NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना वायरस: ब्राजील को पीछे छोड़ दूसरा सबसे अधिक प्रभावित देश बना भारत
    अगली खबर
    कोरोना वायरस: ब्राजील को पीछे छोड़ दूसरा सबसे अधिक प्रभावित देश बना भारत

    कोरोना वायरस: ब्राजील को पीछे छोड़ दूसरा सबसे अधिक प्रभावित देश बना भारत

    लेखन मुकुल तोमर
    Sep 07, 2020
    09:48 am

    क्या है खबर?

    भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के रिकॉर्ड 90,802 नए मामले सामने आए और 1,016 मरीजों ने इसकी वजह से दम तोड़ा। ये अब तक एक दिन में सामने आए सबसे अधिक मामले हैं।

    इसी के साथ भारत ब्राजील को पीछे छोड़ दूसरा सबसे अधिक प्रभावित देश बन गया है। देश में अब तक कुल 42,04,613 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है, वहीं 71,642 लोगों की मौत हुई है। सक्रिय मामलों की संख्या 8,82,542 है।

    रिकवरी रेट और टेस्टिंग

    पिछले 24 घंटे में ठीक हुए 69,564 मरीज

    ठीक होने वाले मरीजों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में कोरोना के 69,564 मरीज ठीक हुए। इसी के साथ देश में ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 32,50,429 हो गई है और रिकवरी रेट 77.30 प्रतिशत है।

    इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देशभर में 7,20,362 टेस्ट किए गए गए। महामारी की शुरूआत से अब तक देश में कुल 4.95 करोड़ टेस्ट किए जा चुके हैं।

    राज्यों की स्थिति

    ये हैं सबसे अधिक प्रभावित राज्य

    सबसे अधिक प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या नौ लाख पार कर गई है। यहां अब तक 9,07,212 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 26,604 मरीजों की मौत हुई है।

    वहीं दूसरे सबसे अधिक प्रभावित राज्य आंध्र प्रदेश में अब तक 4,98,125 मामले सामने आए हैं और 4,417 मरीजों की मौत हुई है।

    4,63,480 मामलों और 7,836 मौतों के साथ तमिलनाडु और 3,98,551 मामलों और 6,393 मौतों के साथ कर्नाटक अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।

    नए मामले

    महाराष्ट्र में रिकॉर्ड 23,000 से अधिक नए मामले

    नए मामलों की बात करें तो सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र में बीते दिन 23,350 नए मामले सामने आए और 328 मरीजों ने दम तोड़ा। ये राज्य में एक दिन में सामने आए सबसे अधिक नए मामले हैं।

    वहीं आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 10,794 नए मामले सामने आए। ये लगातार 12वां ऐसा दिन है जब राज्य में 10,000 से अधिक नए मामले सामने आए हैं।

    कर्नाटक में 9,319 और तमिलनाडु में 5,783 नए मामले सामने आए।

    डाटा

    दिल्ली में पिछले 72 दिन में सबसे अधिक नए मामले

    देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां पिछले 24 घंटे में 3,256 नए मामले सामने आए जो पिछले 72 दिन में सबसे अधिक हैं। इसी के साथ शहर में कुल संक्रमितों की संख्या 1,91,499 हो गई है, वहीं 4,567 की मौत हुई है।

    वैश्विक स्थिति

    संक्रमितों की संख्या के मामले में केवल अमेरिका भारत से आगे

    पूरी दुनिया की बात करें तो अमेरिका एकमात्र ऐसा देश है जो संक्रमितों की संख्या के मामले में भारत से आगे है। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, यहां 62.75 लाख लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और लगभग 1.89 लाख लोगों की मौत हुई है।

    ब्राजील में 41.37 लाख संक्रमितों में से लगभग 1.26 लाख मरीजों की मौत हुई है।

    वहीं पूरी दुनिया में 2.70 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और 8.82 लाख लोगों की मौत हुई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    दिल्ली
    महाराष्ट्र
    ब्राजील

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    भारत की खबरें

    पंजाब: दो पंचायतों में पारित हुआ प्रस्ताव, गांव में ही होगा कोरोना संक्रमितों का इलाज पंजाब
    कोरोना वायरस के कारण प्रभावित हुईं 90 प्रतिशत देशों की नियमित स्वास्थ्य सेवाएं- सर्वे कैंसर
    कोरोना वायरस: देश के तीन राज्यों में हैं करीब 50 प्रतिशत सक्रिय मामले कर्नाटक
    कोरोना वैक्सीन उपलब्ध होने पर भारत के 87 प्रतिशत व्यस्क इसे लेने के इच्छुक- सर्वे चीन समाचार

    दिल्ली

    UGC NET सहित कई परीक्षाओं की नई तारीखों की हुई घोषणा, सितंबर में होगा आयोजन शिक्षा
    दिल्ली: छह महीने में दर्जनभर ATM उखाड़ ले गए चोर, पुलिस ने तीन आरोपी दबोचे दिल्ली पुलिस
    दिल्ली पुलिस ने ISIS के संदिग्ध आतंकी को किया गिरफ्तार, बड़ा हमला करने की थी योजना दिल्ली पुलिस
    दिल्ली में गिरफ्तार IS आतंकी के घर से सुसाइड जैकेट समेत बड़ी मात्रा में विस्फोटक बरामद इस्लामिक स्टेट

    महाराष्ट्र

    केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट को बताया, चार राज्यों ने चिकित्साकर्मियों को नहीं किया समय पर भुगतान भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: देश में पिछले 24 घंटे में मिले रिकॉर्ड 57,118 नए मरीज, 764 की मौत भारत की खबरें
    पुणे के मेयर का दावा- शहर में 400 संदिग्ध कोरोना मरीजों की मौत रिपोर्ट नहीं हुई भारत की खबरें
    भारत में कोरोना वायरस की जांच के लिए किस टेस्ट की है बेहतरीन सटीकता भारत की खबरें

    ब्राजील

    कोरोना वायरस: अमेरिका में हो रही रिकॉर्ड टेस्टिंग, दूसरे पायदान पर भारत- व्हाइट हाउस भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: पिछले 100 घंटों में दुनिया में सामने आए संक्रमण के 10 लाख नए मामले भारत की खबरें
    ईरान: 2.5 करोड़ लोग कोरोना संक्रमित, 3.5 करोड़ पर मंडरा रहा संक्रमण का खतरा- रूहानी भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: इन देशों में पिछले तीन महीनों से नहीं मिला एक भी मरीज चीन समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025