर
    कोरोना वायरस: भारत में फिर 64,000 से अधिक नए मामले, अब तक 24.61 लाख हुए संक्रमित

    कोरोना वायरस: भारत में फिर 64,000 से अधिक नए मामले, अब तक 24.61 लाख हुए संक्रमित

    लेखन मुकुल तोमर
    Aug 14, 2020
    09:44 am

    क्या है खबर?

    भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 64,553 नए मामले सामने आए और 1,007 मरीजों ने इसकी वजह से दम तोड़ा। महाराष्ट्र के पुरानी मौतों को आधिकारिक आंकड़ों में शामिल करने के कारण मौतों में ये उछाल आया है।

    इसी के साथ देश में कुल मामलों की संख्या 24,61,190 हो गई है, वहीं 48,040 लोगों को इस खतरनाक वायरस के संक्रमण के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है। सक्रिय मामलों की संख्या 6,61,595 हो गई है।

    रिकवरी रेट और टेस्टिंग

    रिकवरी रेट 71 प्रतिशत से अधिक, बीते दिन रिकॉर्ड टेस्ट

    रिकवरी रेट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में कोरोना के 55,573 मरीज ठीक हुए। इसी के साथ ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 17,51,555 हो गई है, जोकि कुल मामलों के 71.16 प्रतिशत हैं।

    इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देशभर में 8,48,728 टेस्ट किए गए गए, जो अब तक एक दिन में सबसे अधिक टेस्ट हैं। देश में अब तक लगभग 2.77 करोड़ टेस्ट किए जा चुके हैं।

    राज्यों की स्थिति

    कर्नाटक में भी संक्रमितों की संख्या दो लाख के पार

    सबसे अधिक प्रभावित राज्यों की बात करें तो महाराष्ट्र इस सूची में पहले नंबर पर है। राज्य में अब तक 5,60,126 मामले सामने आए हैं जिनमें से 19,063 मरीजों की मौत हुई है।

    वहीं दूसरे स्थान पर काबिज तमिलनाडु में अब तक 3,20,355 मामले सामने आए हैं और 5,397 मरीजों की मौत हुई है।

    2,378 मौत और 2,64,142 मामलों के साथ आंध्र प्रदेश और 3,613 मौत और 2,03,200 मामलों के साथ कर्नाटक अगले दो सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य हैं।

    नए मामले

    महाराष्ट्र में फिर मिले लगभग 12,000 नए मामले

    नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 11,813 नए मामले सामने आए और 413 मरीजों की मौत हुई। ये राज्य में अब तक एक दिन में हुई सबसे अधिक मौतें हैं।

    वहीं आंध्र प्रदेश में 9,996 और तमिलनाडु में 5,835 नए मरीज मिले। इसी तरह कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 6,706 नए मामले सामने आए।

    राजधानी दिल्ली में एक बार फिर 1,000 से कम नए मामले मिले और गुरूवार को 956 मामले सामने आए।

    जानकारी

    भारत बायोटेक की वैक्सीन के ट्रायल का पहला चरण पूरा

    बढ़ते मामलों के बीच वैक्सीन के मोर्चे पर अच्छी खबर आई है और भारत बायोटेक की वैक्सीन का पहले चरण का ट्रायल पूरा हो चुका है। जल्द ही इसके नतीजे घोषित किए जाएंगे। वहीं दूसरे चरण का ट्रायल सितंबर के पहले हफ्ते में शुरू होगा।

    दुनिया की स्थिति

    पूरी दुनिया में अब तक 2.06 करोड़ लोग संक्रमित

    पूरी दुनिया की बात करें तो अब तक 2.06 करोड़ संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 7.49 लाख लोगों की मौत हुई है।

    सबसे अधिक प्रभावित अमेरिका में लगभग 52.53 लाख लोग संक्रमित हुए हैं और 1.67 लाख लोगों की मौत हुई है। वहीं ब्राजील में 32.24 लाख संक्रमितों में से 1.05 लाख मरीजों की मौत हुई है।

    संक्रमितों की संख्या के मामले में भारत तीसरे और मौतों के मामले में चौथे स्थान पर है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    कर्नाटक
    तमिलनाडु
    महाराष्ट्र

    ताज़ा खबरें

    रोहित शेट्टी एक्शन के बाद हॉरर से मचाएंगे धमाल, पहली बार नुसरत भरूचा पर लगाएंगे दांव रोहित शेट्टी
    कोरोना वायरस के मामले 3,700 पार, फ्लू और कोविड के लक्षणों में कैसे पहचानें अंतर? कोरोना वायरस
    विनफास्ट आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सरकार से कर रही बातचीत, जानिए क्या है योजना विनफास्ट
    भारत में साल 2026 तक होगी 10 लाख AI पेशेवरों की आवश्यकता, रिपोर्ट में दावा  आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस

    भारत की खबरें

    कोरोना वायरस: दुनियाभर में मृतकों की संख्या सात लाख पार, हर 15 सेकंड में एक मौत रूस समाचार
    कोरोना वायरस: भारत में बीते दिन 904 मौतें, अब तक 40,000 से अधिक की मौत ब्राजील
    स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर बनाएं तिरंगा खीर, जानिए बनाने का तरीका स्वास्थ्य
    कोरोना वायरस: कई देशों में दूसरी लहर का कहर, भारत में अभी पीक आना बाकी ऑस्ट्रेलिया

    कर्नाटक

    कर्नाटक में एक जून से खुलेंगे सभी धार्मिक स्थल, मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने किया ऐलान कर्नाटक सरकार
    कर्नाटक ने पांच राज्यों से आने वाली उड़ानों, ट्रेनों और गाड़ियों पर लगाया प्रतिबंध महाराष्ट्र
    कर्नाटक: AAR ने पराठा को बताया रोटी से अलग, 18 प्रतिशत GST की पेशकश की भारत की खबरें
    राज्यसभा चुनाव: कर्नाटक से देवगौड़ा और खड़गे सहित चार उम्मीदवार हुए निर्विरोध निर्वाचित कांग्रेस समाचार

    तमिलनाडु

    कोरोना वायरस: महाराष्ट्र और दिल्ली समेत पांच राज्यों को भेजी गई रेमडेसिवीर दवा की पहली खेप दिल्ली
    देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या पांच लाख पार, छह दिन में बढ़े एक लाख भारत की खबरें
    तमिलनाडु: पुलिस हिरासत में बाप-बेटे की मौत पर मचा बवाल, हाई कोर्ट ने मांगी रिपोर्ट मद्रास हाई कोर्ट
    तमिलनाडु: कथित पुलिसिया बर्बरता का एक और मामला, हिरासत में पिटाई से ऑटो ड्राइवर की मौत देश

    महाराष्ट्र

    टिक-टॉक प्रो ऐप डाउनलोड कराने के लिए फर्जी लिंक भेज रहे हैकर्स, रहें सावधान व्हाट्सऐप
    कोरोना वायरस से संक्रमितों के अंतिम संस्कार नियमों की खुल रही पोल, जमकर हो रही अनदेखी दिल्ली
    कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के कारण पुणे समेत इन जगहों पर फिर लागू होगा लॉकडाउन पुणे
    कोरोना: देश में आठ लाख से पार पहुंचे मामले, पांच लाख से ज्यादा लोग हुए ठीक दिल्ली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025